मंगलवार, 27 सितंबर 2022

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य

भारत में चक्रवर्ती सम्राट उसे कहा जाता है
जिसका संपूर्ण भारत में राज रहा है।

ऋषभदेव के पुत्र राजा भरत पहले चक्रवर्ती
सम्राट थे, जिनके नाम पर ही इस अजनाभखंड
का नाम भारत पड़ा।

परवर्तीकाल में शकुंतला एवं दुष्यंत के भरत
नाम के पुत्र हुए।

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य भी चक्रवर्ती
सम्राट थे।

विक्रमादित्य का नाम विक्रम सेन था।
विक्रम वेताल और सिंहासन बत्तीसी की
कहानियां महान सम्राट विक्रमादित्य से
ही जुड़ी हुई है।

सम्राट विक्रमादित्य गर्दभिल्ल वंश के शासक
थे, इनके पिता का नाम राजा गर्दभिल्ल था।

सम्राट विक्रमादित्य ने शको को
पराजित किया था।

उनके पराक्रम को देखकर ही उन्हें महान
सम्राट कहा गया और उनके नाम की उपाधि
कुल 14 भारतीय राजाओं को दी गई ।

"विक्रमादित्य" की उपाधि भारतीय इतिहास में
बाद के कई अन्य राजाओं ने प्राप्त की थी,
जिनमें गुप्त सम्राट चन्द्रगुप्त द्वितीय और सम्राट
हेमचन्द्र विक्रमादित्य(जो हेमु के नाम से प्रसिद्ध थे।)
उल्लेखनीय हैं।

राजा विक्रमादित्य नाम, 'विक्रम' और 'आदित्य'
के समास से बना है जिसका अर्थ 'पराक्रम का
सूर्य' या 'सूर्य के समान पराक्रमी' है।

उन्हें विक्रम या विक्रमार्क (विक्रम + अर्क) भी
कहा जाता है (संस्कृत में अर्क का अर्थ सूर्य है)।

विक्रमादित्य का परिचय : विक्रम संवत अनुसार
विक्रमादित्य आज से 2288 वर्ष पूर्व हुए थे।

नाबोवाहन के पुत्र राजा गंधर्वसेन
भी चक्रवर्ती सम्राट थे।

राजा गंधर्व सेन का एक मंदिर मध्यप्रदेश के
सोनकच्छ के आगे गंधर्वपुरी में बना हुआ है।
यह गांव बहुत ही रहस्यमयी गांव है।

उनके पिता को महेंद्रादित्य भी कहते थे।

उनके और भी नाम थे जैसे गर्द भिल्ल,
गदर्भवेष।

गंधर्वसेन के पुत्र विक्रमादित्य और भर्तृहरी थे।

विक्रम की माता का नाम सौम्यदर्शना था
जिन्हें वीरमती और मदनरेखा भी कहते थे।

उनकी एक बहन थी जिसे मैनावती कहते थे।
उनके भाई भर्तृहरि के अलावा शंख और अन्य
भी थे जो अन्य माताओं के पुत्र थे।

उनकी पांच पत्नियां थी,मलयावती,मदनलेखा,
पद्मिनी, चेल्ल और चिल्लमहादेवी।

उनकी दो पुत्र विक्रमचरित और विनयपाल
और दो पुत्रियां प्रियंगुमंजरी (विद्योत्तमा)और
वसुंधरा थीं।

गोपीचंद नाम का उनका एक भानजा था।
प्रमुख मित्रों में भट्टमात्र का नाम आता है।

राज पुरोहित त्रिविक्रम और वसुमित्र थे।
मंत्री भट्टि और बहसिंधु थे।
सेनापति विक्रमशक्ति और चंद्र थे।

कलि काल के 3000 वर्ष बीत जाने
पर 101 ईसा पूर्व सम्राट विक्रमादित्य
का जन्म हुआ।
उन्होंने 100 वर्ष तक राज किया।
-(गीता प्रेस,गोरखपुर भविष्यपुराण,पृष्ठ 245)।

विक्रमादित्य भारत की प्राचीन नगरी उज्जयिनी
के राजसिंहासन पर बैठे।
विक्रमादित्य अपने ज्ञान,वीरता और उदारशीलता
के लिए प्रसिद्ध थे जिनके दरबार में नवरत्न रहते थे।

कहा जाता है कि विक्रमादित्य बड़े पराक्रमी
थे और उन्होंने शकों को परास्त किया था।

सम्राट विक्रमादित्य अपने राज्य की जनता के
कष्टों और उनके हालचाल जानने के लिए छद्मवेष
धारण कर नगर भ्रमण करते थे।

राजा विक्रमादित्य अपने राज्य में न्याय व्यवस्था
कायम रखने के लिए हर संभव कार्य करते थे।

इतिहास में वे सबसे लोकप्रिय और न्यायप्रीय
राजाओं में से एक माने गए हैं।

कहा जाता है कि मालवा में विक्रमादित्य के
भाई भर्तृहरि का शासन था।

भर्तृहरित के शासन काल में शको का आक्रमण
बढ़ गया था।

भर्तृहरि ने वैराग्य धारण कर जब राज्य त्याग
दिया तो विक्रम सेना ने शासन संभाला और
उन्होंने ईसा पूर्व 57-58 में सबसे पहले शको
को अपने शासन क्षेत्र से बहार खदेड़ दिया।

इसी की याद में उन्होंने विक्रम संवत की
शुरुआत कर अपने राज्य के विस्तार का
आरंभ किया।

विक्रमादित्य ने भारत की भूमि को विदेशी
शासकों से मुक्ति कराने के लिए एक वृहत्तर
अभियान चलानाय।

कहते हैं कि उन्होंने अपनी सेना की फिर से
गठन किया।

उनकी सेना विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना
बई गई थी,जिसने भारत की सभी दिशाओं में
एक अभियान चलाकर भारत को विदेशियों
और अत्याचारी राजाओं से मुक्ति कर एक
छत्र शासन को कायम किया।


