गुरुवार, 26 अगस्त 2021

पूर्वांचल के इतिहास से…!!

शंकरगंज रियासत (रायबरेली )

यह रियासत बैसवारा वंश की कर्मभूमि रही है।।
खजूर गांव थुलरई,सैबंशी,निहस्था, सेमरी,कुर्री सुडौली,सेमरपहा आदि तालुक एक दूसरे से संबंधित है।

बैसवारा महाराज त्रिलोकचन्द्र की चौदवही पीढ़ी सन 1805 मे राना बेनी माधवबख्श सिंह जी का जन्म सैबंशी राजपरिवार में हुआ,कहीं कही राणा का जन्म व लालन पालन उड़वा( शंकरपुर स्टेट) को माना जाता है।

इनके पिता राजा रामनारायण सिंह जी थे।
राना बेनी माधव सिंह जी को यह शंकरपुर रियासत अपने चाचा राजा शिवप्रसाद सिंह से मिली थी। जिसमे भीखा , जगतपुर , पुकबिया भी प्रमुख रियासते थी।

राना बेनी माधवबख्श सिंह जी का भारत के 1857 की क्रान्ति मे बहुत योगदान है उन्होने अवध को 18 महीने अग्रेंजो से सुरक्षित रखा और हार नही स्वीकार की अपना सर्वत्र न्यौछावर कर दिया इसके लिऐ उन्होने चार युद्ध भी किऐ जिसमे उनके सेनापति वीर वीरा पासी का भी सहयोग रहा।

राणा बेनी माधव का पारिवारिक संबंध नायन राज परिवार से भी रहा।
राणा का जीवन एक साधक संन्यासी का था।
वो आदिशक्ति दुर्गा के साधक थे।
जब साधना व यज्ञ के पश्चात उनकी तलवार में स्वयंम गति आ जाती थी। इसे राणा माँ दुर्गा का आश्रीवाद मानकर युद्ध पर जाते थे।

शंकरपुर रियासत में माँ का दिव्य मंदिर अभी भी स्थापित है। माँ का स्वरूप एक पिंडी के रूप में स्थापित है व पुराना राजभवन अब शंकरपुर इंटर कॉलेज के रूप में सेवा कर रहा है।

राजा बेनी माधव सिंह को राणा व दिलेरजंग की उपाधि भी प्राप्त हुई।

 “अवध में राणा भयो मरदाना डौडिया खेड़ा में राणा”

 राम बख़्स व राणा बेनी माधव के लिए कहि जाती है।वीरता व वीररस की कई नाटक काव्य रचे गए।

राष्ट्र में आप दोनों राणा को बुंदेलखंड के आल्हा ऊदल के रूप के देखा जाता था।।

1 -12मई 1958 सेमरा का युद्ध 

2-15नवम्बर 1858 भीरा गोविन्दपुर का युद्ध 

3- 24 नवम्बर 1858 को बक्सर डौडिंयाखेड़ा का युद्ध 

4 - 4 जनवरी 1859 को घाघरा का युद्ध 

आज उनके नाम पर कई शिक्षण संस्थान , रायबरेली जिला चिकित्सालय,और कई ट्रस्ट भी चलते है जो लोगो के लिऐ कार्य करते है।

राणा जब अश्व पर सवार हो कर चलते थे तब कोई भी सेना उनका सामना नही करती थी।

7 जनवरी 2017 तत्कालीन राज्यपाल श्री राम नाईक जी द्वारा नगर के मध्य में राणा बेनी माधव सिंह जी की अश्वरोही मूर्ति का अनावरण किया एवम राणा की जयंती 27 अगस्त 2019 को राणा बेनी माधव स्मारक समिति रायबरेली के भाव समपर्ण कार्यक्रम, साझी विरासत साझी शहादत में मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी महराज का आगमन रायबरेली में राणा की विरासत को साझा करने हेतु हुआ।

राणा की मृत्यु के कोई भी साछ उपलब्ध नही। अश्व पर सवार को कर वो काशी क्षेत्र की ओर गए फिर अपनी रियासत में वो वापस नही आये।

बैसवारा के इस वीर सपूत को शत शत नमन 🙏🏻

👑⚔️👑⚔️👑⚔️👑⚔️👑⚔️👑⚔️👑⚔️👑

पूरे अवध को एक सूत्र में पिरोने वाले महान योद्धा
राणा बेनी माधव बख्श सिंह बैस जी। 🙏🏻❣️🚩

👉1856 में अवध के नबाब वाजिद अली शाह को अंग्रेजों द्वारा पद से हटाने का सबसे मुखर विरोध राणा बेनी माधव ने ही किया था। ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा बनाया गया रायबरेली का सलोन जिला मुख्यालय पर हुआ विद्रोह राणा की ही संगठन क्षमता की देन थी। राणा के नेतृत्व और संगठन को लेकर ऐसी दूर दृष्टि थी कि 1857 की क्रांति के पहले ही पूरे रायबरेली ज़िले में जगह-जगह विद्रोह शुरू हो गया था।

कंपनी के मेजर गाल की हत्या और न्यायालय पर हमला करके आग लगा देना यह सब राणा की गुरिल्ला रणनीति का एक उदाहरण था।

राणा के नेतृत्व में पूरे 18 महीने तक अवध कंपनी के चंगुल से आज़ाद हो चुका था।

17 अगस्त 1857 को राणा बेनी माधव को जौनपुर व आजमगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया। 

अवध की क्रांति में राणा का ख़ौफ़ का उल्लेख 25 अप्रैल 1858 को कानपुर के जज ने कैप्टन म्यूर को प्रेषित एक तार में विस्तार से लिखा है।

1857 के स्वतंत्रता संग्राम के इस वीर नायक के आखिरी दिनों को लेकर मतभेद है लेकिन माना जाता है कि दिसंबर 1858 को राणा नेपाल चले गए और वहीं अंग्रेजों के साथी नेपाल नरेश राणा जंग बहादुर के साथ हुई जंग में शहीद हो गए।

इस घटना का उल्लेख अंग्रेज इतिहासकार रॉबर्ट मार्टिन ने हावर्ड रसेल के 21 जनवरी 1860 के एक पत्र के हवाले से किया है। 

इतिहास का यह वीर शायद विरला ही होगा जिसने किताबों के पन्नों से हटकर लोकमन में अपना स्थान बनाया है, तभी आज भी पूरे अवध में कहे जाते हैं " 

अवध में राणा भयो मरदाना" 🙏
अवध में राणा भयो मरदाना ❣️🙏

ऐसे महान पराक्रमी 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा,अवध केसरी, रायबरेली जिले की शान राणा बेनी माधव बख्शसिंह बैस जी को शत-शत नमन !!
🙏🏻विनम्र श्रद्धांजलि❣️💐

💁🏻‍♂️हर राजपूत साथी आगे जरूर शेयर करे।🙏🏻

महाराजा गुरुदत्त सिंह बहरेलिया (महाराजा सिंह जू )

भारत वर्ष मैं हर क्षत्रियो का इतिहास छिपाया गया।
गलत तरीके से बदनाम करने मे लगे रहे। और कई महान राजाओ एवं कई वंशो को गुमनाम कर दिया गया।

लेकिन कुछ क्षत्रिय वंशो ने दिन रात संघर्ष कर के अपने अपने इतिहास को एवं महान राजाओ को भारत मे दुबारा से उजागर किया।

लेकिन कुछ क्षत्रिय वंश एवं महान राजा लुप्त हो गये और उनकौ गलत तरीके से बदनाम करने मे लगे रहे। एवं गुमनाम कर दिया।

सेल्यूलर जेल मैं शहीदो के नाम लिखे हुए हैं उस लिस्ट मैं अधिकतर उत्तर प्रदेश राजस्थान के राजपूत है।
अंग्रेजो के पेर किसी ने भारत भूमी से उखाड़े तोह वे राजपूत थे।

क्युं इनके नाम गुमनाम कर दिये गये ? 

