शनिवार, 15 अप्रैल 2017

☸【लाइन छोटी है, पर मतलब बहुत बड़ा है।】☸

★◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆★

उम्र भर उठाया बोझ उस कील ने ...

और लोग तारीफ़ तस्वीर की करते रहे ..
〰〰〰〰〰〰

✴ पायल हज़ारो रूपये में आती है, पर पैरो में पहनी जाती है

और.....

बिंदी 1 रूपये में आती है मगर माथे पर सजाई जाती है

इसलिए कीमत मायने नहीं रखती उसका कृत्य मायने रखता हैं.
〰〰〰〰〰〰

✴ एक किताबघर में पड़ी गीता और कुरान आपस में कभी नहीं लड़ते,

और

जो उनके लिए लड़ते हैं वो कभी उन दोनों को नहीं पढ़ते....
〰〰〰〰〰〰〰〰

✴ नमक की तरह कड़वा ज्ञान देने वाला ही सच्चा मित्र होता है,

मिठी बात करने वाले तो चापलुस भी होते है।

इतिहास गवाह है की आज तक कभी नमक में कीड़े नहीं पड़े।

और मिठाई में तो अक़्सर कीड़े पड़ जाया करते है...
〰〰〰〰〰〰〰

✴ अच्छे मार्ग पर कोई व्यक्ति नही जाता पर बुरे मार्ग पर सभी जाते है......

इसीलिये दारू बेचने वाला कहीं नही जाता ,

पर दूध बेचने वाले को घर-घर
गली -गली , कोने- कोने जाना पड़ता है ।
〰〰〰〰〰〰〰〰

✴ दूध वाले से बार -बार पूछा जाता है कि पानी तो नही डाला ?

पर दारू मे खुद हाथो से पानी मिला-मिला कर पीते है ।
★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★



💞🎶💞🎶💞💞🎶💞
इंसान की समझ सिर्फ इतनी हैं
कि उसे "जानवर" कहो तो
नाराज हो जाता हैं और
"शेर" कहो तो खुश हो जाता हैं!



🔯【जीवन मंत्र: जिंदगी में बहुत काम आएंगी ये बातें!】🔯

★ जब आप जान लेंगे कि दूसरों का हित अपना ही हित करने के बराबर है और दूसरों का अहित करना अपना ही अहित करने के बराबर है, तब आपको धर्म के स्वरूप का साक्षत्कार हो जायेगा।

★ आप आत्म-प्रतिष्ठा, दलबन्दी और ईर्ष्या को सदा के लिए छोड़ दो। पृथ्वी माता की तरह सहनशील हो जाओ। संसार आपके कदमों में न्योछावर होने का इंतज़ार कर रहा है।

★ मैं निर्गुण, निष्क्रिय, नित्य मुक्त और अच्युत हूँ। मैं असत्यस्वरूप देह नहीं हूँ। सिद्ध पुरुष इसीको ‘ज्ञान’ कहते हैं।

★ जो दूसरों का सहारा खोजता है, वह सत्यस्वरूप ईश्वर की सेवा नहीं कर सकता।

★ सत्यस्वरूप महापुरुष का प्रेम सुख-दुःख में समान रहता है, सब अवस्थाओं में हमारे अनुकूल रहता है।

★ हृदय का एकमात्र विश्रामस्थल वह प्रेम है। वृद्धावस्था उस आत्मरस को सुखा नहीं सकती। समय बदल जाने से वह बदलता नहीं। कोई विरला भाग्यवान ही ऐसे दिव्य प्रेम का भाजन बन सकता है।

★【जो आपसे दिल से बात करता है उसे कभी दिमाग से जवाब मत देना!】★

"वसीयत और नसीहत"

एक दौलतमंद इंसान ने अपने बेटे को वसीयत देते हुए कहा,

"बेटा मेरे मरने के बाद मेरे पैरों में ये फटे हुऐ मोज़े (जुराबें) पहना देना, मेरी यह इक्छा जरूर पूरी करना ।