💐ऐतिहासिक व्यक्ति💐:-

कल्हण की 'राजतरंगिणी' के अनुसार 14 ई. के
आसपास कश्मीर में अंध्र युधिष्ठिर वंश के राजा
हिरण्य के नि:संतान मर जाने पर अराजकता
फैल गई थी।

जिसको देखकर वहां के मंत्रियों की सलाह से
उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने मातृगुप्त को
कश्मीर का राज्य संभालने के लिए भेजा था।

नेपाली राजवंशावली अनुसार नेपाल के राजा
अंशुवर्मन के समय (ईसापूर्व पहली शताब्दी)
में उज्जैन के राजा विक्रमादित्य के नेपाल
आने का उल्लेख मिलता है।

राजा विक्रम का भारत की संस्कृत,प्राकृत,
अर्द्धमागधी,हिन्दी,गुजराती,मराठी,बंगला
आदि भाषाओं के ग्रंथों में विवरण मिलता है।

उनकी वीरता,उदारता,दया,क्षमा आदि गुणों
की अनेक गाथाएं भारतीय साहित्य में भरी पड़ी हैं।


💐विक्रमादित्य के नवरत्नों के नाम💐:-

नवरत्नों को रखने की परंपरा महान सम्राट
विक्रमादित्य से ही शुरू हुई है जिसे तुर्क बादशाह
अकबर ने भी अपनाया था।

सम्राट विक्रमादित्य के नवरत्नों के नाम धन्वंतरि,
क्षपणक,अमरसिंह,शंकु,बेताल भट्ट,घटखर्पर,
कालिदास, वराहमिहिर और वररुचि कहे जाते हैं।

इन नवरत्नों में उच्च कोटि के विद्वान,श्रेष्ठ कवि,
गणित के प्रकांड विद्वान और विज्ञान के विशेषज्ञ
आदि सम्मिलित थे।

💐विक्रम संवत के प्रवर्तक💐:-

देश में अनेक विद्वान ऐसे हुए हैं,जो विक्रम संवत
को उज्जैन के राजा विक्रमादित्य द्वारा ही प्रवर्तित
मानते हैं।

इस संवत के प्रवर्तन की पुष्टि ज्योतिर्विदाभरण
ग्रंथ से होती है,जो कि 3068 कलि अर्थात 34
ईसा पूर्व में लिखा गया था।
इसके अनुसार विक्रमादित्य ने 3044 कलि
अर्थात 57 ईसा पूर्व विक्रम संवत चलाया।

💐अरब तक फैला था विक्रमादित्य का शासन💐 :-

महाराजा विक्रमादित्य का सविस्तार वर्णन
भविष्य पुराण और स्कंद पुराण में मिलता है।

विक्रमादित्य के बारे में प्राचीन अरब साहित्य
में वर्णन मिलता है।

उस काल में उनका शासन अरब तक फैला था।

वस्तुतः विक्रमादित्य का शासन अरब और मिस्र
तक फैला था और संपूर्ण धरती के लोग उनके
नाम से परिचित थे।

इतिहासकारों के अनुसार उज्जैन के सम्राट
विक्रमादित्य का राज्य भारतीय उपमहाद्वीप
के अतिरिक्त ईरान, इराक और अरब में भी था।

विक्रमादित्य की अरब विजय का वर्णन अरबी
कवि जरहाम किनतोई ने अपनी पुस्तक
'सायर-उल-ओकुल' में किया है।

पुराणों और अन्य इतिहास ग्रंथों के अनुसार यह
पता चलता है कि अरब और मिस्र भी विक्रमादित्य
के अधीन थे।

तुर्की के इस्ताम्बुल शहर की प्रसिद्ध लायब्रेरी
💐मकतब-ए-सुल्तानिया में एक ऐतिहासिक
ग्रंथ है सायर-उल-ओकुल।

उसमें राजा विक्रमादित्य से संबंधित एक
शिलालेख का उल्लेख है जिसमें कहा गया
है कि ' वे लोग अत्यंत भाग्यशाली हैं,
जो उस काल में जन्मे और राजा विक्रम के
राज्य में जीवन व्यतीत किया।

वह बहुत ही दयालु, उदार और कर्तव्यनिष्ठ
शासक था, जो हरेक व्यक्ति के कल्याण के
बारे में सोचता था।

उसने अपने पवित्र धर्म को हमारे बीच
फैलाया, अपने देश के सूर्य से भी तेज विद्वानों
को इस देश में भेजा ताकि शिक्षा का उजाला
फैल सके।

इन विद्वानों और ज्ञाताओं ने हमें भगवान की
उपस्थिति और सत्य के सही मार्ग के बारे में
बताकर एक परोपकार किया है।

ये तमाम विद्वान राजा विक्रमादित्य के निर्देश
पर अपने धर्म की शिक्षा देने यहां आए।'

अन्य सम्राट जिनके नाम के आगे विक्रमादित्य
लगा है:- यथा श्रीहर्ष, शूद्रक, हल, चंद्रगुप्त द्वितीय, 
शिलादित्य, यशोवर्धन आदि।

वस्तुतः आदित्य शब्द देवताओं से प्रयुक्त है।
आदित्य अर्थात सूर्य जो सृष्टि को आलोकित
करते रहते हैं।

【(परवर्ती काल में विक्रमादित्य की प्रसिद्धि
के बाद राजाओं को 'विक्रमादित्य उपाधि'
दी जाने लगी।

विक्रमादित्य के पहले और बाद में और भी
विक्रमादित्य हुए हैं जिसके चलते भ्रम की
स्थिति उत्पन्न होती है।

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य के बाद
300 ईस्वी में समुद्रगुप्त के पुत्र चन्द्रगुप्त
द्वितीय अथवा चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य हुए।

एक विक्रमादित्य द्वितीय 7वीं सदी में हुए,
जो विजयादित्य (विक्रमादित्य प्रथम) के पुत्र थे।