इसी तरह इन राजा और इस क्षत्रिय वंश को गुमनाम एवं इतिहास मिटा दिया गया।

सूरजपुर बहरेला बाराबंकी उत्तर प्रदेश के क्षत्रिय बहरेलिया सिसोदिया राजवंश के एक महाराजा, जिनका नाम महाराजा गुरुदत्त सिंह बहरेलिया (सिंह जु) इन्होने अंग्रेजो की नाक में दम कर रखा था। ऐशा गजेटियर मे भी लिखा हुआ है। 

महराजा गुरुदत्त सिंह बहरेलिया (सिंह जू) एक ऐशे महान राजा थे। जिन्होने अंग्रेजो की हुकुमत स्वीकार नही की।
अवध प्रांत मे सभी अंग्रेज महाराज सिंह जू से डरते थे। महाराज सिंह जू का नाम सुनते ही सारे अंग्रेज कांप जाया करते थे। ब्रिटिश काल मे अंग्रेज भारतवासियो पर बहुत अत्याचार करते थे। 

भारतीयो के साथ बहुत बुरा बर्ताव होता था. उन्हें गंदे बर्तनों में खाना दिया जाता था, पीने का पानी भी सीमित मात्रा में मिलता था. यहां तक कि जबरदस्ती नंगे बदन पर कोड़े बरसाए जाते थे, और जो ज्यादा विरोध करता था उसे तोप के सामने खड़ाकर उड़ा दिया जाता था।

यही दिशा महाराज सिंह जू ने भी अंग्रेजो की कर रखी थी।
 सूरजपुर बहरेला रियासत के आस पास भी अंग्रेज भटका नही करते थे। क्योकी महाराज सिंह जू अंग्रेजो के खिलाफ थे।अगर कोई अंग्रेज सूरजपुर रियासत की तरफ आता तो वह जिन्दा वापस नही जाता था।

महराज सिंह जू ने अंग्रेजो से जम कर लोहा लिया था। महराज सिंह जू की आज्ञा अनुसार अंग्रेजो को परिवार समित जिन्दा जला दिया गया था जिन्दा दफना दिया गया था। इन सभी नजारो को देखकर ब्रिटिश गर्वनर जरनल बहुत दुखी व परेशान थे।

 महराज सिंह जू को खत्म करने के लिये कई सारे प्रयास किए गये, लेकिन अंग्रेज असफल रहे। अंत मे जाकर
 इस परेशानी को देखते हुए उन्होने अयोध्या के राजा दर्शन सिंह के पुत्र राजा मान सिंह का साथ लिया। क्योकी राजा मान सिंह सूरजपुर रियासत को भली भाती जानते थे। 

 अवध के बहुत सारे हिन्दु राजा अंग्रेजो की सेना में मिलकर अपनो के खिलाफ युद्ध करते थे। बख्तावर सिंह से लेकर 1838 में दर्शन सिंह और फिर उनका पुत्र मान सिंह 1870 तक अंग्रेज़ों के गुलाम थे।

राजा मान सिंह को अंग्रेजो के ब्रिटिश गर्वनर जरनल ने आज्ञा दी की सूरजपुर के राजा सिंह जू ने हमारे सिपाहीयो को जिन्दा जला दिया है। 

उसने हमारे नाक मे दम कर रखा है। उसको दण्ड दिया जाए। इस आज्ञा को सुनकर राजा मान सिंह ने युद्ध की तैयारी शुरू कर दी।

वह अशुभ दिन - 20 मार्च 1845 (24 मार्च को होली का त्योहार था।)
…………………………………………………...………………… 
राजा दर्शन सिंह के पुत्र राजा मान सिंह ने और ब्रिटिश सेना ने सूरजपुर बहरेला के महाराज सिंह जू पर भारी संख्या मे युवा मजबूत और बहादुर पुरुषों के साथ धोके से रातो रात हमला किया I क्योकी महाराजा सिंह जू को केवल धोके से ही हराया जा सकता था। राजा मान सिंह पुरी तेयारी से हमला करने आए थे। और महाराजा सिंह जू बिना किसी सूचना के रात मे विश्राम कर रहे थे। और पुरा सूरजपुर बहरेला के बहरेलिया राजपूत।

 राजा मान सिंह ने बिना सूचना दिये रातो रात सूरजपुर बहरेला मे हमला कर दिया। बहुत घमाशान युध्द हुआ युध्द में, राजा मान सिंह ने अपने कई सदस्यों को खो दिया और महाराज सिंह जू के भी कई बहरेलिया राजपूत मारे गए और कुछ घायल हो गए और अंत में राजा सिंह जू को घेरा बनाकर अंग्रेजो ने पकड कर बंधी बना लिया।

राजा सिंह जू को पकड कर उनके कई बहरेलिया राजपूतो के साथ लखनऊ जेल भेज दिया गया। और महराज सिंह जू की जेल मे मृत्यु कर दी गई। राजा मान सिंह ने सभी बंदूकों, तोपो, हाथियों, ऊंटों को जब्त कर लिया और राजा सिंह जू के बहरेलिया राजपूतो को रिहा कर दिया गया। 

यह सभी नरसंहार के बाद कुछ महाराजा सिंह जू की पत्नी रानी लेखराज कुँवर के साथ रहे। राजा के कई लोग मारे गए लेकिन चुंडा और इंदल सिंह रानी के साथ रहे और उन्होंने 4 साल तक अपना सूरजपुर बहरेला रियासत ठीक करने की कोशिश की। रानी लेखराज कुँवर एक उत्कर्ष्ट महिला थी।

सारी रियासत महाराजा सिंह जू की पत्नी के पास आ गई थी। लेकिन कुछ हिस्सा गर्वनर जरनल के सिपाहीयो को दे दिया गया था। राजमाता लेखराज कुंवर के साथ मिलकर अंग्रेज़ो से रियासत वापस पाने के लिए प्रयत्न किया। बाद में राजा न होने के कारन ये सूरजपुर बहरेला क्षेत्र बीहड़ हो गया। 

रानी लेखराज कुँवर ने बाद मे चमेरगंज और राम सनेही घाट का निर्माण किया, जैसा कि इमारतें और बाज़ार उनके द्वारा बनाए गए और यह इलाका उनकी जागीर में आ गया।

रानी लेखराज कुँवर ने राम सनेही घाट को अपना मुख्यालय बनाया।

कैप्टन ऑर ने 2 या 3 साल बाद फिर हमला किया। 
(1848 में 3 साल बाद). बहरेलिया राजपूत जो सुरक्षित थे, अंग्रेज़ो की यातनाओ से तंग आकर सभी संपत्तियों और घर को छोड़कर वहाँ से परिवारों के साथ खुद को पड़ोसी जिलों में बसा लिया। 

सूरजपुर बहरेला बाराबंकी में आज भी है। बहुत सारे महल जंगलों में दफ़न हो गए और कुछ खड़े है अपने साथी की तलाश में। 

लगभग हर रियासत जो अब के प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और फैज़ाबाद में आती है। सबको अंग्रेजो के साथ मिलाकर राजा मान सिंह या उनके पिता दर्शन सिंह ने सताया है। 

अयोधया के राजा गर्गवंशी हरिदयाल सिंह को भी मान सिंह ने ही मारा था। भदरी, अमेठी और कालाकांकर जैसी रियासतों के साथ मान सिंह अंग्रेज़ों के कहने पर कर वसूलने के चक्कर में गलत किया। 

1838 लेकर 1870 के बीच में लिखे गए ग्रंथों में महराज सिंह जू या बहरेलिया क्षत्रिय वंश सूरजपुर बहरेला का नाम नहीं है खासकर लखनऊ से फैज़ाबाद के बीच में।

1870 के बाद भी किसी ने सूरजपुर बहरेला के बारे में नही लिखा। और जो किताबें लिखी गयी वो राजा मान सिंह द्वारा ही लिखी गयी और जो बाद मे लिखी गई वौ मान सिंह द्वारा लिखी किताबों से लिया गया था और राजा मान सिंह ने अपने को ऊचा दिखाने के लिये अपनी किताबो मे कैसे गलत लिखा गया राजा सिंह जू एवं उनके बहरेलिया वंश के बारे में।

बहुत ने तो लिख भी रखा है कि मान सिंह ने बाराबंकी में सूरजपुर बहरेला और बहरेला डीह में कत्लेआम कर गरीबों को बचा लिया।

और राजा सिंह जू को डाकू बता दिया गया। कैसे झूठ लिखा गया। बस एक गलती की थी कि अंग्रेज़ों के सामने सर नहीं झुकाया इसलिये महराज सिंह जू एवं बहरेलिया वंश को गलत लिख कर दर्शाया गया।

 बाराबंकी ,उत्तरप्रदेश के एक छोटे से क्षेत्र , सूरजपुर बहरेला - के राजा , अपने देश एवं अपने लोगो के लिये इतना लडे की उन्हे जेल में शहीद होना पड़ा.... लेकिन शर्म की बात ये है कि बाराबंकी सूरजपुर बहरेला में ही इस महान आत्मा को कोई नही पूंछता, उत्तर प्रदेश की सरकारो एवं इनके वंशजो ने इस देशभक्त को कभी याद नही किया ,और भारत सरकारों एवं इनके वंशजो को तो पता भी नही होगा कि महाराजा सिंह जू भी कोई क्रांतिकरी थे ...