पिता के मरते ही नहलाने के बाद, बेटे ने पंडितजी से पिता की आखरी इक्छा बताई ।

पंडितजी ने कहा: हमारे धर्म में कुछ भी पहनाने की इज़ाज़त नही है।

पर बेटे की ज़िद थी कि पिता की आखरी इक्छ पूरी हो ।

बहस इतनी बढ़ गई की शहर के पंडितों को जमा किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला ।

इसी माहौल में एक व्यक्ति आया, और आकर बेटे के हाथ में पिता का लिखा हुआ खत दिया, जिस में पिता की नसीहत लिखी थी

"मेरे प्यारे बेटे"

देख रहे हो..? दौलत, बंगला, गाड़ी और बड़ी-बड़ी फैक्ट्री और फॉर्म हाउस के बाद भी, मैं एक फटा हुआ मोजा तक नहीं ले जा सकता ।

एक रोज़ तुम्हें भी मृत्यु आएगी, आगाह हो जाओ, तुम्हें भी एक सफ़ेद कपडे में ही जाना पड़ेगा ।

लिहाज़ा कोशिश करना,पैसों के लिए किसी को दुःख मत देना, ग़लत तरीक़े से पैसा ना कमाना, धन को धर्म के कार्य में ही लगाना ।

सबको यह जानने का हक है कि शरीर छूटने के बाद सिर्फ कर्म ही साथ जाएंगे"। लेकिन फिर भी आदमी तब तक धन के पीछे भागता रहता है जब तक उसका निधन नहीं हो जाता।




👍👍👍👍 अच्छी जानकारी 👍👍👍👍

 1) जो आपसे दिल से बात करता है उसे कभी दिमाग से जवाब मत देना।

 2) एक साल मे 50 मित्र बनाना आम बात है। 50 साल तक एक मित्र से मित्रता निभाना खास बात है।

 3) एक वक्त था जब हम सोचते थे कि हमारा भी वक्त आएगा और एक ये वक्त है कि हम सोचते हैं कि वो भी क्या वक्त था।

 4) एक मिनट मे जिन्दगी नहीं बदलती पर एक मिनट सोच कर लिखा फैसला पूरी जिन्दगी बदल देता है।

 5) आप जीवन में कितने भी ऊॅचे क्यों न उठ जाएं, पर अपनी गरीबी और कठिनाई को कभी मत भूलिए।

 6) वाणी में भी अजीब शक्ति होती है। कड़वा बोलने वाले का शहद भी नहीं बिकता और मीठा बोलने वाले की मिर्ची भी बिक जाती है।

 7) जीवन में सबसे बड़ी खुशी उस काम को करने में है जिसे लोग कहते हैं कि तुम नही कर सकते हो।

 8) इंसान एक दुकान है और जुबान उसका ताला। ताला खुलता है, तभी मालूम होता है कि दुकान सोने की है या कोयले की।

 9) कामयाब होने के लिए जिन्दगी में कुछ ऐसा काम करो कि लोग आपका नाम Face book पे नही Google पे सर्च करें।

 10) दुनिया विरोध करे तुम डरो मत, क्योंकि जिस पेङ पर फल लगते है दुनिया उसे ही पत्थर मारती है।

 11) जीत और हार आपकी सोच पर ही निर्भर है। मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत होगी।

 12) दुनिया की सबसे सस्ती चीज है सलाह, एक से मांगो हजारो से मिलती है। सहयोग हजारों से मांगो एक से मिलता है।

 13) मैने धन से कहा कि तुम एक कागज के टुकड़े हो। धन मुस्कराया और बोला बिल्कुल मैं एक कागज का टुकड़ा हूँ, लेकिन मैने आज तक जिंदगी में कूड़ेदान का मुंह नहीं देखा।

