रविवार, 23 अक्टूबर 2022

"जोधा अकबर" की झूठी कहानी


"जोधा अकबर" की कहानी झूठी निकली सैकड़ो सालो से प्रचारित झूंठ का खंडण अकबर की शादी "हरकू बाई " से हुई थी , जोमान सिंह की दासी” थी।

:- जयपुर के रिकॉर्ड


पुरातत्व विभाग भी यही मानता है, जोधा एक झूठ है, जो झूठ वामपंथी इतिहासकारों ने और फ़िल्मी भांडो ने रचा है।


ऐतिहासिक षड्यंत्र :-

आइए एक और ऐतिहासिक षड्यंत्र से आप सभी को अवगत कराते हैं... अब ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े।


जब भी कोई राजपूत किसी मुग़ल की गद्दारी की बात करता है तो कुछ मुग़ल प्रेमियों द्वारा उसे जोधाबाई का नाम लेकर चुप कराने की कोशिश की जाती है।


बताया जाता है की कैसे जोधा ने अकबर की आधीनता स्वीकार की या उससे विवाह किया! परन्तु अकबरकालीन किसी भी इतिहासकार ने जोधा और अकबर की प्रेम कहानी का कोई वर्णन नही किया।


सभी इतिहासकारों ने अकबर की सिर्फ 5 बेगम बताई है।

1.सलीमा सुल्तान

2.मरियम उद ज़मानी

3.रज़िया बेगम

4.कासिम बानू बेगम

5.बीबी दौलत शाद



अकबर ने खुद अपनी आत्मकथा अकबरनामा में भी, किसी रानी से विवाह का कोई जिक्र नहीं किया। परन्तु राजपूतों को नीचा दिखने के लिए कुछ इतिहासकारों ने अकबर की मृत्यु के करीब 300 साल बाद 18 वीं सदी में “मरियम उद ज़मानी”, को जोधा बाई बता कर एक झूठी अफवाह फैलाई।


और इसी अफवाह के आधार पर अकबर और जोधा की प्रेम कहानी के झूठे किस्से शुरू किये गए, जबकि खुद अकबरनामा और जहांगीर नामा के अनुसार ऐसा कुछ नही था।


18वीं सदी में मरियम को हरखा बाई का नाम देकर राजपूत बता कर उसके मान सिंह की बेटी होने का झूठ पहचान शुरू किया गया। 


फिर 18वीं सदी के अंत में एक ब्रिटिश लेखक जेम्स टॉड ने अपनी किताब “एनालिसिस एंड एंटटीक्स ऑफ़ राजस्थान” में मरीयम से हरखा बाई बनी इसी रानी को जोधा बाई बताना शुरू कर दिया!


और इस तरह ये झूठ आगे जाकर इतना प्रबल हो गया की आज यही झूठ भारत के स्कूलों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बन गया है और जन जन की जुबान पर ये झूठ सत्य की तरह आ चूका है।


और इसी झूठ का सहारा लेकर राजपूतों को निचा दिखाने की कोशिश जाती है। जब भी मैं जोधाबाई और अकबर के विवाह प्रसंग को सुनता या देखता हूं तो मन में कुछ अनुत्तरित सवाल कौंधने लगते हैं!



आन,बान और शान के लिए मर मिटने वाले शूरवीरता के लिए पूरे विश्व मे प्रसिद्ध भारतीय क्षत्रिय अपनी अस्मिता से क्या कभी इस तरह का समझौता कर सकते हैं ?


हजारों की संख्या में एक साथ अग्नि कुंड में जौहर करने वाली क्षत्राणियों में से कोई स्वेच्छा से किसी मुगल से विवाह कर सकती हैं ? 


जोधा और अकबर की प्रेम कहानी पर केंद्रित अनेक फिल्में और टीवी धारावाहिक मेरे मन की टीस को और ज्यादा बढ़ा देते हैं!


अब जब यह पीड़ा असहनीय हो गई तो एक दिन इस प्रसंग में इतिहास जानने की जिज्ञासा हुई तो पास के पुस्तकालय से अकबर के दरबारी ‘अबुल फजल’ द्वारा लिखित ‘अकबरनामा’ निकाल कर पढ़ने के लिए ले आया। 


उत्सुकतावश उसे एक ही बैठक में पूरा पढ़ डाली पूरी किताब पढ़ने के बाद घोर आश्चर्य तब हुआ जब पूरी पुस्तक में जोधाबाई का कहीं कोई उल्लेख ही नही मिला।


मेरी आश्चर्य मिश्रित जिज्ञासा को भांपते हुए मेरे मित्र ने एक अन्य ऐतिहासिक ग्रंथ ‘तुजुक-ए-जहांगिरी’ जो जहांगीर की आत्मकथा है उसे दिया। इसमें भी आश्चर्यजनक रूप से जहांगीर ने अपनी मां जोधाबाई का एक भी बार जिक्र नही किया।


हां कुछ स्थानों पर हीर कुँवर और हरका बाई का जिक्र जरूर था। अब जोधाबाई के बारे में सभी एतिहासिक दावे झूठे समझ आ रहे थे कुछ और पुस्तकों और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के पश्चात हकीकत सामने आयी कि “जोधा बाई” का पूरे इतिहास में कहीं कोई जिक्र या नाम नहीं है।


इस खोजबीन में एक नई बात सामने आई जो बहुत चौकानें वाली है। इतिहास में दर्ज कुछ तथ्यों के आधार पर पता चला कि आमेर के राजा भारमल को दहेज में ‘रुकमा’ नाम की एक पर्सियन दासी भेंट की गई थी जिसकी एक छोटी पुत्री भी थी!


रुकमा की बेटी होने के कारण उस लड़की को ‘रुकमा-बिट्टी’ नाम से बुलाते थे आमेर की महारानी ने रुकमा बिट्टी को ‘हीर कुँवर’ नाम दिया। 


चूँकि हीर कुँवर का लालन पालन राजपूताना में हुआ इसलिए वह राजपूतों के रीति-रिवाजों से भली भांति परिचित थी!