ये समाज का व देश का दुर्भाग्य ही है, की इतने बड़े राजा एवं क्रांतिकारी के त्याग,व बलिदान को ना के बरावर लोग जानते है।

महाराजा सिंह जू की प्रतिमा देश के हर कोने मैं होनी चाहिये उनका व्यक्तित्व इतना बडा है की इससे देशवासियो को प्रेरणा मिल सके।

ऐसे महान राजा एवं क्रांतिकारी शहीद के चरणों मे मेरा शत शत नमन! 💐🙏🏻💐

 जय महाराजा सिंह जू
 जय बहरेलिया राजवंश
 जय जय राजपूताना
 राजपूत एकता जिन्दाबाद
 जय महाराजा गुरुदत्त सिंह बहरेलिया

नोट:- इस पोस्ट को हर राजपूत भाई आगे जरुर शेयर करें।

शनिवार, 7 अगस्त 2021

भीमदेव सोलंकी


काबुल के तूफानों से जब जन मानस था थर्राया…
गजनी की आंधी से जाकर भीमदेव था टकराया ।

राजा भीमदेव प्रथम सोलंकी वंश के थे और अणहिलवाड़ापाटन ( गुजरात ) के राजा थे दुर्लभराज के पुत्रहीन होने पर उसके छोटे भाई नागराज के पुत्र भीमदेव वि.सं. १०७९ ( ई.स. १०२२ ) में राजगद्दी पर बैठे।

जब वे सिंहासन पर बैठे तब कम उम्र थी उस समय गजनी का शासक महमूद था, वह एक शक्तिशाली शासक था।

उसने भारत पर कई बार आक्रमण कर, यहाँ से अथाह सम्पत्ति लूटकर ले गया, काठियावाड़ में सोमनाथ का शिव मन्दिर सुप्रसिद्ध था। महमूद ने वि.सं. १०८१ ( ई.स. १०२४ ) में सोमनाथ के मन्दिर पर आक्रमण करने के लिए गजनी से प्रस्थान किया। 

इसके पहले उसने इतनी बड़ी सेना का संचालन कभी नहीं किया था, गजनी से वह मुलतान आया और मुलतान से राजपूताना के विशाल मरुस्थल को पार कर काठियावाड़ जाने का निश्चय किया। 

यहाँ के छोटे-छोटे राज्यों ने अपनी सेना के साथ उसका विरोध किया, महमूद के अचानक आक्रमण की खबर पाकर भीमदेव भी अपनी सेना के साथ, जो उस समय उपलब्ध थी। 

युद्ध के लिए आये मुस्लिम सेना बहुत अधिक होने के कारण भीमदेव को कन्थकोट ( कच्छ ) के किले में शरण लेनी पड़ी महमूद ने मन्दिर को नष्ट किया और वहाँ से धन सम्पति लूट कर वापस रवाना हुआ। 

भीमदेव ने और सेना एकत्र कर महमूद को रोकना चाहा इस समय महमूद उससे भिड़ना उचित नहीं समझता था, अत: उसने रास्ता बदल कर सिन्ध से होकर गजनी की ओर कूच किया।

भीमदेव ने सिन्ध के राजा हम्मुक पर आक्रमण कर उसे पराजित किया, जब वह सिन्ध में युद्ध कर रहे थे, तब मालवा के राजा भोज के सेनापति ने अणहिलवाड़ा पर आक्रमण किया। 

राजधानी में राजा के अनुपस्थित रहने के कारण मालव सेना ने नगर को लूटा इस युद्ध से गुजरात की बहुत अधिक क्षति हुई। 

सिन्ध से लौटने के बाद भीम, भोज की शक्ति को नष्ट करने में पूर्णतः जुट गया, उस समय आबू पर मालवा के परमारों की शाखा के धन्धु का शासन था, भीम ने आबू पर आक्रमण कर दिया धन्धु पराजित होकर भोज की शरण में मालवा चला गया। 

भीम ने आबू को सरलतापूर्वक जीत कर अपने राज्य में मिला लिया, विमलशाह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया, भीमदेव ने मालवा पर भी आक्रमण किया। 

अपने पड़ोसियों से निरन्तर युद्ध से भोज की सामरिक शक्ति कमजोर हो गई थी, भीमदेव ने मालवा ( धारा ) के भोज को युद्ध में परास्त किया था, भीमदेव सोलंकी ने वि.सं. ११२१ ( ई.स. १०६४ ) तक गौरवपूर्ण राज्य किया।

भीमदेव गुजरात के सबसे प्रतापी शासक थे, गुजरात के इतिहास में भीमदेव का समय गौरवशाली रहा है।

🙏🏻जय🏹श्री🏹राम 🙏🏻
👑 जय राजपूताना ⚔️

जंजुआ राजपूत राजा जयपाल सिंह।


भारतीय इतिहास के पन्नो से गायब किया गया एक और वीरो की गौरवगाथा जिसे पढ़कर ही आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि राजपूतों ने धरती का कोना-कोना अपने विरोक्त लहू से लहू लुहान कर दिया, पर बदले में उन्हें इतिहास में मिला सिर्फ बदनामी वामपंथियों के छापे झूठे इतिहास में हमे हमेशा पढाया जाता रहा, कि भारत के राजा कभी एक नहीं हुए। 

तभी भारत गुलाम बना, बल्कि वास्तविकता तो ये है कि वीर राजपूतों के तलवार की धार का सामना करने वाला कोई आक्रमणकारी पैदा ही नही हुआ था धरती पर पढ़िए इतिहास में छुपायी गई एक गौरवगाथा 8.5 लाख विदेशी सेना को रौंद के फेंक दिया। 

भारत 1 लाख क्षत्रिय वीरो ने राजपूत राजाओं की एकता ने मेवाड़, कन्नौज, अजमेर एवं चंदेल राजा धंग और काबुल शाही जंजुआ राजपूत राजा जयपाल ने सुबुक्तगीन की 8.5 लाख सेना को धुल चटाया था।

ऐसे ही हमारे भारत के गौरवशाली इतिहास की गौरवगाथाओ को छुपाकर इतिहास में केवल ये लिखा गया राजपूतों ने गद्दारी की थी और उन्हें गद्दार बता गया सुबुक्तगीन ने जाबुल शाही जंजुआ राजपूत राजा जयपाल के साम्राज्य पर हमला किया था। 

हम आपको बता दें कि जंजुआ राजपूत वंश भी तोमर वंश की शाखा है और अब यह अधिकतर पाकिस्तान के पंजाब में मिलते हैं अब कुछ थोड़े से हिन्दू जंजुआ राजपूत भारतीय पंजाब में भी मिलते हैं। 

उस समय अधिकांश अहिगणस्थान ( अफगानिस्तान ), और समूचे पंजाब पर जंजुआ शाही राजपूतो का शासन था जाबुल के महाराजा जयपाल की सहायता के लिये मेवाड़, अजमेर, कन्नौज, चंदेल राजा धंग ने भी गजनी के सुल्तान सुबुक्तगीन के विरुद्ध युद्ध के लिए अपनी सेना, धन, गज सेना सब दे दिया था और सभी राजपूत राजाओं ने भरपूर योगदान दिया।

सुबुक्तगीन ने 8.5 लाख की सेना के साथ यह आक्रमण करने ९७७ ई. (977A.D) के मध्य में आया था उसकी मदद के लिए उसका पिता उज़्बेकिस्तान के सुल्तान सामानिद सेना के साथ आया, इतनी बड़ी सेना का यह भारत के भूभाग पर पहला आक्रमण था।

मित्रो 8.5 लाख की सेना का युद्ध कोई छोटा मोटा युद्ध नही अपितु एक ऐसा भयंकर तूफान होता है जिसके सामने किसी का भी रूकना असंभव होता है, मैदानों की सीधी लड़ाई लड़कर इतनी बड़ी सेना को परास्त करना महावीर रणबांकुरों का और अदम्य युद्धनीति के ज्ञाताओं का ही काम हो सकता है। 

प्राचीन काल से युद्धनीति और युद्धकौशल में भारत सदा अग्रणी रहा है व्यूह रचना के विभिन्न प्रकार और फिर उन्हें तोडऩे की युद्धकला विश्व में भारत के अतिरिक्त भला और किसके पास रही हैं इसलिए 8.5 लाख सेना के इस भयंकर तूफान को रोकने के लिए भारत के क्षत्रियो की भुजाएं फड़कने लगीं।

सुबुक्तगीन ने कई बार भारत के विषय में सुन रखा था, कि इसकी युद्ध नीति ने पूर्व में किस प्रकार विदेशी आक्रांताओं को धूल चटाई थी। 

इसलिए वह विशाल सेना के साथ भारतवर्ष का राज्य जाबुल की ओर बढ़ा यह बात नितांत सत्य है, कि भारत के अतिरिक्त यदि किसी अन्य देश की ओर इतनी बड़ी सेना कूच करती तो कई स्थानों पर तो बिना युद्ध के ही सुबुक्तगीन की विजय हो जानी निश्चित थी, पर हमारे भारत के वीर राजपूताना के पौरूष ने 8.5 लाख की विशाल सेना की चुनौती स्वीकार की। 