 14) आंधियों ने लाख बढ़ाया हौसला धूल का, दो बूंद बारिश ने औकात बता दी।

 15) जब एक रोटी के चार टुकड़े हों और खाने वाले पांच हों, तब मुझे भूख नहीं है, ऐसा कहने वाला कौन है.? सिर्फ "माँ"।

 16) जब लोग आपकी नकल करने लगें तो समझ लेना चाहिए कि आप जीवन में सफल हो रहे हैं।

 17) मत फेंक पत्थर पानी में, उसे भी कोई पीता है।
मत रहो यूं उदास जिन्दगी में, तुम्हें देखकर भी कोई जीता है।


☝✌【ये सभी 3 बातें किसी भी इंसान को नहीं भूलनी चाहिए। 】✌☝

ये सभी 3 बातें किसी भी इंसान को नहीं भूलनी चाहिए। 

 चौराहों पर नहीं जाना चाहिए।

 श्मशान के आसपास नहीं जाना चाहिए। 

बुरे चरित्र वाले व्यक्ति से दूर रहना चाहिए।

                  🙏-: विष्णु पुराण  :-🙏

ये तीन चीजें जहाँ होती हैं, वहां महालक्ष्मी का वास होता है।

 १. जिस घर में मूर्ख लोगों को अधिक महत्व नहीं दिया जाता है।

२. जिस घर में धन-धान्य भरा रहता है।

३. जिस परिवार में पति-पत्नी के बीच झगड़ा नहीं होता है।



चाणक्य तीन चीज़ें जो खरीदी नहीं जा सकतीं।

१. परिवार की एकता।

२. सच्ची सुरक्षा।

३. नीजि संतोष।

इन तीन से उचित दूरी बना कर रखें।

राजा, अग्नि और स्त्री।

चाणक्य तीन चीज़ें किसी का इन्तजार नहीं करती।

समय, मौत, ग्राहक।

तीन चीज़ें जीवन में एक बार मिलती है ।

मां, बांप, और जवानी।

तीन चीज़ें पर्दे योग्य है।

धन, स्त्री और भोजन।

तीन चीजों से सदा सावधान रहिए

बुरी संगत, परस्त्री और निन्दा।

तीन चीजों में मन लगाने से उन्नति होती है।

ईश्वर, परिश्रम और विद्या।


तीन चीजों को कभी छोटी ना समझे।

बीमारी, कर्जा, शत्रु।

तीनों चीजों को हमेशा वश में रखो।

मन, काम और लोभ।


तीन चीज़ें निकलने पर वापिस नहीं आती।

तीर कमान से, बात जुबान से और प्राण शरीर से।


तीन चीज़ें कमज़ोर बना देती है।

बदचलनी, क्रोध और लालच।

तीन चीज़े असल उद्धेश्य से रोकता हैं।

बदचलनी, क्रोध और लालच।

तीन चीज़ें कोई चुरा नहीं सकता।

अकल, चरित्र, हुनर।

तीन व्यक्ति वक़्त पर पहचाने जाते हैं।

स्त्री, भाई, दोस्त।

तीनों व्यक्ति का सम्मान करो।

माता, पिता और गुरु।

तीनों व्यक्ति पर सदा दया करो।

बालक, भूखे और पागल।

तीन चीज़े कभी नहीं भूलनी चाहिए

कर्ज़, मर्ज़ और फर्ज़।

तीन बातें कभी मत भूलें।

उपकार, उपदेश और उदारता।

तीन चीज़े याद रखना ज़रुरी हैं।

सच्चाई, कर्तव्य और मृत्यु।

तीन बातें चरित्र को गिरा देती हैं।

चोरी, निंदा और झूठ।

तीन चीज़ें हमेशा दिल में रखनी चाहिए

नम्रता, दया और माफ़ी।

तीन चीज़ों पर कब्ज़ा करो।

ज़बान, आदत और गुस्सा।

तीन चीज़ों से दूर भागो।

आलस्य, खुशामद और बकवास। 

तीन चीज़ों के लिए मर मिटो।

धेर्य, देश और मित्र।

तीन चीज़ें इंसान की अपनी होती हैं।