विक्रमादित्य द्वितीय ने भी अपने समय में चालुक्य
साम्राज्य की शक्ति को अक्षुण्ण बनाए रखा।

विक्रमादित्य द्वितीय के काल में ही लाट देश
(दक्षिणी गुजरात) पर अरबों ने आक्रमण किया।

विक्रमादित्य द्वितीय के शौर्य के कारण अरबों
को अपने प्रयत्न में सफलता नहीं मिली और
यह प्रतापी चालुक्य राजा अरब आक्रमण से
अपने साम्राज्य की रक्षा करने में समर्थ रहा।

पल्‍लव राजा ने पुलकेसन को परास्‍त कर
मार डाला।

उसका पुत्र विक्रमादित्‍य, जो कि अपने पिता
के समान महान शासक था, गद्दी पर बैठा।

उसने दक्षिण के अपने शत्रुओं के विरुद्ध पुन:
संघर्ष प्रारंभ किया।

उसने चालुक्‍यों के पुराने वैभव
को पुन: प्राप्‍त किया।

यहां तक कि उसका परपोता विक्रमादित्‍य
द्वितीय भी महान योद्धा था।

753 ईस्वी में विक्रमादित्‍य व उसके पुत्र का
दंती दुर्गा नाम के एक सरदार ने तख्‍ता पलट
दिया।

उसने महाराष्‍ट्र व कर्नाटक में एक और महान
साम्राज्‍य की स्‍थापना की,जो राष्‍ट्र कूट कहलाया।

विक्रमादित्य द्वितीय के बाद 15वीं सदी में
सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य 'हेमू' हुए।

सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के बाद
'विक्रमादित्य पंचम' सत्याश्रय के बाद
कल्याणी के राजसिंहासन पर आरूढ़ हुए।

उन्होंने लगभग 1008 ई. में चालुक्य राज्य
की गद्दी को संभाला।

भोपाल के राजा भोज के काल
में यही विक्रमादित्य थे।

विक्रमादित्य पंचम ने अपने पूर्वजों की नीतियों
का अनुसरण करते हुए कई युद्ध लड़े।

उसके समय में मालवा के परमारों के साथ
चालुक्यों का पुनः संघर्ष हुआ और वाकपतिराज
मुञ्ज की पराजय व हत्या का प्रतिशोध करने के
लिए परमार राजा भोज ने चालुक्य राज्य पर
आक्रमण कर उसे परास्त किया, लेकिन एक
युद्ध में विक्रमादित्य पंचम ने राजा भोज को
भी हरा दिया था।)】
💐साभार संकलित💐


【【(शाक्यद्वीप (वर्तमान-Egypt या मिस्र)

से आये आक्रांताओं को "शक" कहा गया है।
उन्होंने समुद्री मार्ग से प्रवेश कर आक्रमण किया
और सम्पूर्ण दक्षिणी भारत पर आधिपत्य कर
लिया।
शक भी सनातन धर्मावलंबी थे किंतु क्रमशः
उत्तर भारत की ओर बढ़ते गए।

इसी क्रम में उन्होंने भारतीयों पर अनेक
अत्याचार किये, उनकी वंशवृद्धि भी होती
गयी जिस कारण से उनके साम्राज्य का
विस्तार होता गया।

उनमें शालिवाहन नाम का प्रमुख उल्लेखनीय
शासक था और उसने शालिवाहन (शकसंवत)
नाम का संवत प्रवर्तित किया।(चलाया)

शकों के विस्तारवादी नीति में विक्रमादित्य
बाधक हुए, उन्होंने उन्हें परास्त कर सम्पूर्ण
भारत में एकक्षत्र राज्य स्थापित किया।

शक यहां की संस्कृति एवं संस्कार में
एकाकार हो गए।

शकों में भी वर्णव्यवस्था थी और आज भी
शाक्यद्विपी ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य भारत
भूमि पर हैं।

काल गणना के समय भी विक्रम संवत के
साथ साथ शक सम्वत का भी उल्लेख
होता है क्यों कि दोनों विधि से काल
गणना का आधार एक ही है।】】

परवर्ती काल में मुगल आक्रांताओं एवं
अंग्रेज आक्रांताओं के कारण हमारा
इतिहास लुप्त सा हो गया,इतिहास पर
शोध सर्वथा बंद हो गए।

वर्तमान काल में शोधमय इतिहास लेखन
की महती आवश्यकता है।
श्रेय :- श्री विजय कृष्ण पांडेय जी।

🚩जयति पुण्य सनातन संस्कृति।💐
🚩जयति पुण्य भूमि भारत।💐
🚩जयतु जयतु हिन्दूराष्ट्रं।💐

🙏🏻 सदा सर्वदा सुमंगल।💐
🔱 हर हर महादेव।💐
🚩 जय भवानी।💐
🏹 जय श्री राम।💐

सोमवार, 26 सितंबर 2022

क्षत्रिय धर्म सर्वोपरि युगे युगे!


क्षत्रिय परिवारों में देवताओं की प्रार्थना पर इंद्रासन ग्रहणकर देवताओं पर शासन करने वाले ययाति…


देवताओं को अपनी प्रजा घोषित कर वसूल करने वाले रघु… 

गाय की रक्षा के लिए स्वधर्म पालन की कामना से प्रेरित हो स्वयं के शरीर का दान देने दिलीप…

कबूतर के प्राणों की रक्षा करने के लिए स्वयं के शरीर का दान देने वाले शिवि… 

तपस्या के बल पर भगवान नारायण के कमण्डल से गंगा को धरती पर लाने वाले भगीरथ… 

अपनी तपस्या के बल पर ब्रह्माण्ड को हिला देने वाले विश्वामित्र… 

सत्य की रक्षा के लिए डोम के घर बिक जाने वाले हरीशचंद्र…

बाल्यावस्था में तपस्या से भगवान को प्रसन्न करने वाले ध्रुव… 

अपनी प्रतिज्ञा व वचनो पर सदा दृढ रहने वाले भीष्म, महान् धनुर्धर अर्जुन, कवच व कुण्डल का दान देने वाले दानवीर कर्ण और न जाने एक से एक अद्भुत विभूतियाँ पैदा हुई।