मेरे अनुसार तो इस चुनौती को स्वीकार करना ही भारतवर्ष की पहली जीत थी और सुबुक्तगीन की पहली हार थी क्योंकि सुबुक्तगीन ने इतनी बड़ी सेना का गठन ही इसलिए किया था, कि भारत इतने बड़े सैन्य दल को देखकर भयभीत हो जाएगा और उसे भारतवर्ष की राजसत्ता यूं ही थाली में रखी मिल जाएगी।

उसने सेना का गठन यौद्घिक स्वरूप से नही किया था, और ना ही उसका सैन्य दल बौद्धिक रूप से संचालित था, वह आकस्मिक उद्देश्य के लिए गठित किया गया संगठन था, जो समय आने पर बिखर ही जाना था। 

समय का चक्र बढ़ता गया और वो समय आ गया सन ९७७ ईस्वी (977A.D) में जाबुल और पंजाब के सीमांतीय पर लड़ा गया यह ऐतिहासिक युद्ध जहाँ एक तरफ थी सुबुक्तगीन की 8.5 लाख की लूटेरो सेना और दूसरी तरफ थी भारत माता की संस्कृति मातृभूमि के रक्षकों की 1 लाख सेना जिनमें मेवाड़, अजमेर, कन्नौज, जेजाभुक्ति प्रान्त (वर्त्तमान बुन्देलखण्ड) के राजा धंग चंदेल, जाबुल शाही जंजुआ राजपूत राजाधिराज जयपाल सब एक हो गये। 

जाबुल पंजाब सीमान्त पर क्षत्रिय वीर अपने महान पराक्रमी राजाओं के नेतृत्व में मातृभूमि के लिए धर्मयुद्ध लड़ रहे थे, जबकि विदेशी आततायी सेना अपने सुल्तान के नेतृत्व में भारत की अस्मिता को लूटने के लिए युद्ध कर रही थी।

8.5 लाख सेना सायंकाल तक 3.5 लाख से भी आधा भी नही बची थी गजनी के सुल्तान की सेना युद्ध क्षेत्र से भागने को विवश हो गयी, युद्ध में स्थिति स्पष्ट होने लगी इस भयंकर युद्ध में लाशों के लगे ढेर में मुस्लिम सेना के सैनिकों की अधिक संख्या देखकर शेष शत्रु सेना का मनोबल टूट गया और समझ गया था कि राजपूत इस बार भी खदेड़, खदेड़ कर काट कर फेंक देंगे।

क्षत्रिय सेना के पराक्रमी प्रहार को देखकर सुबुक्तगीन का हृदय कांप रहा था, ९७७ ईस्वी (977A.D) में इस युद्ध में सुबुक्तगीन की मृत्यु राजा जयपाल के हाथो होती हैं, युद्ध में विजय श्री भी होती है, परन्तु इस बात को वामपंथी इतिहासकार छुपा देते हैं, सुबुक्तगीन की मृत्यु का भेद तक नही बताते हैं।

परन्तु इतिहासकार प्रकांड ज्ञानी डॉ. एस.डी.कुलकर्णी ने अपनी किताब The Struggle for Hindu Supremacy एवं Glimpses of Bhāratiya में लिखा गया हैं, इस स्वर्णिम इतिहास का क्षण “1 लाख राजपूत राजाओं के संयुक्त सैन्य अभियान से सुबुक्तगीन की 8.5 लाख की विशाल सेना को परास्त कर मध्य एशिया के आमू-पार क्षेत्र तक भगवा ध्वज लहराकर भारतवर्ष के साम्राज्य में सम्मिलित किया था। 

युद्ध का फलस्वरूप राजाधिराज जयपाल के प्रहार से सुबुक्तगीन की मृत्यु होती हैं” बहुत समय से ही राष्ट्र के प्रति इन राजाओं के पराक्रम की उपेक्षा के पीछे एक षडयंत्र काम करता रहा है, जिसके अंतर्गत बार-बार पराजित किये गए मुस्लिम आक्रांताओं में से यदि एक बार भी कोई विजय प्राप्त कर लेता, तो वह नायक बना दिया जाता है और पराजित को खलनायक बना दिया जाता रहा है। 

इसलिए हम आज भी अपने इतिहास में विदेशी नायक और क्षत्रिय खलनायकों का चरित्र पढऩे के लिए अभिशप्त हैं। 

विदेशी नायकों का गुणगान करने वाले इतिहास लेखक तनिक हैवेल के इस कथन को भी पढ़ें- जिसमें वह कहता है- ’यह भारत था न कि यूनान जिसने इस्लाम को अपनी युवावस्था के प्रभावशाली वर्षों में बहुत कुछ सिखाया, इसके दर्शन को तथा धार्मिक आदर्शों को एक स्वरूप दिया तथा बहुमुखी साहित्य कला तथा स्थापत्यों में भावों की प्रेरणा दी।

साम्प्रदायिक मान्यताएं होती हैं…
घातक इतिहास के तथ्यों के साथ गंभीर छेड़छाड़ कराने के लिए साम्प्रदायिक मान्यताएं और साम्प्रदायिक पूर्वाग्रह सबसे अधिक उत्तरदायी होते हैं।

साम्प्रदायिक आधार पर जो आक्रांता किसी पराजित जाति या राष्ट्र पर अमानवीय और क्रूर अत्याचार करते हैं, प्रचलित इतिहास लेखकों की शैली ऐसी है कि उन अमानवीय और क्रूर अत्याचारों का भी वह महिमामंडन करती है।

यदि इतिहास लेखन के समय लेखक उन अमानवीय क्रूर अत्याचारों को करने वाले व्यक्ति की साम्प्रदायिक मान्यताओं या पूर्वाग्रहों को कहीं न कहीं उचित मानता है या उनसे सहमति व्यक्त करता है तब तो ऐसी संभावनाएं और भी बलवती हो जाती हैं।

भारतवर्ष की पावन भूमि प्राचीन काल से राजपूत राजाओं के अनुकरणीय बलिदान की रक्त साक्षी दे रही है, जिन्होंने विदेशी आक्रांता को यहां धूल चटाई थी और विदेशी 8.5 लाख सेना को गाजर मूली की भांति काटकर अपनी राजपुताना रियासत में एकता की धाक जमाई थी। 

उनका वह रोमांचकारी इतिहास और बलिदान हमें बताता है कि भारतवर्ष का भूतपूर्व हिस्सा रहे जाबुल की भूमि ने हिंदुत्व की रक्षार्थ जो संघर्ष किया, उनका बलिदान निश्चय ही भारत के स्वातंत्र समर का एक ऐसा राष्ट्रीय स्मारक है जिसकी कीर्ति का बखान युग युगांतरो तक किया जाना चाहिए, हिन्दुओ हमने इतिहास से ही शत्रु को चांटे ही नही मारे अपितु शत्रु को ही मिटा डाला।

हिन्द केसरी बुन्देलखण्ड नरेश महाराजा छत्रसाल

मुगलों का काल - महाराज छत्रसाल !


अंग्रेजी कलेण्डर के हिसाब से दिनांक 04 मई 1649 ईस्वी को महाराजा छत्रसाल बुंदेला का जन्म हुआ था। 12-13 बर्ष की उम्र में अनाथ हुये छत्रसाल ने आगे चलकर अपने शौर्य, बुद्धिबल से कुछ सैनिकों के सहारे ही मुगलों से लोहा लेना प्रारंभ किया और औरंगजेब/मुगलों को न सिर्फ परास्त किया, बल्कि बुन्देलखण्ड से खदेड़कर भी बाहर किया। 

छत्रपति शिवाजी की तलवार को छत्रसाल ने बुन्देलखण्ड में थामा और जीवन के अंतिम समय तक बुन्देलखण्ड पर एकछत्र राज्य किया। 

महाराजा छत्रसाल ने 52 से ज्यादा प्रमुख युद्ध लड़े और सभी युद्धों में विजय प्राप्‍त की। छत्रसाल स्वयं एक कवि,साहित्य प्रेमी थे , हिन्दी साहित्य-रीतिकाल के आधार कवि भूषण उनके दरबार में शोभा पाते थे। 

उत्तराधिकार में सिर्फ "शत्रु और संघर्ष" पाने वाले अबोध,अनाथ बालक ने कुछ ही समय में अपने शौर्य,बुद्धीबल से अपने बिरोधियों को परास्त किया और आगे चलकर उस समय के सबसे शक्तिशाली मुगल बादशाह औरंगजेब को बुन्देलखण्ड में टिकने भी नहीं दिया और एक विशाल बुन्देला राज्य की स्थापना की।

छत्रसाल के विशाल राज्य के विस्तार के बारे में यह पंक्तियाँ गौरव के साथ दोहरायी जाती है :–