रूप, भाग्य और स्वभाव।

तीन चीजों पर अभिमान मत करो।

ताकत, सुन्दरता, यौवन।

तीन चीज़ें अगर चली गयी तो कभी वापस नहीं आती।

समय, शब्द और अवसर।

तीन चीज़ें इन्सान कभी नहीं खो सकता।

शान्ति, आशा और ईमानदारी।

तीन चीज़ें जो सबसे अमूल्य है।

प्यार, आत्मविश्वास और सच्चा मित्र।

तीन चीजे जो कभी निश्चित नहीं होती।

सपनें, सफलता और भाग्य।

तीन चीजें, जो जीवन को संवारती है।

कड़ी मेहनत, निष्ठा और त्याग।

तीन चीज़ें किसी भी इन्सान को बरबाद कर सकती है।

शराब, घमन्ड और क्रोध।

तीन चीजों से बचने की कोशिश करनी चाहिये।

बुरी संगत, स्वार्थ और निन्दा। 

कोई भी कार्य करने से पहले।

सोचो, समझो, फिर करो।

 

||★ ||  धन्यवाद दोस्तों  ||★||

💞【दिल से जुड़े ये रोचक तथ्य आज आपको जरूर जान लेने चाहिए!】💞

दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन अक्सर हम दिल का ही ख्याल नहीं रखते ! आजकल के खराब खान-पान और जीवन शैली के चलते हमारा दिल काफी कमजोर होता जा रहा है और यही कारण है कि आज कम उम्र के लोगों में भी दिल से जुड़ी बीमारियां होने लगी है !

 

आज हम आपको दिल से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक बातें बताएंगे जिन्हें शायद आपने आज से पहले कभी नहीं जाना होगा लेकिन यह जानकारियां हर व्यक्ति को पता होनी चाहिए !

 

1. एक सामान्य व्यक्ति का दिल 1 मिनट में 72 बार, 1 दिन में 1 लाख बार और 1 साल में 360 लाख बार धड़कता है !

2. दिल ही है जो हमारे शरीर में खून को पंप करता है ! दिल द्वारा पंप किए जाने वाली खून का प्रेशर इतना तेज होता है कि अगर शरीर के बाहर इसे पंप किया जाए तो यह 30 मीटर की ऊंचाई तक खून पंप कर सकता है !

3. हमारे दिल में चार कक्ष बने होते हैं दो ऊपर की तरफ और दो नीचे की तरफ और ये ही खून को लाने और ले जाने का काम करते हैं !

4. पुरुषों का दिल महिलाओं के दिल के मुकाबले वजन में थोड़ा भारी होता है ! पुरुषों का दिल 300 साल 350 ग्राम वजनी होता है जबकि महिलाओं का दिल 250 से 300 ग्राम तक वजनी होता है !

5. हमारा दिल फेफड़े के बाएं ओर नीचे की तरफ होता है और यही कारण है कि हमारे फेफड़े का बायां हिस्सा थोड़ा छोटा होता है जो दिल को सुरक्षित रखता है !

6. दिल की प्रक्रिया पर किसी का काबू नहीं होता, आप चाहे सो रहे हो या जगे हो या बेहोश हो हर स्थिति में दिल लगातार काम करता रहता है !

7. हमारे पूरे जीवन काल में दिल लगभग 1.5 मिलियन बैरल खून पंप करता है यानी इतने खून से 100 स्विमिंग पूल भरे जा सकते हैं !

8. हमारा दिल लगभग 75 ट्रिलियन कोशिकाओं को खून पहुंचाने का काम करता है !

9. अगर दिल को शरीर से बाहर निकाल कर उसे पर्याप्त ऑक्सीजन दें तब भी हमारा दिल धड़कता रहेगा !