स्वतंत्रता व स्वधर्म की रक्षा करने वाले महाराणा प्रताप, दुर्गादासचंद्रसेन… 

विदेशी आक्रांताओं से लोहा लेने वाले दाहिर, विक्रमादित्य, पृथ्वीराज चौहान, पंजवनराय, चामुण्डराय, हमीर और न जाने कैसे-कैसे अद्भुत योद्धा इन्ही घरो से उत्पन्न हुए। 

यह कोई पुरानी बातें नही है जब इन्ही घरो में पैदा हुए लोगों ने संसार के वीरों के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। 

लोग युद्ध क्षेत्र में उन योद्धाओं देखकर आश्चर्यचकित हो गए, जिनके मस्तक शत्रुओं की तलवारो से काटे जा चुके थे, फिर भी दोनों हाथो से तलवारे चलाते हुए शत्रुओं की सेना में हाहाकार मच जाया करता था। 

इनको देखकर संसार में वीर कहलाने वाले लोगों व उनकी वंश परम्पराओं ने भी श्रद्धा से अपने मस्तक नीचे झुका लिए, आज इन्हीं वीरों को लोग नहीं जानते और पूर्वजों का अपमान करने से नहीं थकतें।


इसी राजपूताना इतिहास को पढ़ते-पढ़ते 7 पीढ़ी गुजर जायेंगी लेकिन समाप्त नहीं होगा।


यह कैसी विडम्बना है? अपना अस्तित्व, अपना स्वधर्म, अपनी संस्कृति, अपने स्वाभिमान को खो कर इस फिल्मी दुनिया को श्रेष्ठ माना बैठे हैं जिसका कोई अस्तित्व नहीं।

जय क्षत्रिय रक्त!👑
क्षात्रधर्म युगे युगे॥🙏🏻

मंगलवार, 20 सितंबर 2022

राजा राजेन्द्र चोल प्रथम (1012-1044)

राजा राजेन्द्र चोल प्रथम (1012-1044) : वामपंथी इतिहासकारों के साजिशों की भेंट चढ़ने वाला हमारे इतिहास का एक महान शासक…


राजा राजेन्द्र चोल, चोल राजवंश के सबसे महान शासक थे उन्होंने अपनी विजयों द्वारा चोल सम्राज्य का विस्तार कर उसे दक्षिण भारत का सर्व शक्तिशाली साम्राज्य बना दिया था। 


राजेंद्र चोल एकमात्र राजा थे जिन्होंने न केवल अन्य स्थानों पर अपनी विजय का पताका लहराया बल्कि उन स्थानों पर वास्तुकला और प्रशासन की अद्भुत प्रणाली का प्रसार किया जहां उन्होंने शासन किया। 


सन 1017 ईसवी में हमारे इस शक्तिशाली नायक ने सिंहल (श्रीलंका) के प्रतापी राजा महेंद्र पंचम को बुरी तरह परास्त करके सम्पूर्ण सिंहल(श्रीलंका) पर कब्जा कर लिया था।


जहाँ कई महान राजा नदियों के मुहाने पर पहुँचकर अपनी सेना के साथ आगे बढ़ पाने का हिम्मत नहीं कर पाते थे वहीं राजेन्द्र चोल ने एक शक्तिशाली नेवी का गठन किया था जिसकी सहायता से वह अपने मार्ग में आने वाली हर विशाल नदी को आसानी से पार कर लेते थे।

अपनी इसी नौसेना की बदौलत राजेन्द्र चोल ने अरब सागर स्थित सदिमन्तीक नामक द्वीप पर भी अपना अधिकार स्थापित किया यहाँ तक कि अपने घातक युद्धपोतों की सहायता से कई राजाओं की सेना को तबाह करते हुए राजेन्द्र प्रथम ने जावा, सुमात्रा एवं मालदीव पर अधिकार कर लिया था।


एक विशाल भूभाग पर अपना साम्राज्य स्थापित करने के बाद उन्होंने (गंगई कोड़ा) चोलपुरम नामक एक नई राजधानी का निर्माण किया था, वहाँ उन्होंने एक विशाल कृत्रिम झील का निर्माण कराया जो सोलह मील लंबी तथा तीन मील चौड़ी थी। 

यह झील भारत के इतिहास में मानव निर्मित सबसे बड़ी झीलों में से एक मानी जाती है। उस झील में बंगाल से गंगा का जल लाकर डाला गया।


एक तरफ आगरा मे शांहजहाँ के शासन के दौरान भीषण अकाल के बावजूद इतिहासकार उसकी प्रशंसा में इतिहास के पन्नों को भरने में लगे रहे दूसरी तरफ जिस राजेन्द्र चोल के अधीन दक्षिण भारत एशिया में समृद्धि और वैभव का प्रतिनिधित्व कर रहा था उसके बारे में हमारे इतिहास की किताबें एक साजिश के तहत खामोश रहीं।

यहाँ तक कि बंगाल की खाड़ी जो कि दुनिया की सबसे बड़ी खाड़ी है इसका प्राचीन नाम चोला झील था, यह सदियों तक अपने नाम से चोल की महानता को बयाँ करती रही, बाद में यह कलिंग सागर में बदल दिया गया और फिर ब्रिटिशर्स द्वारा बंगाल की खाड़ी में परिवर्तित कर दिया गया। 

वाम इतिहासकारों ने हमेशा हमारे नायकों के इतिहास को नष्ट करने की साजिश रची और हमारे मंदिरों और संस्कृति को नष्ट करने वाले मुगल आक्रांताओं के बारे में पढ़ाया, राजेन्द्र चोल की सेना में कमांडर के पद पर कुछ महिलाएं भी थी, सदियों बाद मुगलों का एक ऐसा वक्त आया जब महिलाएं पर्दे के पीछे चली गईं।

हममें से बहुत से लोगों को चोल राजवंश और मातृभूमि के लिए उनके योगदान के बारे में नहीं पता है। 

मैंने इतिहास के अलग-अलग स्रोतों से अपने इस महान नायक के बारे में जाने की कोशिश की और मुझे महसूस हुआ कि अपने इस स्वर्णिम इतिहास के बारे में आपको भी जानने का हक है।

जय भवानी॥🚩

राजा जसवंत सिंह पँवार


राजपुतो की वीरता और क्षत्रिय धर्मं परायणता की एक ओर सच्ची कहानी.......