“इत यमुना उत नर्मदा इत चंबल उत टोस…
छत्रसाल सों लरन की रही न काहू की हौस।„

सोमवार, 26 जुलाई 2021

चन्द्रवंशी तंवर तोमर राजपूतो का इतिहास



तोमर या तंवर उत्तर-पश्चिम भारत का एक राजपूत वंश है। तोमर राजपूत क्षत्रियो में चन्द्रवंश की एक शाखा है और इन्हें पाण्डु पुत्र अर्जुन का वंशज माना जाता है, इनका गोत्र अत्री एवं व्याघ्रपद अथवा गार्गेय्य होता है।

क्षत्रिय वंश भास्कर, पृथ्वीराज रासो बीकानेर वंशावली में भी यह वंश चन्द्रवंशी लिखा हुआ है यही नहीं कर्नल जेम्स टॉड जैसे विदेशी इतिहासकार भी तंवर वंश को पांडव वंश ही मानते हैं।

उत्तर मध्य काल में ये वंश बहुत ताकतवर वंश था और उत्तर पश्चिमी भारत के बड़े हिस्से पर इनका शासन था, दिल्ली जिसका प्राचीन नाम ढिल्लिका था, इस वंश की राजधानी थी और उसकी स्थापना का श्रेय इसी वंश को जाता है।

नामकरण

तंवर अथवा तोमर वंश के नामकरण की कई मान्यताएं प्रचलित हैं,कुछ विद्वानों का मानना है कि राजा तुंगपाल के नाम पर तंवर वंश का नाम पड़ा, पर सर्वाधिक उपयुक्त मान्यता ये प्रतीत होती है।

इतिहासकार ईश्वर सिंह मंडाड की राजपूत वंशावली के पृष्ठ संख्या 228 के अनुसार पांडव वंशी अर्जुन ने नागवंशी क्षत्रियो को अपना दुश्मन बना लिया था।

नागवंशी क्षत्रियो ने पांड्वो को मारने का प्रण ले लिया था, पर पांडवो के राजवैध धन्वन्तरी के होते हुए वे पांड्वो का कुछ न बिगाड़ पाए… अतः उन्होंने धन्वन्तरी को मार डाला।

इसके बाद अभिमन्यु पुत्र परीक्षित को मार डाला… परीक्षित के बाद उसका पुत्र जन्मेजय राजा बना, अपने पिता का बदला लेने के लिए जन्मेजय ने नागवंश के नौ कुल समाप्त कर दिए… 

नागवंश को समाप्त होता देख उनके गुरु आस्तिक जो की जत्कारू के पुत्र थे, जन्मेजय के दरबार मैं गए व् सुझाव दिया की किसी वंश को समूल नष्ट नहीं किया जाना चाहिए व सुझाव दिया की इस हेतु आप यज्ञ करे।

महाराज जन्मेजय के पुरोहित कवष के पुत्र तुर इस यज्ञ के अध्यक्ष बने, इस यग्य में जन्मेजय के पुत्र पौत्र अदि दीक्षित हुए, क्योकि इन सभी को तुर ने दीक्षित किया था, इस कारण ये पांडव तुर, तोंर या बाद में तांवर, तंवर या तोमर कहलाने लगे, ऋषि तुर द्वारा इस यज्ञ का वर्णन पुराणों में भी मिलता है।

(महाभारत काल के बाद तंवर वंश का वर्णन)

महाभारत काल के बाद पांडव वंश का वर्णन पहले तो 1000 ईसा पूर्व के ग्रंथो में आता है, जब हस्तिनापुर राज्य को युधिष्ठर वंश बताया गया, पर इसके बाद से लेकर बौद्धकाल, मौर्य युग से लेकर गुप्तकाल तक इस वंश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती।

समुद्रगुप्त के शिलालेख से पाता चलता है कि उन्होंने मध्य और पश्चिम भारत की यौधेय और अर्जुनायन क्षत्रियों को अपने अधीन किया था।

यौधेय वंश युधिष्ठर का वंश माना जा सकता है और इसके वंशज आज भी चन्द्रवंशी जोहिया राजपूत कहलाते हैं जो अब अधिकतर मुसलमान हो गए हैं।

इन्ही के आसपास रहने वाले अर्जुनायन को अर्जुन का वंशज माना जा सकता है और ये उसी क्षेत्रो में पाए जाते थे जहाँ आज भी तंवरावाटी और तंवरघार है यानि पांडव वंश ही उस समय तक अर्जुनायन के नाम से जाना जाता था और कुछ समय बाद वही वंश अपने पुरोहित ऋषि तुर द्वारा यज्ञ में दीक्षित होने पर तुंवर, तंवर, तूर, या तोमर के नाम से जाना गया। 
(इतिहासकार महेन्द्र सिंह तंवर खेतासर भी अर्जुनायन को ही तंवर वंश मानते हैं।)


तंवर वंश और दिल्ली की स्थापना 

ईश्वर का चमत्कार देखिये कि हजारो साल बाद पांडव वंश को पुन इन्द्रप्रस्थ को बसाने का मौका मिला और ये श्रेय मिला अनंगपाल तोमर प्रथम को।

दिल्ली के तोमर शासको के अधीन दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी था, इनके छोटे राज्य पिहोवा, सूरजकुंड, हांसी, थानेश्वर में होने के भी अभिलेखों में उल्लेख मिलते हैं, इस वंश ने बड़ी वीरता के साथ तुर्कों का सामना किया और कई सदी तक उन्हें अपने क्षेत्र में अतिक्रमण करने नहीं दिया।

दिल्ली के तंवर(तोमर) शासक (736-1193 ई) 

1.अनगपाल तोमर प्रथम (736-754 ई)-दिल्ली के संस्थापक राजा थे जिनके अनेक नाम मिलते हैं जैसे बीलनदेव जाऊल इत्यादि।

2.राजा वासुदेव (754-773)3.राजा गंगदेव (773-794)

4.राजा पृथ्वीमल (794-814)-बंगाल के राजा धर्म पाल के साथ युद्ध

5.जयदेव (814-834)

6.राजा नरपाल (834-849)

7.राजा उदयपाल (849-875)

8.राजा आपृच्छदेव (875-897)

9.राजा पीपलराजदेव (897-919)

10.राज रघुपाल (919-940)

11.राजा तिल्हणपाल (940-961)

12.राजा गोपाल देव (961-979)-इनके समय साम्भर के राजा सिहराज और लवणखेडा के तोमर सामंत सलवण के मध्य युद्ध हुआ जिसमें सलवण मारा गया तथा उसके पश्चात दिल्ली के राजा गोपाल देव ने सिंहराज पर आक्रमण करके उन्हें युद्ध में मारा।

13.सुलक्षणपाल तोमर (979-1005)-महमूद गजनवी के साथ युद्ध किया।

14.जयपालदेव (1005-1021)-महमूद गजनवी के साथ युद्ध किया, महमूद ने थानेश्वसर ओर मथुरा को लूटा।

15.कुमारपाल (1021-1051) 1021-1051)-मसूद के साथ युद्ध किया और 1038 में हाँसी के गढ का पतन हुआ पाच वर्ष बाद कुमारपाल ने हाँसी थानेश्वसर के साथ साथ कांगडा भी जीत लिया।

16.अनगपाल द्वितीय (1051-1081)-लालकोट का निर्माण करवाया और लोह स्तंभ की स्थापना की, अनंगपाल द्वितीय ने 27 महल और मन्दिर बनवाये थे।दिल्ली सम्राट अनगपाल द्वितीय ने तुर्क इबराहीम को पराजित किया।

17.तेजपाल प्रथम(1081-1105)

18.महिपाल(1105-1130)-महिलापुर बसाया और शिव मंदिर का निर्माण करवाया।

19.विजयपाल (1130-1151)-मथुरा में केशवदेव का मंदिर।

20.मदनपाल(1151-1167)-
मदनपाल अथवा अनंगपाल तृतीय, मदनपाल ने बीसलदेव के साथ मिलकर तुर्कों के हमलो के विरुद्ध युद्ध किया और उन्हें मार भगाया। 

मदलपाल तोमर ने विग्रहराज चौहान उर्फ़ बीसलदेव के शौर्य से प्रभावित होकर उससे अनंगपाल ने अपनी दो पुत्रियों की शादी एक कन्नौज के जयचंद के पिता विजयपाल के साथ और दूसरी कमला देवी का विवाह पृथ्वीराज के पिता सोमेशवर चौहान के साथ किया।

जिससे पृथ्वीराज चौहान का जन्म हुआ, जबकि पृथ्वीराज चौहान तो अनंगपाल तोमर का धेवता था, विजयपाल उसका मौसा था।

21.पृथ्वीराज तोमर(1167-1189)-अजमेर के राजा सोमेश्वर और पृथ्वीराज चौहान इनके समकालीन थे।

22.चाहाडपाल/गोविंदराज (1189-1192)-पृथ्वीराज चौहान के साथ मिलकर गोरी के साथ युद्ध किया,तराईन दुसरे युद्ध मे मारा गया। 