10. एक दिन में हमारा दिल इतनी ऊर्जा पैदा करता है जो एक ट्रक को करीब 32 किलोमीटर तक खींचने में सक्षम है !

11. एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में करीब 5 लीटर खून होता है जबकि एक नवजात शिशु में 1 कप जितना खून होता है !

12. दिल का पहला सफल प्रत्यारोपण 3 दिसंबर 1967 को डॉक्टर क्रिस्टियन बर्नार्ड ने किया था !

13. पुरुषों की तुलना में महिलाओं का दिल ज्यादा तेजी से धड़कता है !

14. आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर हार्ट अटैक सोमवार को सुबह 8 से 9 बजे के बीच आते हैं !

15. यूँ तो हम बच्चों को चॉकलेट खाने से रोकते हैं लेकिन आपको बता दें चॉकलेट खाने से हार्ट अटैक आने की संभावना एक तिहाई तक कम हो जाती है !

📖【जरुर पढ़े : बहुत काम की बाते है ये जिंदगी में काम आएगी!】📖

👌👌👌👌👌👌👌👌

पैर की मोच
और
छोटी सोच ,
हमें आगे
बढ़ने नहीं देती ।

😔😔😔😔😔😔😔😔

टूटी कलम
और
औरो से जलन ,
खुद का भाग्य
लिखने नहीं देती ।

😔😔😔😔😔😔😔😔😔

काम का आलस
और
पैसो का लालच ,
हमें महान
बनने नहीं देता ।

😔😔😔😔😔😔😔😔

. अपना मजहब उंचा
और
गैरो का ओछा ,
ये सोच हमें इन्सान
बनने नहीं देती ।

😔😔😔😔😔😔😔😔

👌दुनिया में सब चीज
मिल जाती है,......
केवल अपनी गलती
नहीं मिलती.........

💐💐💐💐💐💐💐💐💐




😔😔😔😔😔😔😔😔

भगवान से वरदान माँगा
कि दुश्मनों से
पीछा छुड़वा दो ,
अचानक दोस्त
कम हो गए......

😔😔😔😔😔😔😔😔

" जितनी भीड़ ,
बढ़ रही
ज़माने में........।
लोग उतनें ही ,
अकेले होते
जा रहे हैं......।।।

😔😔😔😔😔😔😔😔

इस दुनिया के
लोग भी कितने
अजीब है ना ;

सारे खिलौने
छोड़ कर
जज़बातों से
खेलते हैं........

😔😔😔😔😔😔😔😔

किनारे पर तैरने वाली
लाश को देखकर
ये समझ आया........
बोझ शरीर का नही
साँसों का था......

😔😔😔😔😔😔😔😔

“ तारीख हज़ार
साल में बस इतनी
सी बदली है…........
तब दौर
पत्थर का था
अब लोग
पत्थर के हैं

स्वर्ग का सपना छोड़ दो,
नर्क का डर छोड़ दो ,
कौन जाने क्या पाप ,
क्या पुण्य ,
बस............
किसी का दिल न दुखे
अपने स्वार्थ के लिए ,
बाकी सब
कुदरत पर छोड़ दो.......

. 🙏 🙏 🙏 🙏 🙏
"सफर का मजा लेना हो तो साथ में सामान कम रखिए

और

जिंदगी का मजा लेना हैं तो दिल में अरमान कम रखिए !!

👌👌👌👌👌😇😇

तज़ुर्बा है मेरा.... मिट्टी की पकड़ मजबुत होती है,

संगमरमर पर तो हमने .....पाँव फिसलते देखे हैं...!

👌👌👌👌😇😇

जिंदगी को इतना सिरियस लेने की जरूरत नही यारों,

यहाँ से जिन्दा बचकर कोई नही जायेगा!

जिनके पास सिर्फ सिक्के थे वो मज़े से भीगते रहे बारिश में ....

जिनके जेब में नोट थे वो छत तलाशते रह गए...