राजा भारमल उसे कभी हीर कुँवरनी तो कभी हरका कह कर बुलाते थे। राजा भारमल ने अकबर को बेवकूफ बनाकर अपनी परसियन दासी रुकमा की पुत्री हीर कुँवर का विवाह अकबर से करा दिया जिसे बाद में अकबर ने मरियम-उज-जमानी  नाम दिया।


चूँकि राजा भारमल ने उसका कन्यादान किया था इसलिये ऐतिहासिक ग्रंथो में हीर कुँवरनी को राजा भारमल की पुत्री बता दिया। जबकि वास्तव में वह कच्छवाह राजकुमारी नही बल्कि दासी-पुत्री थी।

राजा भारमल ने यह विवाह एक समझौते की तरह या राजपूती भाषा में कहें तो हल्दी-चन्दन किया था। इस विवाह के विषय मे अरब में बहुत सी किताबों में लिखा है।


(“ونحن في شك حول أكبر أو جعل الزواج راجبوت الأميرة في هندوستان آرياس كذبة لمجلس”) 


हम यकीन नहीं करते इस निकाह पर हमें संदेह
इसी तरह ईरान के मल्लिक नेशनल संग्रहालय एन्ड लाइब्रेरी में रखी किताबों में एक भारतीय मुगल शासक का विवाह एक परसियन दासी की पुत्री से करवाए जाने की बात लिखी है।


‘अकबर-ए-महुरियत’ में यह साफ-साफ लिखा है कि 

(ہم راجپوت شہزادی یا اکبر کے بارے میں شک میں ہیں) 

हमें इस हिन्दू निकाह पर संदेह है क्योंकि निकाह के वक्त राजभवन में किसी की आखों में आँसू नही थे और ना ही हिन्दू गोद भरई की रस्म हुई थी।


सिक्ख धर्म गुरू अर्जुन और गुरू गोविन्द सिंह ने इस विवाह के विषय मे कहा था कि क्षत्रियों ने अब तलवारों और बुद्धि दोनो का इस्तेमाल करना सीख लिया है, मतलब राजपूताना अब तलवारों के साथ-साथ बुद्धि का भी काम लेने लगा है।


17वी सदी में जब ‘परसी’ भारत भ्रमण के लिये आये तब उन्होंने अपनी रचना ”परसी तित्ता” में लिखा “यह भारतीय राजा एक परसियन वैश्या को सही हरम में भेज रहा है अत: हमारे देव (अहुरा मझदा) इस राजा को स्वर्ग दें”!


भारतीय राजाओं के दरबारों में राव और भाटों का विशेष स्थान होता था वे राजा के इतिहास को लिखते थे और विरदावली गाते थे उन्होंने साफ साफ लिखा है:-

“गढ़ आमेर आयी तुरकान फौज ले ग्याली पसवान कुमारी ,राण राज्या राजपूता ले ली इतिहासा पहली बार ले बिन लड़िया जीत! (1563 AD)”

मतलब आमेर किले में मुगल फौज आती है और एक दासी की पुत्री को ब्याह कर ले जाती है! हे रण के लिये पैदा हुए राजपूतों तुमने इतिहास में ले ली बिना लड़े पहली जीत 1563 AD!


ये ऐसे कुछ तथ्य हैं जिनसे एक बात समझ आती है कि किसी ने जानबूझकर गौरवशाली क्षत्रिय समाज को नीचा दिखाने के उद्देश्य से ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की और यह कुप्रयास अभी भी जारी है!


लेकिन अब यह षडयंत्र अधिक दिन नहीं चलने वाला।

रविवार, 16 अक्टूबर 2022

पुंडीर क्षत्रिय की वंशावली व गोत्र।

पुण्डीर राजवंश-1444 


वंश :- सूर्यवंशी।

कुल :- पुण्डरीक, पुण्डीर, पुण्ढीर।

कुलदेवता :- महादेव।

कुलदेवी :- दधिमाता (जिला :- नागौर, तहसील :- जायल, गाँव :- गौठ मंगलोद :- राजस्थान।)

गौत्र :- पौलिस्त, पुलत्सय।

नदी :- सरयू।

निकास :- अयोध्या से तिलांगाना व तिलंगाना से हरियाणा (करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल व पुण्डरी ) से मायापुर (हरिद्वार व पश्चिम उत्तर प्रदेश।)

पक्षी :- सफेद चील।

पेड़ :- कदम्ब।

प्रवर :- महर्षि पौलिस्त, महर्षि दंभौली, महर्षि विश्वाश्रवस।

शाखा :- तीसरी शताब्दी के महाराज पुण्डरीक द्वितीय से भगवान श्री राम के पुत्र की 158वीं पीढ़ी में महाराज पुण्डरीक द्वितीय हुए। 

महाराज पुण्डरीक द्वितीय (तीसरी शताब्दी के अंत में ) असम, धनवंत, बाहुनिक :- राजा लक्षण कुमार (तिलंगदेव :- तिलंगाना शहर बसाया। 

जढेश्नर (जढासुर :- कुरुक्षेत्र स्नान हेतु सपरिवार व सेना सहित कुरुक्षेत्र पधारे। 

मंढेश्वर (मँढासुर :- सिंधुराज की पुत्री अल्पदे से विवाह कर कैथल क्षेत्र दहेज मे प्राप्त किया व  "पुण्डरी " नगर की स्थापना हुई। 

राजा सुफेदेव :- राजा इशम सिंह (सतमासा 

सीखेमल - बिडौजी - राजा कदम सिंह (निमराणा के चौहान शस्क हरिराय से दूसरे युद्ध मे पराजय मिली व इनके पुत्र हंस ने मायापुरी मे राज्य कायम कर 1440 गाँवो पर अधिकार किया। )

हंस (वासुदेव ) - राजा कुंथल (मायापुर के स्वामी बने व इनके 12 पुत्र हुए। )


1:- अजत सिंह (इनके पुण्डीर वंशज गोगमा, हिनवाडा आदि गाँव मे है जो जिला शामली मे है। )

2:- अणत सिंह (इनके पुण्डीर वंशज दूधली, कसौली, कछ्छौली आदि गाँव मे है। )

3:- लाल सिंह (अविवाहित। )

4:- नौसर सिंह (नौसरहेडी। 

5:- सलाखनदेव (मायापुर राज्य में रहे। )

राजा सुलखन (सलाखन देव ) के 2 पुत्र हुए।

राजा चाँद सिंह पुण्डीर (लाहौर के सूबेदार बने व दिल्ली पति संम्राट पृथ्वीराज चौहान के सामंत बने व इनके पुत्र धीर सिंह पुंडीर पंजाब (भटिनडा) का सुबेदार बना, इस वीर चाँद सिंह की वीरता पृथ्वीराज रासौ मे स्वर्ण अक्षरों मे अमर है। )


राजा गजै सिंह पुण्डीर (गंगा पार कर हाथरस अलीगढ कासगंज एटा जिलों में गए व इनके वंशज 82 गांव मे विराजमान है, जिनमे से 6 गाँव मुजफ्फरनगर जिले में लगते हैं। )


राजा चाँद सिंह पुंडीर के 7 पुत्र हुए
धीर सिंह पुण्डीर
कुँवर अजय देव
कुंवर उदय देव
कुंवर बीसलदेव
कुवर सौविर सिंह
कुंवर साहब सिंह
कुंवर वीर सिंह