पृथ्वीराज रासो के अनुसार तराईन के पहले युद्ध में मौहम्मद गौरी और गोविन्दराज तोमर का आमना सामना हुआ था जिसमे दोनों घायल हुए थे और गौरी भाग रहा था।

भागते हुए गौरी को धीरसिंह पुंडीर ने पकडकर बंदी बना लिया था, जिसे उदारता दिखाते हुए पृथ्वीराज चौहान ने छोड़ दिया, हालाँकि गौरी के मुस्लिम इतिहासकार इस घटना को छिपाते हैं।

23.तेजपाल द्वितीय (1192-1193 ई)-दिल्ली का अन्तिम तोमर राजा , जिन्होंने स्वतन्त्र 15 दिन तक शासन किया, और कुतुबुद्दीन ने दिल्ली पर आक्रमण कर हमेशा के लिए दिल्ली पर कब्जा कर लिया।

ग्वालियर, चम्बल, ऐसाह गढ़ी का तोमर वंश

दिल्ली छूटने के बाद वीर सिंह तंवर ने चम्बल घाटी के ऐसाह गढ़ी में अपना राज स्थापित किया, जो इससे पहले भी अर्जुनायन तंवर वंश के समय से उनके अधिकार में था, बाद में इस वंश ने ग्वालियर पर भी अधिकार कर मध्य भारत में एक बड़े राज्य की स्थापना की। 

यह शाखा ग्वालियर स्थापना के कारण ग्वेलेरा कहलाती है, माना जाता है कि ग्वालियर का विश्वप्रसिद्ध किला भी तोमर शासको ने बनवाया था।

यह क्षेत्र आज भी तंवरघार कहा जाता है और इस क्षेत्र में तोमर राजपूतो के 1400 गाँव कहे जाते हैं वीर सिंह के बाद उद्दरण, वीरम, गणपति, डूंगर सिंह, कीर्तिसिंह, कल्याणमल और राजा मानसिंह हुए।

राजा मानसिंह तोमर बड़े प्रतापी शासक हुए उनके दिल्ली के सुल्तानों से निरंतर युद्ध हुए, उनकी नौ रानियाँ राजपूत थी, पर एक दीनहींन गुज्जर जाति की लडकी मृगनयनी पर मुग्ध होकर उससे भी विवाह कर लिया।

जिसे नीची जाति की मानकर रानियों ने महल में स्थान देने से मना कर दिया जिसके कारण मानसिंह ने छोटी जाति की होते हुए भी मृगनयनी गूजरी के लिए अलग से ग्वालियर में गूजरी महल बनवाया। 

इस गूजरी रानी पर राजपूत राजा मानसिंह इतने आसक्त थे कि गूजरी महल तक जाने के लिए उन्होंने एक सुरंग भी बनवाई थी जो अभी भी मौजूद है पर इसे अब बंद कर दिया गया है।

मानसिंह के बाद विक्रमादित्य राजा हुए, उन्होंने पानीपत की लड़ाई में अपना बलिदान दिया, उनके बाद रामशाह तोमर राजा हुए, उनका राज्य 1567 ईस्वी में अकबर ने जीत लिया।

इसके बाद राजा रामशाह तोमर ने मुगलों से कोई संधि नहीं की और अपने परिवार के साथ महाराणा उदयसिंह मेवाड़ के पास आ गए।

हल्दीघाटी के युद्ध में राजा रामशाह तोमर ने अपने पुत्र शालिवाहन तोमर के साथ वीरता का असाधारण प्रदर्शन कर अपने परिवारजनों समेत महान बलिदान दिया, उनके बलिदान को आज भी मेवाड़ राजपरिवार द्वारा आदरपूर्वक याद किया जाता है।

मालवा में रायसेन में भी तंवर राजपूतो का शासन था, यहाँ के शासक सिलहदी उर्फ़ शिलादित्य तंवर राणा सांगा के दामाद थे और खानवा के युद्ध में राणा सांगा की और से लडे थे।

कुछ इतिहासकार इन पर राणा सांगा से धोखे का भी आरोप लगाते हैं, पर इसके प्रमाण पुष्ट नही हैं सिल्ह्दी पर गुजरात के बादशाह बहादुर शाह ने 1532 ईस्वी में हमला किया। 

इस हमले में सिलहदी तंवर की पत्नी जो राणा सांगा की पुत्री थी, उन्होंने 700 राजपूतानियो और अपने दो छोटे बच्चों के साथ जौहर किया और सिल्हदी तंवर अपने भाई के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।

बाद में रायसेन को पूरनमल को दे दिया गया, कुछ वर्षो बाद 1543 इसवी में रायसेन के मुल्लाओ की शिकायत पर शेरशाह सूरी ने इसके राज्य पर हमला किया और पूरणमल की रानियों ने जौहर कर लिया और पूरणमल मारे गये इस प्रकार इस राज्य की समाप्ति हुई।

(तंवरावाटी और तंवर ठिकाने)

दिल्ली में तोमरो के पतन के बाद तोमर राजपूत विभिन्न दिशाओ में फ़ैल गए एक शाखा ने उत्तरी राजस्थान के पाटन में जाकर अपना राज स्थापित किया जो की जयपुर राज्य का एक भाग था। 

ये अब 'तँवरवाटी'(तोरावाटी ) कहलाता है और वहाँ तँवरों के ठिकाने हैं मुख्य ठिकाना पाटण का ही है, एक ठिकाना खेतासर भी है इनके अलावा पोखरण में भी तंवर राजपूतो के ठिकाने हैं, बाबा रामदेव तंवर वंश से ही थे, जो बहुत बड़े संत माने जाते हैं, आज भी वो पीर के रूप में पूजे जाते हैं…

मेवाड़ के सलुम्बर में भी तंवर राजपूतो के कई ठिकाने हैं जिनमे बोरज तंवरान एक ठिकाना है।

इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश में बेजा ठिकाना और कोटि जेलदारी, बीकानेर में दाउदसर ठिकाना, मंढोली जागीर, भी तंवर राजपूतो के ठिकाने हैं, धौलपुर की स्थापना भी तंवर राजपूत धोलनदेव ने की थी 18वीं सदी के आसपास अंग्रेजो ने जाटों को धौलपुर दे दिया। 

ये जाट गोहद से सिंधिया द्वारा विस्थापित किये गए थे और पूर्व में इनके पूर्वज राजा मानसिंह तोमर की सेवा में थे और उनके द्वारा ही इन्हें गोहद में बसाया गया था अब भी धौलपुर में कायस्थपाड़ा तंवर राजपूतो का ठिकाना है।

(तंवर वंश की प्रमुख शाखाएँ…)

रुनेचा, ग्वेलेरा, बेरुआर, बिल्दारिया, खाति, इन्दोरिया, जाटू, जंघहारा, सोमवाल हैं, इसके अतिरिक्त पठानिया वंश भी पांडव वंश ही माना जाता है।

इसका प्रसिद्ध राज्य नूरपुर है इसमें वजीर राम सिंह पठानिया बहुत प्रसिद्ध यौद्धा हुए हैं जिन्होंने अंग्रेजो को नाको चने चबवा दिए थे।

इन शाखाओं में रूनेचा राजस्थान में, ग्वेलेरा चम्बल क्षेत्र में, बेरुआर यूपी बिहार सीमा पर, बिलदारिया कानपूर उन्नाव के पास, इन्दोरिया मथुरा, बुलन्दशहर, आगरा में मिलते हैं, मेरठ मुजफरनगर के सोमाल वंश भी पांडव वंश माना जाता है।

जाटू तंवर राजपूतो की भिवानी हरियाणा में 1440 गाँव की रियासत थी इस शाखा के तंवर राजपूत हरियाणा में मिलते हैं।

जंघारा राजपूत यूपी के अलीगढ, बदायूं, बरेली शाहजहांपुर आदि जिलो में मिलते हैं, ये बहुत वीर यौद्धा माने जाते हैं इन्होने रुहेले पठानों को कभी चैन से नहीं बैठने दिया और अहिरो को भगाकर अपना राज स्थापित किया।

पूर्वी उत्तर प्रदेश का जनवार राजपूत वंश भी पांडववंशी जन्मेजय का वंशज माना जाता है, इस वंश की बलरामपुर समेत कई बड़ी स्टेट पूर्वी यूपी में हैं।

इनके अतिरिक्त पाकिस्तान में मुस्लिम जंजुआ राजपूत भी पांडव वंशी कहे जाते हैं, जंजुआ वंश ही शाही वंश था, जिसमे जयपाल, आनंदपाल, जैसे वीर हुए जिन्होंने तुर्क महमूद गजनवी का मुकाबला बड़ी वीरता से किया था।

जंजुआ राजपूत बड़े वीर होते हैं और पाकिस्तान की सेना में इनकी बडी संख्या में भर्ती होती है.इसके अलावा वहां का जर्राल वंश भी खुद को पांडव वंशी मानता है।

