आज के दिन जयपुर के राजा महाराजा ब्रिगेडियर भवानी सिंह का जन्म हुआ था। वह जयपुर के महाराजा थे और सेना में भी उन्होंने सेवाएं दीं। उन्हें कई उपाधियों से सम्मानित किया गया।
आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य
भगवान राम के वशंज
जयपुर घराना अपने आप को भगवान राम का वशंज बताता है। यह खुलासा उन्होंने अपनी साइट पर भी किया हुआ है। कहा जाता है कि जयपुर के पूर्व महाराजा भवानी सिंह भगवान राम के बेटे कुश के 309वें वंशज थे। यह बात राजघराने के कई लोगों ने स्वीकार भी की है। महाराजा सवाई मानसिंह और उनकी पहली पत्नी मरुधर कंवर के बेटे हैं भवानी सिंह। उनकी शादी पद्मिनी देवी से हुई थी। उनकी इकलौती बेटी हैं दीया कुमारी।
दीया कुमारी की शादी नरेंद्र सिंह से हुई। उनके दो बेटे पद्मनाभ सिंह और लक्ष्यराज सिंह हैं। बेटी हैं गौरवी। दीया वर्तमान में सवाई माधोपुर से बीजेपी विधायक हैं।
महाराजा सवाई भवानी सिंह 24 जून 1970 से 28 दिसम्बर 1971 तक जयपुर के महाराजा रहे। फिर इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में सेवा की और उनको महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।
आजाद भारत के सबसे अमीर राजा
कहा जाता है कि भवानी सिंह आजादी के बाद सबसे अमीर महाराजा थे। खास बात यह है कि जयपुर में कई पीढ़ियों बाद भवानी सिंह के रुप में पुरुष वारिस का जन्म हुआ था और जयपुर के जितने भी महाराजा हुए थे उनको गोद लेकर महाराजा बनाया गया था।
कांग्रेस की ओर से उन्होंने राजनीति में कदम रखा, लेकिन सफल नहीं हो पाए। उन्हें लोकसभा चुनाव में गिरधारी लाल भार्गव से चुनाव हारना पड़ा और उन्होंने राजनीति से संन्यास लिया। महाराजा सवाई भवानी सिंह जी को 20 मार्च, 2011 गुड़गांव, के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 17 अप्रैल, 2011 को हॉस्पिटल में ही उनका निधन हो गया था। वह 79 साल के थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
🙏🏻 जय 🔱 भवानी। 🙏🏻
👑जय 💪🏻राजपूताना। 🔫
👑जय 💪🏻महाराणा प्रताप।🚩
🙋🏻♂️जय 👑सम्राट💪🏻पृथ्वीराज🎯चौहान।💣
👉🏻▄︻̷̿┻̿═━,’,’• Ⓡ︎ⓐⓝⓐ Ⓖ︎ 👈🏻