इनमे धीर सिंह पुंडीर मीरो से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए व इनके पुत्र पावस पुंडीर तराई के अंतिम युद्ध मे पृथ्वीराज चौहान के सहयोगी बन कर लौहाना अजानबाहू का सिर काटकर वीरगती को प्राप्त हुए।


चांद सिंह के इन पुत्रो के वंशज आज सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली जिले में विराजमान है। 


कुँवर वीर सिंह के वंशजो की रियासत मनहारखेड़ा (वर्तमान जलालाबाद शामली ) में  थी, औरंगजेब से चल रहे संघर्ष मे पुरोहितों द्वारा गद्दारी करने पर मुग़लों के कब्जे मे गई।


विजय गढ़(गंभीरा अलीगढ़ ) की रियासत अंग्रेजो से हुए युद्ध मे बर्बाद हुई।


अभी पुंडीर वंश की रियासत जसमोर जिला सहारनपुर मे है, जहां पुंडीर राजा द्वारा बनवाया गया शाकम्भरी देवी का प्राचीन मंदिर स्थित है।

मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022

तब ना साबुन था और ना सर्फ, कैसे साफ चमचमाते थे राजा-रानियों के कपड़े!

19वीं के आखिरी दशक के पहले तक भारत में ना तो सर्फ था और ना ही कपड़ा धोने वाले साबुन और ड्राई क्लीनिंग जैसी तकनीक, ये वो समय भी था जब आज की तरह भारतीयों के पास ज्यादा कपड़े नहीं होते थे।

उनके पास गिने चुने कपड़े ही होते थे. उन्हीं को साफ करके वो अपना काम चलाते थे. हां, राजे-रजवाड़ों की बात अलग है. उनके पास तो एक से एक महंगे कपड़ों के परिधान होते थे लेकिन तब भारत में कपड़े आखिर साफ कैसे किये जाते थे. किस तरीके से कपड़े धुलते थे कि साफ होकर चमचमाते थे और आर्गनिक तरीके से साफ होते थे तो शरीर की त्वचा पर भी वो कोई खराब असर नहीं पैदा करते थे।

आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि जब साबुन और सर्फ नहीं रहे होंगे तो कपड़े कैसे धुलते रहे होंगे. राजा-रानियों के महंगे कपड़े कैसे साफ होकर चमकते रहे होंगे. कैसे आम साधारण व्यक्ति भी अपने कपड़े धोता रहा होगा।

भारत में आधुनिक साबुन की शुरुआत 130 साल से पहले पहले ब्रिटिश शासन में हुई थी. लीबर ब्रदर्स इंग्‍लैंड ने भारत में पहली बार आधुनिक साबुन बाजार में उतारने का काम किया. पहले तो ये ब्रिटेन से साबुन को भारत में आयात करती थी और उनकी मार्केटिंग करती थी. जब भारत में लोग साबुन का इस्तेमाल करने लगे तो फिर यहां पहली बार उसकी फैक्ट्री लगाई गई।

ये फैक्ट्री नहाने और कपड़े साफ करने दोनों तरह के साबुन बनाती थी. नॉर्थ वेस्‍ट सोप कंपनी पहली ऐसी कंपनी थी जिसने 1897 में मेरठ में देश का पहला साबुन का कारखाना लगाया. ये कारोबार खूब फला फूला. उसके बाद जमशेदजी टाटा इस कारोबार में पहली भारतीय कंपनी के तौर पर कूदे।

लेकिन सवाल यही है कि जब भारत में साबुन का इस्तेमाल नहीं होता था. सोड़े और तेल के इस्तेमाल से साबुन बनाने की कला नहीं मालूम थी तो कैसे कपड़ों को धोकर चकमक किया जाता था।

प्राचीन भारत में रीठे का इस्तेमाल सुपर सोप की तरह होता था. इसके छिलकों से झाग पैदा होता था, जिससे कपड़ों की सफाई होती थी, वो साफ भी हो जाते थे और उन पर चमक भी आ जाती थी. रीठा कीटाणुनाशक का भी काम करता था।

अब रीठा का इस्तेमाल बालों को धोने में खूब होता है. रीठा से शैंपू भी बनाए जाते हैं. ये अब भी खासा लोकप्रिय है. पुराने समय में भी रानियां अपने बड़े बालों को इसी से धोती थीं. इसे सोप बेरी या वाश नट भी कहा जाता था।

गर्म पानी में डालकर उबाला जाता था कपड़ों को।

तब दो तरह से कपड़े साफ होते थे. आम लोग अपने कपड़े गर्म पानी में डालते थे और उसे उबालते थे. फिर इसे उसमें निकालकर कुछ ठंडा करके उसे पत्थरों पर पीटते थे, जिससे उसकी मैल निकल जाती थी. ये काम बड़े पैमाने पर बड़े बड़े बर्तनों और भट्टियों लगाकर किया जाता था. अब भारत में जहां बड़े धोबी घाट हैं वहां कपड़े आज भी इन्हीं देशी तरीकों से साफ होते हैं. उसमें साबुन या सर्फ का इस्तेमाल नहीं होता।

महंगे कपड़ों को रीठा के झाग से धोते थे।

महंगे और मुलायम कपड़ों के लिए रीठा का इस्तेमाल होता था. पानी में रीठा के फल डालकर उसे गर्म किया जाता है. ऐसा करने से पानी में झाग उत्पन्न होता है. इसको कपड़े पर डालकर उसे ब्रश या हाथ से पत्थर या लकड़ी पर रगड़ने से ना कपड़े साफ हो जाते थे बल्कि कीटाणुमुक्त भी हो जाते थे. शरीर पर किसी प्रकार का रिएक्शन भी नहीं करते।

देश के मशहूर धोबीघाटों पर अब भी धोबी ना तो साबुन का इस्तेमाल करते हैं और ना ही सर्फ का!

सफेद रंग का एक खास पाउडर भी आता था काम

एक तरीका साफ करने का और था, जो भी खूब प्रचलित था. ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़ी भूमि पर, नदी-तालाब के किनारे अथवा खेतों में किनारे पर सफेद रंग का पाउडर दिखाई देता है जिसे ‘रेह’ भी कहा जाता है. भारत की जमीन पर यह प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसका कोई मूल्य नहीं होता. इस पाउडर को पानी में मिलाकर कपड़ों को भिगो दिया जाता है. इसके बाद कपड़ों लकड़ी की थापी या पेड़ों की जड़ों से बनाए गए जड़ों से रगड़कर साफ कर दिया जाता था।

रेह एक बहुमूल्य खनिज है. इसमें सोडियम सल्फेट, मैग्नीशियम सल्फेट और कैल्शियम सल्फेट होता है, इसमें सोडियम हाइपोक्लोराइट भी पाया जाता है, जो कपड़ों को कीटाणुमुक्त कर देता है।

प्राचीन चीन में नए सिल्क के कपड़े टबों में भिगोकर उन्हें इस तरह पीटकर साफ किया जाता था।

नदियों और समुद्र के सोडा से भी साफ होते थे कपड़े!