उज्जैन के राजा जसवंत सिंह पँवार ही नहीं उनके सेनिक भी शूरवीर योद्धा राजपूत थे।

 एक बार एक खबर आई कि मुसलमान सेना भारत मे गुसने वाली हैं। तभी राजपुती सेना तैयार हो गई ओर निकल पडी देश ओर धर्म कि रक्षा करने के लिए। 

मुसलमान सेना जानती थी की अगर क्षत्रिय राजपुतों से टकराए तो बहुत कुछ खोना पडेगा, इसलिए मुल्लो ने एक तरीका निकाला जिससे युद्ध हो लेकिन सेना से नहीं।

शहादत खान ने राजा जसवंत सिहं से कहा कि एक वीर राजपूत सेना की तरफ से लडेगा और दूसरा हमारी तरफ से जो जीतेगा उसकी बात रहेगी।

राजा जसवंत सिंह ने हा कर दी और कहा पहले अपनी तरफ से वीर भेजो, खान ने सेना के सबसे ताकतवर 8 फिट लंबे योद्धा को भेजा। 

तब राजा जसवंत सिंह ने कुछ देर तक अपनी सेना कि तरफ देखा , तो खान बोला '' क्या हुआ डर गए क्या? "

तब राजा जसवंत सिंह ने जवाव दिया कि '' मै किस वीर को चुनू मेरी सेना मे सारे क्षत्रिय राजपूत वीर ही हैं '' अगर किसी 1 को चुना तो सेना मे लडाई हो जाएगी, कि मुझे क्यों नही चुना ।

राजा ने खान से कहा- कि तु अपने आप चुनले किसी को भी, तो उस कायर मुसलमान ने 1 बुढढा राजपूत को चुना, जभी वो बुढढा राजपूत सीना चौडा करके आगे लडने आता हैं ।

लडाई शुरु हुई देखते-देखते उस मुसलमान ने राजपूत के पेट को भाले से चीर दिया और उपर उठा दिया , सब देखकर दंग रहा गए कि ये क्या हुआ। 

तभी राजा ने आदेश दिया की '' काट दो इस सेनिक को, तभी उस भाले पर लटके राजपूत ने तलवार निकाली ओर झट से उस मुल्ले का सिर काट डाला और भाले सहित सेना मे आ खडा हुआ।

सब उस राजपूत की वीरता तो देखकर दंग रहा गए , ओर मुसलमान सैनिको को वापस लोटना पडा।
विजय या वीरगती॥
जय क्षात्र धर्म॥🙏🏻🚩

बुधवार, 14 सितंबर 2022

हरियाणा के सबसे बड़े राजपूत गांव

हरियाणा का सबसे बड़ा गांव है राजपूतो का सीवन।

हरियाणा का सबसे बड़ा शुद्ध गांव भी राजपूतो का है सालवान।

हरियाणा के 11 जिलो के सबसे बड़े गांव भी राजपूतो के ही हैं।

भिवानी और महेन्द्रगढ़ दोनो जिलो के आबादी में टॉप 10 गांव सारे राजपूतो के हैं।

अंबाला, करनाल और गुड़गांव के टॉप 5 गांव सारे राजपूतो के हैं।

अगर पार्टीशन नही हुआ होता तो हरियाणा के हर जिले में टॉप 5 या 10 गांव और पूरे हरियाणा के टॉप 25 गांव सारे राजपूतो के होते। 

विभाजन के कारण कई गांवो की डेमोग्राफी बदल गई और कई गांवो की आबादी आधी रह गई। 

जैसे रोहतक में पहले एक गाना मशहूर था:- 

मरी लाहली, सैम्पल उट्ठी, कलानौर का रे थाना, 
छोटे गांव की के गिनती बड़े गांव कहनौर निघाना।

ये कहावत भी बहुत मशहूर थी:-

दिल्ली से पचास कोस कहनौर और निघाना।
अपनी कमाई आप खाते ना दे किसी को दाना॥

आज कहनौर और निघाना को कोई नही जानता। 
ये ही हाल कभी मध्य हरियाणा के सबसे मशहूर गांव रहे कान्ही, बैंसी, मोठ लोहारी, नगथला, तलवंडी राणा, जमालपुर, हाजमपुर, बलियाली, भुन्ना आदि का है। कलानौर तो शहर है अब। 

उत्तरी हरियाणा में भी असंध, सफीदों, जुंडला, हाबड़ी, जलमाना, पूंडरी, बालू, गुमथला जैसे बड़े गांव सब राजपूतो के थे। 

राजस्व रिकार्ड्स के अनुसार हरियाणा के सबसे पुराने गांव राजपूतो के ही हैं। 

तुर्क और मुगल शासकों द्वारा हरियाणा में किसान जातियों को बसाने से पहले हरियाणा में चरवाहा संस्कृति का प्रचलन था। 

ज्यादातर क्षेत्र में जंगल हुआ करते थे। राजपूतो के बड़े बड़े राज्य हुआ करते थे जिनमे छावनियों की तरह बड़े बड़े किलेनुमा गांव हुआ करते थे जो जंगलों से घिरे होते थे। 

तुर्क और मुगल शासन द्वारा राजपूतो के दमन का मुकाबला करने के लिये बड़े किलेनुमा गांवो का प्रचलन और बढ़ा। हरियाणा में बड़े गांव होने के पीछे का ये बड़ा कारण है। 