मराठो में भी एक वंश तंवरवंशी है जो तावरे या तावडे कहलाता है ,महादजी सिंधिया का एक सेनापति फाल्किया खुद को बड़े गर्व से तंवर वंशी मानता था।

(तोमर/तंवर राजपूतो की वर्तमान आबादी)

तोमर राजपूत वंश और इसकी सभी शाखाएँ न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में मिलती है।

चम्बल क्षेत्र में ही तोमर राजपूतो के 1400 गाँव हैं, इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पिलखुआ के पास तोमरो के 84 गाँव हैं। 

भिवानी में 84 गाँव जिनमे बापोड़ा प्रमुख हैमेरठ में गढ़ रोड पर 12 गाँव जिनमे सिसोली और बढ्ला बड़े गाँव हैं।

कुरुक्षेत्र में 12 गाँव,गढ़मुक्तेश्वर में 42 गाँव हैं जिनमे भदस्याना और भैना प्रसिद्ध हैं बुलन्दशहर में 24 गाँव, खुर्जा के पास 5 गाँव तोमर राजपूतो के हैं, हरियाणा में मेवात के नूह के पास 24 गाँव हैं जिनमे बिघवाली प्रमुख है।

ये सिर्फ वेस्ट यूपी और हरियाणा का थोडा सा ही विवरण दिया गया है, इनकी जनसँख्या का, अगर इनकी सभी प्रदेशो और पाकिस्तान में हर शाखाओ की संख्या जोड़ दी जाये…

तो इनके कुल गाँव की संख्या कम से कम 6000 होगी चौहान राजपूतो के अलावा राजपूतो में शायद ही कोई वंश होगा जिसकी इतनी बड़ी संख्या हो।

(जाट, गूजर और अहीर में तोमर राजपूतो से निकले गोत्र)

कुछ तोमर राजपूत अवनत होकर या तोमर राजपूतो के दूसरी जाती की स्त्रियों से सम्बन्ध होने से तोमर वंश जाट, गूजर और अहीर जैसी जातियो में भी चला गया जाटों में कई गोत्र है जो अपने को तोमर राजपूतो से निकला हुआ मानते है जैसे :–

सहरावत, राठी, पिलानिया, नैन, मल्लन, बेनीवाल, लाम्बा, खटगर, खरब, ढंड, भादो, खरवाल, सोखिरा, ठेनुवा, रोनिल, सकन, बेरवाल और नारू ये लोग पहले तोमर या तंवर उपनाम नही लगाते थे लेकिन इनमे से कई गोत्र अब तोमर या तंवर लगाने लगे है। 

उत्तर प्रदेश के बड़ौत क्षेत्र के सलखलेन् जाट भी अपने को किसी सलखलेन् का वंशज बताते है जिसे ये अनंगपाल तोमर का धेवता बताते है, और इस आधार पर अपने को तोमर बताने लगे है।

गूजरो में भी तोमर राजपूतो के अवशेष मिलते है, खटाना गूजर अपने को तोमर राजपूतो से निकला हुआ मानते है, ग्वालियर के पास तोंगर गूजर मिलते है।

जो ग्वालियर के राजा मान सिंह तोमर की गूजरी रानी मृगनयनी के वंशज है जिन्हें गूजरी माँ की औलाद होने के कारण राजपूतों ने स्वीकार नहीँ किया दक्षिणी दिल्ली में भी तँवर गूजरों के गाँव मिलते है। 

मुस्लिम शाशनकाल में जब तोमर राजपूत दिल्ली से निष्काषित होकर बाकी जगहों पर राज करने चले गए तो उनमे से कुछ ने गूजर में शादी ब्याह कर मुस्लिम शासकों के अधीन रहना स्वीकार किया इसके अलावा सहारनपुर में छुटकन गुर्जर भी खुद को तंवर वंश से निकला मानते हैं।

और करनाल, पानीपत, सोहना के पास भी कुछ गुज्जर इसी तरह तंवर सरनेम लिखने लगे हैं, हरयाणा के अहिरो में भी दयार गोत्र मिलती है जो अपने को तोमर राजपूतो से निकला हुआ मानते है दिल्ली में रवा राजपूत समाज में भी तंवर वंश शामिल हो गया है।

इस प्रकार हम देखते हैं कि चन्द्रवंशी पांडव वंश तोमर/तंवर राजपूतो का इतिहास बहुत शानदार रहा है, वर्तमान में भी तोमर राजपूत राजनीति, सेना, प्रशासन, में अपना दबदबा कायम किये हुए है।

पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह भिवानी हरियाणा के तंवर राजपूत हैं, और आज केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं मध्य प्रदेश के नरेंद्र सिंह तोमर भी केंद्र सरकार में मंत्री हैं, प्रसिद्ध एथलीट और बाद में मशहूर बागी पान सिंह तोमर के बारे में सभी जानते ही हैं स्वतंत्रता सेनानी रामप्रसाद बिस्मिल भी तोमर राजपूत थे इनके अतिरिक्त सैंकड़ो।

राजनीतिज्ञ,प्रशासनिक अधिकारी समाजसेवी सैन्य अधिकारी,खिलाडी तंवर वंशी राजपूत हैं तोमर क्षत्रिय 
राजपूतो के बारे में कहा गया है की।

“अर्जुन के सुत सो अभिमन्यु नाम उदार…
तिन्हते उत्तम कुल भये तोमर क्षत्रिय उदार !!”

अगर मुझसे कोई लिखने में गलती हुई हो, तो आप सभी से क्षमा प्रार्थी हूं।🙏🏻

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

राजपूत कुंवर सिंह


राजपूत कुंवर सिंह (13 नवंबर 1777 - 26 अप्रैल 1858) सन 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे, अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे। 

इनको 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। वे राजपूत समाज से थे। वो राजपूतों की उज्जैन शाखा से थे।

वीर कुंवर सिंह का जन्म 13 नवंबर 1777 को बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर गांव में हुआ था। इनके पिता बाबू साहबजादा सिंह प्रसिद्ध शासक भोज के वंशजों में से थे। 

उनके माताजी का नाम पंचरत्न कुंवर था. उनके छोटे भाई अमर सिंह, दयालु सिंह और राजपति सिंह एवं इसी खानदान के बाबू उदवंत सिंह, उमराव सिंह तथा गजराज सिंह नामी जागीरदार रहे तथा अपनी आजादी कायम रखने के खातिर सदा लड़ते रहे।

1857 के संग्राम में बाबू कुंवर सिंह संपादित करें
1857 में अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए हिंदू और मुसलमानों ने मिलकर कदम बढ़ाया। मंगल पांडे की बहादुरी ने सारे देश में विप्लव मचा दिया।

बिहार की दानापुर रेजिमेंट, बंगाल के बैरकपुर और रामगढ़ के सिपाहियों ने बगावत कर दी। मेरठ, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, झांसी और दिल्ली में भी आग भड़क उठी। ऐसे हालात में बाबू कुंवर सिंह ने अपने सेनापति मैकु सिंह एवं भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया।

27 अप्रैल 1857 को दानापुर के सिपाहियों, भोजपुरी जवानों और अन्य साथियों के साथ आरा नगर पर बाबू वीर कुंवर सिंह ने कब्जा कर लिया। अंग्रेजों की लाख कोशिशों के बाद भी भोजपुर लंबे समय तक स्वतंत्र रहा।

जब अंग्रेजी फौज ने आरा पर हमला करने की कोशिश की तो बीबीगंज और बिहिया के जंगलों में घमासान लड़ाई हुई। बहादुर स्वतंत्रता सेनानी जगदीशपुर की ओर बढ़ गए। 

आरा पर फिर से कब्जा जमाने के बाद अंग्रेजों ने जगदीशपुर पर आक्रमण कर दिया। बाबू कुंवर सिंह और अमर सिंह को जन्म भूमि छोड़नी पड़ी। 

अमर सिंह अंग्रेजों से छापामार लड़ाई लड़ते रहे और बाबू कुंवर सिंह रामगढ़ के बहादुर सिपाहियों के साथ बांदा, रीवां, आजमगढ़, बनारस, बलिया, गाजीपुर एवं गोरखपुर में विप्लव के नगाड़े बजाते रहे। 

ब्रिटिश इतिहासकार होम्स ने उनके बारे में लिखा है, 'उस बूढ़े राजपूत ने ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध अद्भुत वीरता और आन-बान के साथ लड़ाई लड़ी। 

यह गनीमत थी कि युद्ध के समय कुंवर सिंह की उम्र अस्सी के करीब थी। अगर वह जवान होते तो शायद अंग्रेजों को 1857 में ही भारत छोड़ना पड़ता।'

हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरुर करें और अपने सभी मित्रों को पेज पर इन्वाइट जरूर करें।🙏🏻
पेज लिंक :⤵️

वीरगती :-
इन्होंने 23 अप्रैल 1858 में, जगदीशपुर के पास अंतिम लड़ाई लड़ी। ईस्ट इंडिया कंपनी के भाड़े के सैनिकों को इन्होंने पूरी तरह खदेड़ दिया। 

उस दिन बुरी तरह घायल होने पर भी इस बहादुर ने जगदीशपुर किले से गोरे पिस्सुओं का "यूनियन जैक" नाम का झंडा उतार कर ही दम लिया। वहाँ से अपने किले में लौटने के बाद 26 अप्रैल 1858 को इन्होंने वीरगति पाई।

🙏🏻जय माँ भवानी।⚔️
🙏🏻जय राजपूताना⚔️🚩

शनिवार, 17 जुलाई 2021

बाईसा किरण देवी


अकबर प्रतिवर्ष दिल्ली में नौ रोज़ का मेला आयोजित करवाता था....! इसमें पुरुषों का प्रवेश निषेध था....! अकबर इस मेले में महिला की वेष-भूषा में जाता था और जो महिला उसे मंत्र मुग्ध कर देती....उसे उसकी दासियाँ छल कपट से अकबर के सम्मुख ले जाती थी....!