जब नदियों और समुद्र के पानी में सोड़े का पता लगा तो कपड़े धोने में इसका भरपूर इस्तेमाल होने लगा।

भारतीय मिट्टी और राख से रगड़कर नहाते थे।

प्राचीन भारत ही नहीं बल्कि कुछ दशक पहले तक भी मिट्टी और राख को बदन पर रगड़कर भी भारतीय नहाया करते थे या फिर अपने हाथ साफ करते थे. राख और मिट्टी का इस्तेमाल बर्तनों को साफ करने में भी होता था. पुराने समय में लोग सफाई के लिए मिट्टी का प्रयोग करते थे।


रविवार, 2 अक्टूबर 2022

राजपूतों के जमींदारी के अंत का कारण :- एक विश्लेषण!

एक सर्वे के अनुसार करीब 180 साल पहले क्षत्रियों के पास 84% जमीन हुआ करती थी। आजादी के बाद यह प्रतिशत घटकर 52% हुआ। सन् 2000 में 31% और सन् 2013 में 16% । आने वाले 10 साल में परिस्थितियाँ क्या होंगी, यह आसानी से समझा जा सकता है।

 Facebook :-    Thakur Sachin Chauhan

कारण:-

1- बेटी की शादी है:- जमीन बेच दो।

2- घर बनवाना है:- जमीन बेच दो।

3- नशा करना है:- जमीन बेच दो।

4- लड़ाई झगड़े का केस लडना है:- जमीन बेच दो।

5- चाहे कुछ भी हो:- जमीन बेच दो।


अरे भाई जमीन कोई सामान नहीं "अचल सम्पत्ति है, हमारी शान है, हमारी मूल, हमारी पहचान है । अगर जमीन को माँ की सँज्ञा दी जाये तो अतिश्योक्ति नहीं होगी और जो अपनी जरूरतें पूरी करने के लिये माँ का सौदा करे वो काहे का क्षत्रिय। भाइयो, शब्द कडवे जरुर हैं पर सच हैं। 

शपथ लेते हैं कि कुछ भी करेंगे, चाहे मजदूरी क्यों न करना पड़े, पर अपना पैतृक जमीन नहीं बेचेंगे। हम क्षत्रिय हैं क्षत्रिय -जिसका सारे संसार ने लोहा माना है .. खुद मिट जायेंगे पर अपना वजूद नही बिकने देगे।


आज गाँव के संपन्न और बुद्धिजीवी राजपूतों को चाहिए कि बेरोजगार व निर्धन राजपूतों को मदद करे ताकि जमीन बेचने की नौबत न आए। मजबूरी में जमीन बेचना भी पड़े तो राजपूत की जमीन राजपूत ही खरीदे! क्षत्रिय संस्थाओं का भी कर्तव्य है कि इस सम्बंध में समाज में जागरूकता लाए।

शनिवार, 1 अक्टूबर 2022

"जम्मू कश्मीर" के महाराजा

आमेर के कछवाहा खंगारोत है "जम्मू कश्मीर" के महाराजा
--------
-- राजस्थान पत्रिका। लेखक-जितेन्द्र सिंह शेखावत, (खाचरियावास) 

कश्मीर में कछवाहा वंश के संस्थापक रामचंद्र खंगारोत ने कुलदेवी जमवाय माता के नाम पर जम्मू शहर बसाकर जमवाय माता का मंदिर बनाया। 
 
-- आमेर के कछवाहा वंश से निकली खंगारोत शाखा के रामचंद्र ने जम्मू कश्मीर में शासन कायम किया था। 565 रियासतों में जम्मू कश्मीर को सबसे बड़ी रियासत होने का सौभाग्य मिला।


कश्मीर के सुल्तान यूसुफ खान ने अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की थी। तब अकबर ने आमेर के कच्छावा नरेश भगवंतदास के नेतृत्व में सेना को कश्मीर भेजा था।


28 मार्च 1586 में भगवंतदास ने यूसुफ खान को गिरफ्तार कर अकबर के सामने पेश कर दिया, उस युद्ध में भगवान दास के साथ रामचंद्र खंगारोत भी गया था।


रामचंद्र ने वीरता का परिचय दिया तब रामचंद्र को कश्मीर का मनसबदार बना दिया गया। कश्मीर में कच्छावा वंश के संस्थापक रामचंद्र खंगारोत ने कुलदेवी जमवाय माता के नाम पर जम्मू शहर में जमवाय माता का मंदिर बनवाया। 


जम्मू के पश्चिम में भारत-पाक सीमा पर रामगढ़ गांव बसाया। रामचंद्र के पिता आमेर नरेश पृथ्वीराज के पुत्र थे । डोगरा प्रदेश होने से आमेर के कछवाहा वहां डोगरा कहलाए। 


रामचंद्र के बाद में संग्राम देव, हरिदेव ,पृथ्वी सिंह गजे सिंह, सूरत सिंह ,जोरावर सिंह, किशोर सिंह ,गुलाब सिंह महाराजा रहे। सिक्ख महाराजा रणजीत सिंह की गुलाब सिंह से मित्रता के कारण उनका एक भाई पंजाब का दीवान बना। 


गुलाब सिंह के बाद रणवीर सिंह, प्रताप सिंह ,हरि सिंह व वर्तमान महाराजा करण सिंह है। आजादी के बाद कर्णी सिंह को कश्मीर का सदरे रियासत बनाया गया। कश्मीर के महाराजाओं का जयपुर के राजाओं से संपर्क बना रहा। 


कश्मीर महाराजा हरि सिंह जोबनेर आए तब रावल नरेंद्र सिंह के साथ एक थाली में भोजन किया था। बोराज ठिकाने के रिकॉर्ड के मुताबिक राव खंगार का एक पोता गोपीनाथ जम्मू कश्मीर में गोद गया था। 


महाराजा गुलाब सिंह के पुत्र रणबीर सिंह ने कश्मीर के लिए दंड संहिता कानून बनाया। कश्मीर में उनकी दंड संहिता आज भी प्रचलन में है। अंतिम शासक हरि सिंह 1947 तक कश्मीर के महाराजा रहे। 


उन्होंने विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। हरि सिंह सवाई मानसिंह के राजतिलक में महाराजा सवाई माधव सिंह के निमंत्रण पर जयपुर आए थे। 

पर्यटन अधिकारी गुलाब सिंह मीठड़ी के पास मौजूद दस्तावेजों के मुताबिक जम्मूवाल, मनकोटिया, जसरोटिया, बनियाल, नारायणी आदि गोत्र के कछवाह कश्मीर के इलाकों में बसे हुए हैं।