हरियाणा के सभी पुराने बड़े शहर भी ज्यादातर राजपूतो के ही बसाए हुए हैं, जैसे अंबाला, करनाल, पानीपत, जींद, गोहाना, रोहतक, भिवानी, हांसी, फतेहाबाद, सिरसा, रेवाड़ी और पलवल आदि।

भिवानी, पलवल तो अब भी राजपूतो के शहर हैं। पुराने शहर में अब भी राजपूतो की बड़ी आबादी है। पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और अंबाला शहरों में भी 47 तक राजपूतो के मोहल्ले थे। 

बहुत से राजपूतो के गांव हैं जो अब कस्बे या शहर बन चुके हैं जैसे घरौंदा, कलायत, बब्याल, बरारा, मुलाना, बवानीखेड़ा, सोहना, हथीन, भिवानी और पलवल वगैरह। इनको गांवो की लिस्ट में शामिल नही किया हालांकि इनमे ज्यादातर में सबसे बड़ी आबादी अब भी राजपूतो की है। 

★ गांवो की लिस्ट:- (आबादी 2011 सेन्सस के अनुसार)

सिवान (कैथल):- मडाड 23882 (हरियाणा का सबसे बड़ा ग्राम पंचायत है। हालांकि अब कस्बे का रूप ले चुका है। विभाजन के समय काफी राजपूत पाकिस्तान चले गए।)

बरारा (अंबाला):- चौहान 21,545 (अंबाला जिले का सबसे बड़ा गांव। हालांकि अब कस्बे का रूप ले चुका है। अम्बाला में सभी बड़े गांव राजपूतो के हैं।)

जटोली(हेली-मंडी)-(गुड़गांव):- चौहान 20906 (गुड़गांव का सबसे बड़ा गांव, हालांकि कसबे का रूप ले चुका है, लेकिन बहुमत आबादी राजपूतो की ही है।)

सलवान-(करनाल):- मडाड 18594 (हरियाणा का सबसे बड़ा शुद्ध गांव, लगभग 8 हजार राजपूत वोट।
किसी एक गांव में किसी एक जाती की इससे बड़ी आबादी और कही नही है। हरियाणा में सबसे ज्यादा रकबे वाला गांव। हरियाणा में सबसे ज्यादा संख्या में बड़े जमीदारों का गांव। हरियाणा में सबसे ज्यादा किसानों की संख्या वाला गांव। बावनी गांव की किवदंती को चरितार्थ करता अकेला गांव, गांव में सटीक 52 हजार बीघे का रकबा)

बोहडा कलां-(गुड़गांव):- चौहान 18961 (गुड़गांव का दूसरा बड़ा गांव।)

राजौंद-(कैथल):-मडाड 17434

भौंडसी-(गुड़गांव):- राघव 17410

गोंदर-(करनाल):- चौहान 14,542

बापोड़ा-(भिवानी):- तंवर 14332 (भिवानी और दक्षिण हरियाणा का सबसे बड़ा गांव, जनरल वीके सिंह का गांव, हरियाणा में सबसे ज्यादा फौजी देने वाला गांव। इस गांव की बड़ी आबादी अब पलायन कर के शहरों में रहती है नही तो ये हरियाणा का सबसे बड़ा गांव हो सकता था। गुडाड का गिदोड़ा आया बापोड़ा, मशहूर कहावत है इस गांव के लिये।)

बौंद कलां-(दादरी):- परमार 14309 (नए बने दादरी जिले का सबसे बड़ा गांव।) 

छांयसा-(फरीदाबाद):- बरगला भाटी 14212 (फरीदाबाद का सबसे बड़ा शुद्ध गांव। फरीदाबाद से सबसे ज्यादा फौजी इसी गाँव से हैं।)

मुआना -(जींद):- मडाड 14205 (जींद जिले का सबसे बड़ा गांव।) 

कलिंगा-(भिवानी):- परमार 13916

चांग-(भिवानी):- परमार 12979 

खरक कलां-(भिवानी):- परमार 12605

देवसर- (भिवानी):- तंवर 12488

दिनोद-(भिवानी):- तंवर 11792

बात्ता-(कैथल):- मडाड 11,755

मुनक- (करनाल):- मडाड 11,507

डडलाना- (पानीपत):- मडाड 11413 (पानीपत जिले में अब राजपूतो का अकेला गांव लेकिन जिले के टॉप 3 गांव में शामिल।)

फरल-(कैथल):- तंवर 11,030

तिगड़ाना-(भिवानी):- तंवर 10712

सतनाली-(महेंद्रगढ़):- शेखावत 10,013 (महेन्द्रगढ़ जिले का सबसे बड़ा गांव। महेन्द्रगढ़ जिले में आबादी के हिसाब से सभी टॉप 10 गांव राजपूतो के ही हैं।)

कैरु -(भिवानी):- तंवर 9894

राहड़ा-(करनाल):- मडाड 9628

धनौदा- (महेंद्रगढ़):- तंवर 8692

बरवाला-(पंचकूला):- तावनी 8308 (पंचकूला जिले का सबसे बड़ा गांव। इस जिले में भी ज्यादातर बड़े गांव राजपूतो के ही हैं।)

कासन-(गुड़गांव):- चौहान 8628

उझिना- (मेवात):- छौंकर 8500 (मेवात में हिन्दुओ का सबसे बड़ा गांव।)

जखौली- (सोनीपत):- चौहान 7800 ( सोनीपत जिले में राजपूतो के कुछ ही गांव हैं, उनमे भी जखौली जिले के टॉप 5 में शामिल है।)

गढी हरसरू- गुड़गांव:- चौहान 7894 (ढूंढोति के चौहानो की 60 गांव की रियासत की राजधानी।)

बिहटा-(अम्बाला):- चौहान 7865 (अंबाला जिले का दूसरा बड़ा गांव।) 

उगाला- (अंबाला):- चौहान 7305 (अंबाला का तीसरा बड़ा गांव।)