👌👌👌👌👌👌👌

पैसा इन्सान को ऊपर ले जा सकता है;

लेकिन इन्सान पैसा ऊपर नही ले जा सकता......

👌👌👌👌👌👌👌👌

कमाई छोटी या बड़ी हो सकती है....

पर रोटी की साईज़ लगभग सब घर में एक जैसी ही होती है।

:👌 शानदार बात👌

इन्सान की चाहत है कि उड़ने को पर मिले,

और परिंदे सोचते हैं कि रहने को घर मिले...

‬👌👌👌👌👌😇😇

कर्मो' से ही पहचान होती है इंसानो की...

महेंगे 'कपडे' तो,'पुतले' भी पहनते है दुकानों में !!

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐


👓【आगर जीवन में इन्हें अपनाएंगे तो सफलता आपके क़दमों में होगी!】👓

1.खुद की कमाई से कम खर्च हो ऐसी जिन्दगी बनाओ..!!

2. दिन मे 3 लोगो की प्रशंसा करो..!!

3. खुद की भुल स्वीकारने मेभी कभी संकोच मत करो..!!

4. किसी के सपनो पर हँसो मत।

5. आपके पीछे खडे व्यक्ति को भी कभी कभी आगे जाने का मौका दो।

6. रोज हो सके तो सुरज को उगता हुए देखे।

7. खुब जरुरी हो तभी कोई चीज उधार लो।

8. किसी के पास से कुछ जानना हो तो विवेक से दो बार...पुछो।

9. कर्ज और शत्रु को कभी बडा मत होने दो।

10. ईश्वर पर पुरा भरोस रखो..!!

11. प्रार्थना करना कभी मत भुलो,प्रार्थना मे अपार शक्ति होती है..!!

12. अपने काम से मतलब रखो..!!

13. समय सबसे ज्यादा कीमती है, इसको फालतु कामो मेँ खर्च मत करो..!!

14. जो आपके पास है, उसी मेँ खुश रहना सिखो..!!

15. बुराई कभी भी किसी कि भी मत करो, क्योकिँ बुराई नाव में छेद समान है,बुराई छोटी हो बडी नाव तो डुबो ही देती है..!!

 

16. हमेशा सकारात्मक सोच रखो..!!

17. हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता है बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाओ..!!

18. कोई काम छोटा नही होता हर काम बडा होता है जैसे कि सोचो जो काम आप कर रहे हो अगर वह काम आप नही करते हो तो दुनिया पर क्या असऱ होता..??

19. सफलता उनको ही मिलती है जो कुछ करते है।

20. कुछ पाने के लिए कुछ खोना नही बल्कि कुछ करना पडता है।

 

पेड बूढा ही सही,
आंगन में रहनेदो,
फल न सही, छाव तो अवश्य देगा
ठीक उसी प्रकार
माता-पिता बूढे ही सही,
घर में ही रहने दो,
दोलत तो नहीं कमा सकते,
लेकीन आपके बच्चों को संस्कार अवश्य देगे।।

🙅【Self confidence को बढ़ने के लिए Positive Thoughts!】🙅

Self Confidence को बढ़ने के लिए ये 10 Positive Thoughts सुबह उठने पर सबसे पहले अपने आप से कहे ।

सुबह उठते ही अपने आप से ये 10 Thoughts जरूर कहे और दिन में जब भी समय मिले अपने आप को ये विचार ज़रूर याद दिलाये। ये Positive Thoughts आपका जीवन बदल सकते हैं बस शर्त ये है आप प्रतिदिन बिना संदेह करे २ Months तक इसका अभ्यास करे। हम सब जानते है जैसा हम सोचते हैं वैसे हम हो जाते है तो आज से ही अपने से कहे हम अपनी सोच को बदल हैं।

अपने से संकल्प करे हम Negative Thinking की जगह Positive Thinking को चुनते हैं।

10 Confidence Quotes in Hindi ★
    ★ आत्मविश्वास बढ़ाने के विचार

1. मैं अपने से प्रेम करता हु और सब मुझसे प्रेम करते हैं।
I LOVE MYSELF AND ALL LOVE ME