मंगलवार, 27 सितंबर 2022

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य

भारत में चक्रवर्ती सम्राट उसे कहा जाता है
जिसका संपूर्ण भारत में राज रहा है।

ऋषभदेव के पुत्र राजा भरत पहले चक्रवर्ती
सम्राट थे, जिनके नाम पर ही इस अजनाभखंड
का नाम भारत पड़ा।

परवर्तीकाल में शकुंतला एवं दुष्यंत के भरत
नाम के पुत्र हुए।

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य भी चक्रवर्ती
सम्राट थे।

विक्रमादित्य का नाम विक्रम सेन था।
विक्रम वेताल और सिंहासन बत्तीसी की
कहानियां महान सम्राट विक्रमादित्य से
ही जुड़ी हुई है।

सम्राट विक्रमादित्य गर्दभिल्ल वंश के शासक
थे, इनके पिता का नाम राजा गर्दभिल्ल था।

सम्राट विक्रमादित्य ने शको को
पराजित किया था।

उनके पराक्रम को देखकर ही उन्हें महान
सम्राट कहा गया और उनके नाम की उपाधि
कुल 14 भारतीय राजाओं को दी गई ।

"विक्रमादित्य" की उपाधि भारतीय इतिहास में
बाद के कई अन्य राजाओं ने प्राप्त की थी,
जिनमें गुप्त सम्राट चन्द्रगुप्त द्वितीय और सम्राट
हेमचन्द्र विक्रमादित्य(जो हेमु के नाम से प्रसिद्ध थे।)
उल्लेखनीय हैं।

राजा विक्रमादित्य नाम, 'विक्रम' और 'आदित्य'
के समास से बना है जिसका अर्थ 'पराक्रम का
सूर्य' या 'सूर्य के समान पराक्रमी' है।

उन्हें विक्रम या विक्रमार्क (विक्रम + अर्क) भी
कहा जाता है (संस्कृत में अर्क का अर्थ सूर्य है)।

विक्रमादित्य का परिचय : विक्रम संवत अनुसार
विक्रमादित्य आज से 2288 वर्ष पूर्व हुए थे।

नाबोवाहन के पुत्र राजा गंधर्वसेन
भी चक्रवर्ती सम्राट थे।

राजा गंधर्व सेन का एक मंदिर मध्यप्रदेश के
सोनकच्छ के आगे गंधर्वपुरी में बना हुआ है।
यह गांव बहुत ही रहस्यमयी गांव है।

उनके पिता को महेंद्रादित्य भी कहते थे।

उनके और भी नाम थे जैसे गर्द भिल्ल,
गदर्भवेष।

गंधर्वसेन के पुत्र विक्रमादित्य और भर्तृहरी थे।

विक्रम की माता का नाम सौम्यदर्शना था
जिन्हें वीरमती और मदनरेखा भी कहते थे।

उनकी एक बहन थी जिसे मैनावती कहते थे।
उनके भाई भर्तृहरि के अलावा शंख और अन्य
भी थे जो अन्य माताओं के पुत्र थे।

उनकी पांच पत्नियां थी,मलयावती,मदनलेखा,
पद्मिनी, चेल्ल और चिल्लमहादेवी।

उनकी दो पुत्र विक्रमचरित और विनयपाल
और दो पुत्रियां प्रियंगुमंजरी (विद्योत्तमा)और
वसुंधरा थीं।

गोपीचंद नाम का उनका एक भानजा था।
प्रमुख मित्रों में भट्टमात्र का नाम आता है।

राज पुरोहित त्रिविक्रम और वसुमित्र थे।
मंत्री भट्टि और बहसिंधु थे।
सेनापति विक्रमशक्ति और चंद्र थे।

कलि काल के 3000 वर्ष बीत जाने
पर 101 ईसा पूर्व सम्राट विक्रमादित्य
का जन्म हुआ।
उन्होंने 100 वर्ष तक राज किया।
-(गीता प्रेस,गोरखपुर भविष्यपुराण,पृष्ठ 245)।

विक्रमादित्य भारत की प्राचीन नगरी उज्जयिनी
के राजसिंहासन पर बैठे।
विक्रमादित्य अपने ज्ञान,वीरता और उदारशीलता
के लिए प्रसिद्ध थे जिनके दरबार में नवरत्न रहते थे।

कहा जाता है कि विक्रमादित्य बड़े पराक्रमी
थे और उन्होंने शकों को परास्त किया था।

सम्राट विक्रमादित्य अपने राज्य की जनता के
कष्टों और उनके हालचाल जानने के लिए छद्मवेष
धारण कर नगर भ्रमण करते थे।

राजा विक्रमादित्य अपने राज्य में न्याय व्यवस्था
कायम रखने के लिए हर संभव कार्य करते थे।

इतिहास में वे सबसे लोकप्रिय और न्यायप्रीय
राजाओं में से एक माने गए हैं।

कहा जाता है कि मालवा में विक्रमादित्य के
भाई भर्तृहरि का शासन था।

भर्तृहरित के शासन काल में शको का आक्रमण
बढ़ गया था।

भर्तृहरि ने वैराग्य धारण कर जब राज्य त्याग
दिया तो विक्रम सेना ने शासन संभाला और
उन्होंने ईसा पूर्व 57-58 में सबसे पहले शको
को अपने शासन क्षेत्र से बहार खदेड़ दिया।

इसी की याद में उन्होंने विक्रम संवत की
शुरुआत कर अपने राज्य के विस्तार का
आरंभ किया।

विक्रमादित्य ने भारत की भूमि को विदेशी
शासकों से मुक्ति कराने के लिए एक वृहत्तर
अभियान चलानाय।

कहते हैं कि उन्होंने अपनी सेना की फिर से
गठन किया।

उनकी सेना विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना
बई गई थी,जिसने भारत की सभी दिशाओं में
एक अभियान चलाकर भारत को विदेशियों
और अत्याचारी राजाओं से मुक्ति कर एक
छत्र शासन को कायम किया।


💐ऐतिहासिक व्यक्ति💐:-

कल्हण की 'राजतरंगिणी' के अनुसार 14 ई. के
आसपास कश्मीर में अंध्र युधिष्ठिर वंश के राजा
हिरण्य के नि:संतान मर जाने पर अराजकता
फैल गई थी।

जिसको देखकर वहां के मंत्रियों की सलाह से
उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने मातृगुप्त को
कश्मीर का राज्य संभालने के लिए भेजा था।

नेपाली राजवंशावली अनुसार नेपाल के राजा
अंशुवर्मन के समय (ईसापूर्व पहली शताब्दी)
में उज्जैन के राजा विक्रमादित्य के नेपाल
आने का उल्लेख मिलता है।