एक दिन नौ रोज़ के मेले में महाराणा प्रताप सिंह की भतीजी, छोटे भाई महाराज शक्तिसिंह की पुत्री मेले की सजावट देखने के लिये आई....! जिनका नाम बाईसा किरण देवी था...!

जिनका विवाह बीकानेर के पृथ्वीराज जी से हुआ था!
बाईसा किरण देवी की सुंदरता को देखकर अकबर अपने आप पर क़ाबू नहीं रख पाया....और उसने बिना सोचे समझे ही दासियों के माध्यम से धोखे से ज़नाना महल में बुला लिया....!

जैसे ही अकबर ने बाईसा किरण देवी को स्पर्श करने की कोशिश की....किरण देवी ने कमर से कटार निकाली और अकबर को ऩीचे पटक कर उसकी छाती पर पैर रखकर कटार गर्दन पर लगा दी....!

और कहा नीच....नराधम, तुझे पता नहीं मैं उन महाराणा प्रताप की भतीजी हूँ....जिनके नाम से तेरी नींद उड़ जाती है....! बोल तेरी आख़िरी इच्छा क्या है....? अकबर का ख़ून सूख गया....! कभी सोचा नहीं होगा कि सम्राट अकबर आज एक राजपूत बाईसा के चरणों में होगा....!

अकबर बोला: मुझसे पहचानने में भूल हो गई....मुझे माफ़ कर दो देवी....!
इस पर किरण देवी ने कहा: आज के बाद दिल्ली में नौ रोज़ का मेला नहीं लगेगा....!
और किसी भी नारी को परेशान नहीं करेगा....!
अकबर ने हाथ जोड़कर कहा आज के बाद कभी मेला नहीं लगेगा....!

उस दिन के बाद कभी मेला नहीं लगा....!
इस घटना का वर्णन गिरधर आसिया द्वारा रचित सगत रासो में 632 पृष्ठ संख्या पर दिया गया है।
बीकानेर संग्रहालय में लगी एक पेटिंग में भी इस घटना को एक दोहे के माध्यम से बताया गया है!

"किरण सिंहणी सी चढ़ी, उर पर खींच कटार..!
भीख मांगता प्राण की, अकबर हाथ पसार....!!"

अकबर की छाती पर पैर रखकर खड़ी वीर बाला किरन का चित्र आज भी जयपुर के संग्रहालय में सुरक्षित है।
इस तरह की‌ पोस्ट को शेअर जरूर करें और अपने महान धर्म की गौरवशाली वीरांगना ओं की कहानी को हर एक भारतीय को जरूर सुनायें…!!

👑जय⚔️मेवाड़🚩

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

बालक पृथ्वी सिंह इतिहास


एक बार औरंगजेब के दरबार मे एक शिकारी जंगल से बहुत बडा भयानक शेर पकड कर लाया, शेर को लोहे के पिंजरे में बंद किया गया था, पिंजरे में बंद शेर बार-बार दहाड रहा था।

औरंगजेब अपने दरबार में पिंजरे में बंद भयानक शेर को देख इतराते हुए बोला “इससे बडा भयानक शेर दूसरा नही नहीं है ” औरंगजेब के दरबार में बैठे उसके गुलाम स्वरुप दरबारियो ने भी उसकी हाँ में अपनी हाँ मिलाई…

परन्तु जोधपुर के महाराजा यशवंत सिंह ने औरंगजेब की इस बात से असहमति जताते हुए कहा कि “इससे भी अधिक शक्तिशाली शेर तो हमारे पास है ” बस फिर क्या था महाराजा यशवंत सिंह की बात को सुनकर मुग़ल बादशाह औरंगजेब बड़ा क्रोधित हो उठा।

उसने यशवंत सिंह से कहा कि यदि तुम्हारे पास इस शेर से अधिक शक्तिशाली शेर है, तो अपने शेर का मुकाबला हमारे शेर से करवाओ, लेकिन तुम्हारा शेर यदि हार गया तो तुम्हारा सार काट दिया जाएगा।

महाराजा यशवंत सिंह ने औरंगजेब की चुनौती को सहर्ष स्वीकार किया, अगले दिन किले में शेरों की लड़ाई का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठी हुई औरंगजेब अपने स्थान पर एवं महाराजा यशवंत सिंह अपने बारह वर्षीय पुत्र बालक पृथ्वी सिंह के साथ अपना आसन ग्रहण किये हुए थे।

औरंगजेब ने यशवंत सिंह से प्रश्न किया “ कहाँ है तुम्हारा शेर ”  यशवंत सिंह ने औरंगजेब से कहा “ तुम निश्चिन्त रहो, मेरा शेर यहीं मौजूद है, तुम लड़ाई शुरू करवाओ “  
औरंगजेब ने शेरों की लड़ाई शुरू की जाने की घोषणा की और औरंगजेब के शेर को लोहे के पिंजरे में छोड़ दिया गया।

अब बारी थी महाराजा यशवंत सिंह के शेर की 
महाराजा यशवंत सिंह ने अपने बारह वर्षीय पुत्र बालक पृथ्वी सिंह को आदेश दिया कि आप शेर के पिंजरे में जाओ और हमारी और से औरंगजेब के शेर से युद्ध करो।

यह सब देख वहां उपस्थित सभी लोग हैरान रह गए…
अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए बालक पृथ्वी सिंह पिता को प्रणाम करते हुए शेर के पिंजरे में घुस गए …

शेर ने बालक पृथ्वी सिंह की तरफ देखा उस तेजस्वी बालक की आँखो में देखते ही वह शेर पूंछ दवाकर अचानक पीछे की ओर हट गया।

यह देख किले में उपस्थित सभी लोग हैरान रह गए तब मुग़ल सैनिकों ने शेर को भाले से उकसाया, तब कहीं वह शेर बालक पृथ्वी सिंह की और लपका।

शेर को अपनी और आते देख बालक पृथ्वी सिंह पहले तो एक और हट गए बाद में उन्होंने अपनी तलवार म्यान में से खीच ली।

अपने पुत्र को तलवार खीचते देख महाराजा यशवंत सिंह जोर से चीखे “ बेटा तू ये क्या कर रहा है , शेर के पास तलवार तो है नही फिर क्या तलवार चलायेगा, ये तो धर्म युद्ध  नही है।”

हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरुर करें और अपने सभी मित्रों को पेज पर इन्वाइट जरूर करें।🙏🏻
पेज लिंक :⤵️

पिता की बात सुनकर बालक पृथ्वी सिंह ने तलवार फेक दी और वह शेर पर टूट पड़े , काफी संघर्ष के बाद उस वीर बालक पृथ्वी सिंह ने शेर का जबडा अपने हाथो से फाड दिया, और फिर उसके शरीर के टुकडे-टुकडे कर के फेंक दिये।

सभी लोग वीर बालक पृथ्वी सिंह  की जय जयकार करने लगे, शेर के खून से सने हुआ बालक पृथ्वी सिंह जब बाहर निकले तो राजा यशवंत सिंह जी ने दौडकर अपने पुत्र को छाती से लगा लिया।

( कहा जाता हैं कि उस दुष्ट और कपटी मुग़ल ने बालक पृथ्वी सिंह को उपहार स्वरूप् वस्त्र दिए जिनमे जहर लगा हुआ था.. उन्हें पहने के बाद बालक पृथ्वी सिंह की मृत्यु हो गयी थी...)

ऐसे थे हमारे पूर्वजों के कारनामे जो वीरता से ओतप्रोत थे।

🚩जय माँ भवानी।🙏🏻
👑जय💪🏻राजपूतताना⚔️