ये विचार आपके अंदर एक तरह की ऊर्जा भर देगा।

2. मेरे जीवन में सब अच्छा है।
Every thing is all right in my life
चाहे आप कैसी भी परिस्थिति से गुजर रहे हो पर अपने आप से कहे मेरे जीवन में सब बहुत अच्छा है। ये विचार आपके दिमाग को ऐसा सोचने पर मजबूर कर देगा । और कुछ समय बाद आप देखंगे सब अच्छा होने लगेगा आपके जीवन में ।

3 .मैं अपने आप को स्वीकार करता हूँ। 
I ACCEPT MYSELF AS I AM

अमेरिका में हुए एक सर्वे के अनुसार ८०% लोग अपने आप में ही कमी निकालते रहते हैं । हमारे अंदर कई कमी है और अपनी कीमत को गिराते जाते हैं ।

दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं है। हर किसी में कोई न कोई कमी होती ही है। अपने को दूसरे से तुलना करके आप अपनी ही insult करते हैं । हर किसी में अलगै अलग talent होता है अपनी शक्ति को पहचानिए ।

4.मेरा खुद पर पूरा विश्वास है।
I BELIEVE IN MYSELF

जब तक हम खुद पर विश्वास नहीं करेंगे दुनिया में कोई भी हम पर विश्वास नहीं करेगा।

5. मैं सब को माफ़ करता हु I FORGIVE ALL
किसी को माफ़ करना आसान नहीं होता | लेकिन ज़रूरी बहुत होता है माफ़ न करने से हम सिर्फ और सिर्फ अपना नुक्सान करते है।

अपने दिमाग को जितना सकारात्मक रखंगे उतना जीवन अच्छा होता जायेगा |तो किसी और के लिए नहीं अपने लिए आज से अपने आप को याद दिलाते रहे मैंने सबको माफ़ किया।

6. मैं ताकतवर हूँ।
I AM STRONG

7. मैं सुन्दर हूँ।
I AM BEAUTIFUL / HANDSOME

8.मैं कर सकता /सकती हूँ।
I CAN DO

9.मुझे डर नहीं लगता।
I AM FEARLESS

10.मैं बुद्विमान हूँ।
I AM WISE

शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

📱【क्या आप फोन📲 का पासवर्ड भूल गए हैं?】📱

आज स्मार्टफोन की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और उसके साथ ही बढ़ रही है मोबाइल की समस्याएं। ये समस्याएं आपको अक्सर परेशान कर देती हैं जैसे मोबाइल का धीमा हो जाना, अपने आप रिस्टार्ट होना तथा डाटा बैकअप में चले जाना आदि। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम फोन का डाटा डिलीट करते हैं, फोन को रिस्टार्ट करते हैं और जब भी कुछ नहीं होता तो फैक्ट्री रिसेट करते हैं।

यह सब करने के बाद अगर फोन ठीक से काम करने लगा तो आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और यदि इससे भी बात नहीं बनी तो आप सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने और फोन पर होने वाले खर्च के बारे में सोच कर ही चिंता में पड़ जाते हैं।

पैटर्न लॉक भी एक बड़ी समस्या है, अपना पासवर्ड भूल जाने पर आपको सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते हैं।हालांकि सर्विस सेंटर भी वही करेगा जो हम आपको बता रहे हैं लेकिन इसके लिए आपसे वह ढेर सारे पैसे ऐंठ लेगा।

आप अपने फोन को हार्ड रिसेट कर सकते हैं। याद रहे कि इससे फोन का सारा डाटा नष्ट हो जएगा और फोन के आपके सेटिंग्स भी खत्म हो जाएंगे। आपके सामने फोन सिर्फ उन एप्लिकेशन और गेम्स के साथ होगा जैसा आप खरीदकर लाए थे।