राजा विक्रम का भारत की संस्कृत,प्राकृत,
अर्द्धमागधी,हिन्दी,गुजराती,मराठी,बंगला
आदि भाषाओं के ग्रंथों में विवरण मिलता है।

उनकी वीरता,उदारता,दया,क्षमा आदि गुणों
की अनेक गाथाएं भारतीय साहित्य में भरी पड़ी हैं।


💐विक्रमादित्य के नवरत्नों के नाम💐:-

नवरत्नों को रखने की परंपरा महान सम्राट
विक्रमादित्य से ही शुरू हुई है जिसे तुर्क बादशाह
अकबर ने भी अपनाया था।

सम्राट विक्रमादित्य के नवरत्नों के नाम धन्वंतरि,
क्षपणक,अमरसिंह,शंकु,बेताल भट्ट,घटखर्पर,
कालिदास, वराहमिहिर और वररुचि कहे जाते हैं।

इन नवरत्नों में उच्च कोटि के विद्वान,श्रेष्ठ कवि,
गणित के प्रकांड विद्वान और विज्ञान के विशेषज्ञ
आदि सम्मिलित थे।

💐विक्रम संवत के प्रवर्तक💐:-

देश में अनेक विद्वान ऐसे हुए हैं,जो विक्रम संवत
को उज्जैन के राजा विक्रमादित्य द्वारा ही प्रवर्तित
मानते हैं।

इस संवत के प्रवर्तन की पुष्टि ज्योतिर्विदाभरण
ग्रंथ से होती है,जो कि 3068 कलि अर्थात 34
ईसा पूर्व में लिखा गया था।
इसके अनुसार विक्रमादित्य ने 3044 कलि
अर्थात 57 ईसा पूर्व विक्रम संवत चलाया।

💐अरब तक फैला था विक्रमादित्य का शासन💐 :-

महाराजा विक्रमादित्य का सविस्तार वर्णन
भविष्य पुराण और स्कंद पुराण में मिलता है।

विक्रमादित्य के बारे में प्राचीन अरब साहित्य
में वर्णन मिलता है।

उस काल में उनका शासन अरब तक फैला था।

वस्तुतः विक्रमादित्य का शासन अरब और मिस्र
तक फैला था और संपूर्ण धरती के लोग उनके
नाम से परिचित थे।

इतिहासकारों के अनुसार उज्जैन के सम्राट
विक्रमादित्य का राज्य भारतीय उपमहाद्वीप
के अतिरिक्त ईरान, इराक और अरब में भी था।

विक्रमादित्य की अरब विजय का वर्णन अरबी
कवि जरहाम किनतोई ने अपनी पुस्तक
'सायर-उल-ओकुल' में किया है।

पुराणों और अन्य इतिहास ग्रंथों के अनुसार यह
पता चलता है कि अरब और मिस्र भी विक्रमादित्य
के अधीन थे।

तुर्की के इस्ताम्बुल शहर की प्रसिद्ध लायब्रेरी
💐मकतब-ए-सुल्तानिया में एक ऐतिहासिक
ग्रंथ है सायर-उल-ओकुल।

उसमें राजा विक्रमादित्य से संबंधित एक
शिलालेख का उल्लेख है जिसमें कहा गया
है कि ' वे लोग अत्यंत भाग्यशाली हैं,
जो उस काल में जन्मे और राजा विक्रम के
राज्य में जीवन व्यतीत किया।

वह बहुत ही दयालु, उदार और कर्तव्यनिष्ठ
शासक था, जो हरेक व्यक्ति के कल्याण के
बारे में सोचता था।

उसने अपने पवित्र धर्म को हमारे बीच
फैलाया, अपने देश के सूर्य से भी तेज विद्वानों
को इस देश में भेजा ताकि शिक्षा का उजाला
फैल सके।

इन विद्वानों और ज्ञाताओं ने हमें भगवान की
उपस्थिति और सत्य के सही मार्ग के बारे में
बताकर एक परोपकार किया है।

ये तमाम विद्वान राजा विक्रमादित्य के निर्देश
पर अपने धर्म की शिक्षा देने यहां आए।'

अन्य सम्राट जिनके नाम के आगे विक्रमादित्य
लगा है:- यथा श्रीहर्ष, शूद्रक, हल, चंद्रगुप्त द्वितीय, 
शिलादित्य, यशोवर्धन आदि।

वस्तुतः आदित्य शब्द देवताओं से प्रयुक्त है।
आदित्य अर्थात सूर्य जो सृष्टि को आलोकित
करते रहते हैं।

【(परवर्ती काल में विक्रमादित्य की प्रसिद्धि
के बाद राजाओं को 'विक्रमादित्य उपाधि'
दी जाने लगी।

विक्रमादित्य के पहले और बाद में और भी
विक्रमादित्य हुए हैं जिसके चलते भ्रम की
स्थिति उत्पन्न होती है।

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य के बाद
300 ईस्वी में समुद्रगुप्त के पुत्र चन्द्रगुप्त
द्वितीय अथवा चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य हुए।

एक विक्रमादित्य द्वितीय 7वीं सदी में हुए,
जो विजयादित्य (विक्रमादित्य प्रथम) के पुत्र थे।

विक्रमादित्य द्वितीय ने भी अपने समय में चालुक्य
साम्राज्य की शक्ति को अक्षुण्ण बनाए रखा।

विक्रमादित्य द्वितीय के काल में ही लाट देश
(दक्षिणी गुजरात) पर अरबों ने आक्रमण किया।

विक्रमादित्य द्वितीय के शौर्य के कारण अरबों
को अपने प्रयत्न में सफलता नहीं मिली और
यह प्रतापी चालुक्य राजा अरब आक्रमण से
अपने साम्राज्य की रक्षा करने में समर्थ रहा।

पल्‍लव राजा ने पुलकेसन को परास्‍त कर
मार डाला।

उसका पुत्र विक्रमादित्‍य, जो कि अपने पिता
के समान महान शासक था, गद्दी पर बैठा।

उसने दक्षिण के अपने शत्रुओं के विरुद्ध पुन:
संघर्ष प्रारंभ किया।

उसने चालुक्‍यों के पुराने वैभव
को पुन: प्राप्‍त किया।

यहां तक कि उसका परपोता विक्रमादित्‍य
द्वितीय भी महान योद्धा था।

753 ईस्वी में विक्रमादित्‍य व उसके पुत्र का
दंती दुर्गा नाम के एक सरदार ने तख्‍ता पलट
दिया।

उसने महाराष्‍ट्र व कर्नाटक में एक और महान
साम्राज्‍य की स्‍थापना की,जो राष्‍ट्र कूट कहलाया।