★ राजपूतो के वो गांव जो अब नगर निकाय बन चुके हैं:- 

बब्याल- (अंबाला):- तावनी 26,412 (राजपूतो का गांव है लेकिन अब अंबाला शहर में लगता है।)

घरौंदा- (करनाल):- मडाड 37816 (राजपूतो का गांव है लेकिन अब शहर बन चुका है।)

कलायत- (कैथल):- मडाड 18660 (राजपूतो का शुद्ध गांव है। मडाड राजपूतो का चबूतरा है। लेकिन अब नगर पालिका कहलाता है।)

बवानीखेड़ा- (भिवानी):- तंवर 20289 (राजपूतो का गांव है लेकिन अब नगर पालिका में आता है।)

सोहना- (गुड़गांव):- राघव 53962 (राजपूतो का गांव है, लेकिन अब शहर बन चुका है।)

हथीन- (पलवल):- छोंकर 14421 (राजपूतो का गांव है, लेकिन अब नगर पालिका बन चुका है। पलवल में हिन्दुओ का सबसे बड़ा गांव है।)

बोह- (अंबाला):- तावनी 8482 (राजपूतो का गांव है लेकिन शहर से लगा हुआ है।)

★ राजपूतो के गांव जो अब बड़े शहर बन चुके लेकिन अब भी राजपूतो की बड़ी आबादी:- 

भिवानी:- तंवर 2 लाख आबादी (शहर में 16 पाने राजपूतो के हैं, राजपूतो की 30 हजार से ऊपर आबादी है।)

पलवल:- खंगारोत 2,3500 आबादी (शहर में 9 पट्टी राजपूतो की हैं, 18 हजार से ऊपर वोट हैं, नगर परिषद में 5 राजपूत पार्षद हैं।)

रविवार, 11 सितंबर 2022

यदुवंशी भाटी

यदुवंशी भाटी 5000 साल लगातार भारत भूमि पर कही न कही शासन करते चले आ रहे है । इतने लम्बे समय में उनकी राजधानिया एंड काल इस प्रकार रहे।

राजधानी का नाम काल
काशी 900 साल
द्वारिका 500 साल
मथुरा 1050 साल
गजनी 1500 साल
लाहोर 600 साल
हंसार 160 साल
भटनेर 80 साल
मारोट 140 साल
तनोट 40 साल
देरावर 20 साल
लुद्र्वा 180 साल
जैसलमेर 791 साल

इतिहास में 5000 साल के लम्बे समय में 49 युद्ध भारत भूमि की रक्षा के लिए शत्रुओं से लड़े गए उनका क्रमबद्ध वर्णन किया गया है। 

 जिसमे 10 युद्ध गजनी पर हुए इस इतिहास में आदिनारायण से वर्तमान महारावल चेतन्यराज सिंह तक । 208 पीढियों का वर्णन है। 

यूनान के बादशाह सिकंदर एंड जैसलमेर के महारावल शालिवाहन 167 के बीच युद्ध हुआ जिसमे महारावल विजयी हुए। 

भटनेर के तीन शाके तनोट पर एक शाका जिसमे 350 क्षत्रानियो ने जोहर किया रोह्ड़ी का शाका , जैसलमेर के ढाई शाके इस प्रकार कुल साढ़े ग्यारह शाके यदुवंशी भाटियो द्वारा किये गए। 

प्रस्तुत इतिहास में 36 वंशों के नाम यदुवंशियों की 11 साखायें भाटियो की 150 साखायें एंड उनकी जागीरे भाटियो द्वारा कला साहित्य संगीत चित्रकला स्थापत्य कला जैसलमेर की स्थापना जैसलमेर का राज्य चिन्ह भाटी मुद्रा टोल जैसलमेर के दर्शनीय स्थान सामान्य ज्ञान पटुओ का इतिहास राठौर एंड परमारों की ख्याति का भी वर्णन है। 

 प्रस्तुत ब्लॉग में प्रथम भाग ब्रह्मा से लुद्र्वा महारावल भोजदेव 165 भाटी 26 तक तथा दूसरा भाग जैसलमेर के संस्थापक महारावल जैसल 166 भाटी 27 से वर्तमान महारावल बृजराज सिंह 208 भाटी 69 तक वर्णन करने की कोशिस करूँगा।
जय माँ स्वांगिया।

गुरुवार, 8 सितंबर 2022

राजा मानसिंह आमेर

आखिर ऐसा क्या कारण है, की हजारो मंदिरो की रक्षा एवं जीर्णोद्धार के बाद भी राजा मानसिंह भारतीयों के आदर्श नही है .......

इस बात पर सभी इतिहासकार एकमत है, की राजा मानसिंह के कार्यकाल में समय भारत मे काशी, मथुरा, अयोध्या, बिहार समेत बंगाल तक अनेको हिन्दू मंदिरो का उद्धार हुआ। राजा मानसिंह का काल हिन्दू मंदिरो के उद्धार का स्वर्णयुग माना जाता है॥

उसके बाद भी भारत की अधिकतर जनता राजा मानसिंह को घृणा की दृष्टि से ही देखती है ।देखिए, कितनी रोचक बात है न् ... एक व्यक्ति जो हजारो लाखो मंदिरो का उद्धारक है , लेकिन भारतीय जनता का प्रिय नही है॥

भारत की जनता राजा मानसिंह से घृणा क्यो करती है, इस बात को कड़ी जोड़ते हुए समझना होगा॥

1192 ईस्वी का समय था, जब मुहम्मद गौरी ने पृथ्वीराज चौहान को पराजित किया। 
1194 ईस्वी तक मुहम्मद गौरी की सेना कुतुबुद्दीन के नेतृत्व में काशी तक पहुंच गई, पूरे काशी को उजाड़ दिया। 1199 ईस्वी तक तो बख्तियार खिलजी बिहार के नालंदा तक पहुंच गया॥

