धर्मनीति, कूटनीति और राजनीति में पारंगत कौटिल्य जिन्होंने अपने ज्ञान के बल पर चंद्रगुप्त मौर्य को राजा तक बना दिया, दुनिया उन्हें आचार्य चाणक्य के नाम से भी जानती है। आचार्य ने दुनिया भर को अपने ज्ञान से फायदा पहुंचाने की कोशिश की है।
लेकिन ऐसा नहीं है कि आचार्य ने सिर्फ अर्थशास्त्र और राजनीति क्षेत्र से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव दुनिया से साझा किए हैं बल्कि उन्होंने आम मानवीय व्यवहार, स्त्री-पुरुष गुण-दोष और भावी संकटों की पहचान करने के संबंध में तमाम ऐसी गूढ़ बातें बताईं है जो आज के समय में भी यथार्थ के काफी करीब जान पड़ती हैं।
चाणक्य ने कुछ ऐसी बातें भी दुनिया को बताई हैं जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इन बातों की जानकारी से काफी कुछ बेहतर कर सकते हैं।
◆ ब्राह्मणों के पास ज्ञान और स्त्री के पास सुंदरता-
चाणक्य मानते थे कि जिस प्रकार ब्राह्मण के पास ज्ञान ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति होती है उसी प्रकार एक स्त्री का रुप ही उसकी शक्ति होती है। जिस तरह से ब्राह्मण अपने ज्ञान के दम पर कुछ भी प्राप्त कर सकता है उसी प्रकार एक स्त्री अपने सौंदर्य के दम पर कुछ भी पा सकती है। यह बात हर किसी को भली-भांति मालूम होनी चाहिए।
◆ सुंदर लड़की से विवाह न करें अक्लमंद लोग-
विवाह के संबंध में भी आचार्य चाणक्य ने अपना मत दुनिया के सामने रखा था। उनका मानना था कि बुद्धिमान व्यक्ति को किसी रुपवान स्त्री से विवाह नहीं करना चाहिए। आचार्य का मानना था कि व्यक्ति के चेहरे की सुंदरता के बजाए उसके मन की सुंदरता को परखना चाहिए, क्योंकि बाहरी सुंदरता को छद्म होती है। वो मानते थे कि सुंदर स्त्री अधार्मिक और चरित्रहीन भी हो सकती है।
◆ इन चीजों पर कभी पैर न मारें-
मनुष्य स्वभाव से विचरण करने वाला होता है। वह इधर-उधर घूमता रहता है। घर के बड़े बुजुर्ग भी अक्सर यह सलाह देते रहते होंगे कि इन चीजों पर भूलकर भी पैर नहीं मारना चाहिए। ये चीजें अग्नि, गुरु, ब्राह्मण, गौ, कुमारी कन्या, वृद्ध और बालक। क्योंकि इन पर अचानक पैर लगना भी अशुभ माना जाता है। अगर भूलवश हमसे ऐसा होता है तो हमें माफी मांगनी चाहिए।
◆ इन लोगों को सोते देख तुरंत उठा दें-
सोना और नींद लेना यूं तो मानवीय स्वभा है,लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अगर आप सोता हुआ देखें तो तुरंत जगा देना चाहिए। नींद से ज्यादा प्रधान कर्म होता है इसलिए कुछ लोगों को दायित्व और कर्तव्य के लिहाज से सोते पर से जगा देना चाहिए। ये लोग द्वारपाल, नौकर, राहगीर, भूखा व्यक्ति, भंडारी और विद्यार्थी होते हैं। अगर आप इन्हें कहीं भी सोता हुआ पाएं तो तुरंत जगा देना चाहिए। 🔩
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
🙏🏻 जय 🔱 भवानी। 🙏🏻
👑जय 💪🏻राजपूताना। 🔫
👑जय 💪🏻महाराणा प्रताप।🚩
🙋🏻♂️जय 👑सम्राट💪🏻पृथ्वीराज🎯चौहान।💣
👉🏻▄︻̷̿┻̿═━,’,’• Ⓡ︎ⓐⓝⓐ Ⓖ︎ 👈🏻