विक्रमादित्य द्वितीय के बाद 15वीं सदी में
सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य 'हेमू' हुए।

सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के बाद
'विक्रमादित्य पंचम' सत्याश्रय के बाद
कल्याणी के राजसिंहासन पर आरूढ़ हुए।

उन्होंने लगभग 1008 ई. में चालुक्य राज्य
की गद्दी को संभाला।

भोपाल के राजा भोज के काल
में यही विक्रमादित्य थे।

विक्रमादित्य पंचम ने अपने पूर्वजों की नीतियों
का अनुसरण करते हुए कई युद्ध लड़े।

उसके समय में मालवा के परमारों के साथ
चालुक्यों का पुनः संघर्ष हुआ और वाकपतिराज
मुञ्ज की पराजय व हत्या का प्रतिशोध करने के
लिए परमार राजा भोज ने चालुक्य राज्य पर
आक्रमण कर उसे परास्त किया, लेकिन एक
युद्ध में विक्रमादित्य पंचम ने राजा भोज को
भी हरा दिया था।)】
💐साभार संकलित💐


【【(शाक्यद्वीप (वर्तमान-Egypt या मिस्र)

से आये आक्रांताओं को "शक" कहा गया है।
उन्होंने समुद्री मार्ग से प्रवेश कर आक्रमण किया
और सम्पूर्ण दक्षिणी भारत पर आधिपत्य कर
लिया।
शक भी सनातन धर्मावलंबी थे किंतु क्रमशः
उत्तर भारत की ओर बढ़ते गए।

इसी क्रम में उन्होंने भारतीयों पर अनेक
अत्याचार किये, उनकी वंशवृद्धि भी होती
गयी जिस कारण से उनके साम्राज्य का
विस्तार होता गया।

उनमें शालिवाहन नाम का प्रमुख उल्लेखनीय
शासक था और उसने शालिवाहन (शकसंवत)
नाम का संवत प्रवर्तित किया।(चलाया)

शकों के विस्तारवादी नीति में विक्रमादित्य
बाधक हुए, उन्होंने उन्हें परास्त कर सम्पूर्ण
भारत में एकक्षत्र राज्य स्थापित किया।

शक यहां की संस्कृति एवं संस्कार में
एकाकार हो गए।

शकों में भी वर्णव्यवस्था थी और आज भी
शाक्यद्विपी ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य भारत
भूमि पर हैं।

काल गणना के समय भी विक्रम संवत के
साथ साथ शक सम्वत का भी उल्लेख
होता है क्यों कि दोनों विधि से काल
गणना का आधार एक ही है।】】

परवर्ती काल में मुगल आक्रांताओं एवं
अंग्रेज आक्रांताओं के कारण हमारा
इतिहास लुप्त सा हो गया,इतिहास पर
शोध सर्वथा बंद हो गए।

वर्तमान काल में शोधमय इतिहास लेखन
की महती आवश्यकता है।
श्रेय :- श्री विजय कृष्ण पांडेय जी।

🚩जयति पुण्य सनातन संस्कृति।💐
🚩जयति पुण्य भूमि भारत।💐
🚩जयतु जयतु हिन्दूराष्ट्रं।💐

🙏🏻 सदा सर्वदा सुमंगल।💐
🔱 हर हर महादेव।💐
🚩 जय भवानी।💐
🏹 जय श्री राम।💐

सोमवार, 26 सितंबर 2022

क्षत्रिय धर्म सर्वोपरि युगे युगे!


क्षत्रिय परिवारों में देवताओं की प्रार्थना पर इंद्रासन ग्रहणकर देवताओं पर शासन करने वाले ययाति…


देवताओं को अपनी प्रजा घोषित कर वसूल करने वाले रघु… 

गाय की रक्षा के लिए स्वधर्म पालन की कामना से प्रेरित हो स्वयं के शरीर का दान देने दिलीप…

कबूतर के प्राणों की रक्षा करने के लिए स्वयं के शरीर का दान देने वाले शिवि… 

तपस्या के बल पर भगवान नारायण के कमण्डल से गंगा को धरती पर लाने वाले भगीरथ… 

अपनी तपस्या के बल पर ब्रह्माण्ड को हिला देने वाले विश्वामित्र… 

सत्य की रक्षा के लिए डोम के घर बिक जाने वाले हरीशचंद्र…

बाल्यावस्था में तपस्या से भगवान को प्रसन्न करने वाले ध्रुव… 

अपनी प्रतिज्ञा व वचनो पर सदा दृढ रहने वाले भीष्म, महान् धनुर्धर अर्जुन, कवच व कुण्डल का दान देने वाले दानवीर कर्ण और न जाने एक से एक अद्भुत विभूतियाँ पैदा हुई।

स्वतंत्रता व स्वधर्म की रक्षा करने वाले महाराणा प्रताप, दुर्गादासचंद्रसेन… 

विदेशी आक्रांताओं से लोहा लेने वाले दाहिर, विक्रमादित्य, पृथ्वीराज चौहान, पंजवनराय, चामुण्डराय, हमीर और न जाने कैसे-कैसे अद्भुत योद्धा इन्ही घरो से उत्पन्न हुए। 

यह कोई पुरानी बातें नही है जब इन्ही घरो में पैदा हुए लोगों ने संसार के वीरों के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। 

लोग युद्ध क्षेत्र में उन योद्धाओं देखकर आश्चर्यचकित हो गए, जिनके मस्तक शत्रुओं की तलवारो से काटे जा चुके थे, फिर भी दोनों हाथो से तलवारे चलाते हुए शत्रुओं की सेना में हाहाकार मच जाया करता था। 

इनको देखकर संसार में वीर कहलाने वाले लोगों व उनकी वंश परम्पराओं ने भी श्रद्धा से अपने मस्तक नीचे झुका लिए, आज इन्हीं वीरों को लोग नहीं जानते और पूर्वजों का अपमान करने से नहीं थकतें।


इसी राजपूताना इतिहास को पढ़ते-पढ़ते 7 पीढ़ी गुजर जायेंगी लेकिन समाप्त नहीं होगा।


यह कैसी विडम्बना है? अपना अस्तित्व, अपना स्वधर्म, अपनी संस्कृति, अपने स्वाभिमान को खो कर इस फिल्मी दुनिया को श्रेष्ठ माना बैठे हैं जिसका कोई अस्तित्व नहीं।

जय क्षत्रिय रक्त!👑
क्षात्रधर्म युगे युगे॥🙏🏻

मंगलवार, 20 सितंबर 2022

राजा राजेन्द्र चोल प्रथम (1012-1044)

राजा राजेन्द्र चोल प्रथम (1012-1044) : वामपंथी इतिहासकारों के साजिशों की भेंट चढ़ने वाला हमारे इतिहास का एक महान शासक…