अगर आपके पास है सैमसंग स्मार्टफोन

(1) हार्ड रिसेट से पहले फोन को ऑफ करें।

(2) उसके बाद फोन के पावर बटन के साथ वॉल्यूम अप/वॉल्यूम डाउन बटन का इस्तेमाल करें।

(3) कुछ सेकेंड के उपरांत रिबूट का ऑप्शन दिखेगा।

(4) यहां डिलीट ऑल यूजर डाटा ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करने पर फोन का सारा डाटा डिलीट तो होगा ही किंतु आपकी समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

इसका परीक्षण सैमसंग गैलेक्सी आई9000, गैलेक्सी वाई एस5360, गैलेक्सी एस4 और गैलेक्सी एस5 पर किया गया है।

अगर करते हों माइक्रोमैक्स का इस्तेमाल

(1) फोन को ऑफ करें।

(2) पावर बटन के साथ वॉल्यूम अप/वॉल्यूम डाउन को प्रेस करें।

(3) स्क्रीन पर रिकवरी मोड व फैक्ट्री मोड दिखाई देंगे। आप रिकवरी मोड का चुनाव करें।

(4) इससे फोन रिबूट हो जाएगा। माइक्रोमैक्स फोन के हार्ड रिबूट का तरीका लगभग एक होता है लेकिन हमने ए27,ए37, ए67 और ए1166 एचडी पर परीक्षण किया।

कार्बन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए

(1) सबसे पहले मोबाइल फोन की बैटरी को 100 प्रतिशत तक चार्ज करें।

(2) मोबाइल फोन को ऑफ करें और वॉल्यूम बटन व कंट्रोल को प्रेस करें।

(3) कम से कम 10 से 15 सेकेंड के बाद आपको स्क्रीन पर रिकवरी मैन्यू दिखाई देगा।

(4) वॉल्यूम बटन के माध्यम से स्क्रोल ऑप्शन का उपयोग किया जा सकता है।

(5) उसके बाद वाइप डाटा और फैक्ट्री रिसेट ऑप्शन के बाद रिबूट नॉउ ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका फोन हार्ड रिबूट हो जाएगा अर्थात फोन का पूरा डाटा डिलीट हो जाएगा।

(6) मैन्यू से बाहर आने के लिए पावर बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कार्बन फोन में हार्ड रिबूट करने के लिए हमने ए1, ए25, ए90 और ए2 पर परीक्षण किया।

अगर नोकिया आशा हो तो

(1) सबसे पहले फोन को ऑफ करें।

(2) 8 के साथ 3 तथा कॉल बटन को एक साथ प्रेस करें।

(3) कुछ समय इंतजार करें जब तक नोकिया लोगो स्क्रीन पर न आ जाए।

(4) इसके बाद फोन हार्ड रिसेट हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त आशा सीरीज में हार्ड रिसेट के लिए कुछ कोड का भी इस्तेमाल किया जाता है। जैसे आशा 200 में *#7370# टाइप करें, आशा 311 में 12345 टाइप कर हार्ड रिसेट कर सकते हैं। वहीं *#7370# इस कोड के अतिरिक्त *#7380# भी टाइप कर सकते हैं।

अगर करते हों नोकिया लूमिया सीरीज का इस्तेमाल

यदि आप नोकिया विंडोज आधारित फोन पासवर्ड भूल गए हैं या फोन थोड़ी परेशानी कर रहा है तो इन आसान तरीको का इस्तेमाल कर हार्ड रिसेट कर सकते हैं।

(1) पहले लूमिया 1020 को ऑफ करें।

(2) वॉल्यूम अप/डाउन के साथ पावर बटन प्रेस करें।

(3) उसके बाद स्क्रीन पर रिबूट का ऑप्शन आएगा और क्लिक करने पर आपका रिसेट हो जाएगा।

इसका परीक्षण हमने लूमिया 1020 पर किया है।