राजा राजेन्द्र चोल, चोल राजवंश के सबसे महान शासक थे उन्होंने अपनी विजयों द्वारा चोल सम्राज्य का विस्तार कर उसे दक्षिण भारत का सर्व शक्तिशाली साम्राज्य बना दिया था। 


राजेंद्र चोल एकमात्र राजा थे जिन्होंने न केवल अन्य स्थानों पर अपनी विजय का पताका लहराया बल्कि उन स्थानों पर वास्तुकला और प्रशासन की अद्भुत प्रणाली का प्रसार किया जहां उन्होंने शासन किया। 


सन 1017 ईसवी में हमारे इस शक्तिशाली नायक ने सिंहल (श्रीलंका) के प्रतापी राजा महेंद्र पंचम को बुरी तरह परास्त करके सम्पूर्ण सिंहल(श्रीलंका) पर कब्जा कर लिया था।


जहाँ कई महान राजा नदियों के मुहाने पर पहुँचकर अपनी सेना के साथ आगे बढ़ पाने का हिम्मत नहीं कर पाते थे वहीं राजेन्द्र चोल ने एक शक्तिशाली नेवी का गठन किया था जिसकी सहायता से वह अपने मार्ग में आने वाली हर विशाल नदी को आसानी से पार कर लेते थे।

अपनी इसी नौसेना की बदौलत राजेन्द्र चोल ने अरब सागर स्थित सदिमन्तीक नामक द्वीप पर भी अपना अधिकार स्थापित किया यहाँ तक कि अपने घातक युद्धपोतों की सहायता से कई राजाओं की सेना को तबाह करते हुए राजेन्द्र प्रथम ने जावा, सुमात्रा एवं मालदीव पर अधिकार कर लिया था।


एक विशाल भूभाग पर अपना साम्राज्य स्थापित करने के बाद उन्होंने (गंगई कोड़ा) चोलपुरम नामक एक नई राजधानी का निर्माण किया था, वहाँ उन्होंने एक विशाल कृत्रिम झील का निर्माण कराया जो सोलह मील लंबी तथा तीन मील चौड़ी थी। 

यह झील भारत के इतिहास में मानव निर्मित सबसे बड़ी झीलों में से एक मानी जाती है। उस झील में बंगाल से गंगा का जल लाकर डाला गया।


एक तरफ आगरा मे शांहजहाँ के शासन के दौरान भीषण अकाल के बावजूद इतिहासकार उसकी प्रशंसा में इतिहास के पन्नों को भरने में लगे रहे दूसरी तरफ जिस राजेन्द्र चोल के अधीन दक्षिण भारत एशिया में समृद्धि और वैभव का प्रतिनिधित्व कर रहा था उसके बारे में हमारे इतिहास की किताबें एक साजिश के तहत खामोश रहीं।

यहाँ तक कि बंगाल की खाड़ी जो कि दुनिया की सबसे बड़ी खाड़ी है इसका प्राचीन नाम चोला झील था, यह सदियों तक अपने नाम से चोल की महानता को बयाँ करती रही, बाद में यह कलिंग सागर में बदल दिया गया और फिर ब्रिटिशर्स द्वारा बंगाल की खाड़ी में परिवर्तित कर दिया गया। 

वाम इतिहासकारों ने हमेशा हमारे नायकों के इतिहास को नष्ट करने की साजिश रची और हमारे मंदिरों और संस्कृति को नष्ट करने वाले मुगल आक्रांताओं के बारे में पढ़ाया, राजेन्द्र चोल की सेना में कमांडर के पद पर कुछ महिलाएं भी थी, सदियों बाद मुगलों का एक ऐसा वक्त आया जब महिलाएं पर्दे के पीछे चली गईं।

हममें से बहुत से लोगों को चोल राजवंश और मातृभूमि के लिए उनके योगदान के बारे में नहीं पता है। 

मैंने इतिहास के अलग-अलग स्रोतों से अपने इस महान नायक के बारे में जाने की कोशिश की और मुझे महसूस हुआ कि अपने इस स्वर्णिम इतिहास के बारे में आपको भी जानने का हक है।

जय भवानी॥🚩

राजा जसवंत सिंह पँवार


राजपुतो की वीरता और क्षत्रिय धर्मं परायणता की एक ओर सच्ची कहानी.......

उज्जैन के राजा जसवंत सिंह पँवार ही नहीं उनके सेनिक भी शूरवीर योद्धा राजपूत थे।

 एक बार एक खबर आई कि मुसलमान सेना भारत मे गुसने वाली हैं। तभी राजपुती सेना तैयार हो गई ओर निकल पडी देश ओर धर्म कि रक्षा करने के लिए। 

मुसलमान सेना जानती थी की अगर क्षत्रिय राजपुतों से टकराए तो बहुत कुछ खोना पडेगा, इसलिए मुल्लो ने एक तरीका निकाला जिससे युद्ध हो लेकिन सेना से नहीं।

शहादत खान ने राजा जसवंत सिहं से कहा कि एक वीर राजपूत सेना की तरफ से लडेगा और दूसरा हमारी तरफ से जो जीतेगा उसकी बात रहेगी।

राजा जसवंत सिंह ने हा कर दी और कहा पहले अपनी तरफ से वीर भेजो, खान ने सेना के सबसे ताकतवर 8 फिट लंबे योद्धा को भेजा। 

तब राजा जसवंत सिंह ने कुछ देर तक अपनी सेना कि तरफ देखा , तो खान बोला '' क्या हुआ डर गए क्या? "

तब राजा जसवंत सिंह ने जवाव दिया कि '' मै किस वीर को चुनू मेरी सेना मे सारे क्षत्रिय राजपूत वीर ही हैं '' अगर किसी 1 को चुना तो सेना मे लडाई हो जाएगी, कि मुझे क्यों नही चुना ।

राजा ने खान से कहा- कि तु अपने आप चुनले किसी को भी, तो उस कायर मुसलमान ने 1 बुढढा राजपूत को चुना, जभी वो बुढढा राजपूत सीना चौडा करके आगे लडने आता हैं ।

लडाई शुरु हुई देखते-देखते उस मुसलमान ने राजपूत के पेट को भाले से चीर दिया और उपर उठा दिया , सब देखकर दंग रहा गए कि ये क्या हुआ। 

तभी राजा ने आदेश दिया की '' काट दो इस सेनिक को, तभी उस भाले पर लटके राजपूत ने तलवार निकाली ओर झट से उस मुल्ले का सिर काट डाला और भाले सहित सेना मे आ खडा हुआ।

सब उस राजपूत की वीरता तो देखकर दंग रहा गए , ओर मुसलमान सैनिको को वापस लोटना पडा।
विजय या वीरगती॥
जय क्षात्र धर्म॥🙏🏻🚩