1200 ईस्वी तक अफगानों ने भारत मे पूरी तरह पकड़ बना ली। यह अफगान शासक तुर्की के खलीफा को अपना सर्वोच्च शासक मानते थे। भारत मे समय के साथ अफगान सरदारों में भी फुट पड़ी, और प्रत्येक सरदार ने अपनी अलग अलग सल्तनत बना ली॥

अफगानों तुर्को की जो नई सल्तनतें बनी थी, वैसे तो यह अनगिनत थी, लेकिन जो प्रमुख शक्तिशाली सल्तनत जो थी, जैसे पश्चिम में गुजरात सल्तनत, उत्तर में मालवा सल्तनत, दिल्ली सल्तनत, पूर्व में बंगाल सल्तनत, दक्षिण में बहमनी सल्तनत और यह सभी सल्तनतें अपने आप मे सुपरपावर थी॥

गुजरात सल्तनत के पठानों ने 1472 ईस्वी में ही गुजरात का प्रमुख तीर्थ द्वारिकाधीश मंदिर मस्जिद में बदल डाला था। इसी गुजरात सल्तनत के बहादुरशाह ने मेवाड़ पर आक्रमण किया, जिसमे रानी कर्णावतीजी को जौहर करना पड़ा॥

बंगाल सल्तनत तो गुजरात सल्तनत से भी कई 100 गुणा ताकतवर थी। 200 आधुनिक तोपे उसके पास थी। 2 लाख से ऊपर सैनिक थे। यह बंगाल सल्तनत आज के जौनपुर से शुरू होती थी, और बिहार, झारखंड, बंगाल आदि राज्यो से होते हुए वर्मा तक जाकर इसकी सीमाएं खत्म होती थी॥ 

इसी बंगाल सल्तनत ने उड़ीसा के मंदिरो तक पर हमला किया था, जिसमे कोर्णाक सूर्य मंदिर तो तोड़ ही डाला, जगन्नाथपुरी मंदिर पर आक्रमण किया गया, लेकिन हिन्दुओ ने यह मंदिर बचा लिया। इसी सल्तनत के दम पर शेरशाह राजस्थान तक मे अपना झंडा गाड़ गया॥

भारत के बीचों बीच दिल्ली में लोदी सल्तनत। लोदी भी पठान। बहमनियों से तो हिन्दुओ को पेशवाओ के काल तक पड़ना पड़ा, पेशवाओ के काल तक क्यो ?? आजतक हमे बहमनियों से संघर्ष करना ही पड़ रहा है। दक्षिण का टीपू सुल्तान तक तुर्की खलीफा की आज्ञा लेकर तख्त पर बैठता था॥

पूरा भारत पठानों के चंगुल में था। इसी समय अकबर की एंट्री हो गयी। आमेर राजपरिवार ने मौका लपका, और अकबर से ही एक के बाद एक अफगान सल्तनतों का नाश करवाया॥

सबसे पहले मालवा सल्तनत पर धावा बोला, और अफगान मियां बाजबहादुर खान को मारा, उसके बाद मालवा में धर्मपरिवर्तन का नंगा नाच एकदम बन्द हो गया, कम से कम अगले 50-100 वर्ष तक॥

अकबर की सेना की सहायता से ही श्रीमानसिंह ने गुजरात सल्तनत पर धावा बोला। गुजरात सल्तनत तबाह हो गया, एक और इस्लामी सल्तनत का सफाया। इसी समय अकबर की सेना की मदद से ही राजा मानसिंह ने बंगाल सल्तनत का सफाया कर दिया॥

श्रीमानसिंह को जैसे जैसे लगा की भारत भीतर से मजबूत हो रहा है, तो उन्होंने भारत से बाहर निकलकर आक्रमण करने की योजना भी बनाई, अफगानिस्तान गए। जिस तरह आज कश्मीर मुद्दे पर सारे इस्लामी देश एक है, उस समय राजा मानसिंह के अफगानिस्तान पहुंचने पर भी इस्लामी शक्तियां एक हो गयी॥ 

उस समय तुरान नाम का एक देश हुआ करता था, आज के हिसाब से तुलना करें , तो तजाकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान , तुर्कमेनिस्तान , ईरान, इराक यह देश मिलकर तुरान कहलाते थे, तुर्की भी इस गठबंधन का सदश्य था॥

अकबर का खुद का भाई अकबर के खिलाफ हो गया, इन सभी ने मिलकर राजा मानसिंह पर से घोर युद्ध किया, लेकिन सभी पराजित हुए। ईरान, अफगानिस्तान, इराक, तुरान , तुर्की इन सबको राजा मानसिंह ने अकेले पराजित किया, उसी विजय का प्रमाण आमेर का पचरंगा ध्वज है॥

एकमात्र राजा मानसिंह का कार्यकाल ही ऐसा रहा, जब भारतीयों ने तुर्को को टैक्स नही दिया, प्रत्येक मुस्लिम शासक तुर्को को टैक्स देता था, अकबर ने तुर्को को कभी टैक्स तो क्या, भाव तक नही दिया॥

दुनिया भर की इस्लामी ताकतों ने मिलकर, जिस इस्लामी तंत्र को पिछले 600 वर्षों की मेहनत से भारत में स्थापित किया था, राजा मानसिंह ने उसे अकबर की मूर्खता की सहायता से, कुछ ही वर्षो में ध्वस्त कर दिया ॥

राजा मानसिंह जी के बाद मराठों का उदय हो गया, इधर मुगल सत्ता में तुर्की घुसपैठ हो गई, भारत समर्थित दारा शिकोह के स्थान पर तुर्की समर्थित औरंगजेब बैठ गया। औरंगजेब के पतन के बाद पेशवाओ का उदय हुआ, फिर अंग्रेज आएं और उसके बाद आया लोकतंत्र....

इस लोकतंत्र में भारत के पहले शिक्षामंत्री बने मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, यह भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे॥

भारत का पहला शिक्षामंत्री अफगानिस्तान के उलेमाओं के खानदान से ताल्लुक रखता था॥

इस्लाम मे उलेमा होता है, यह बहुत उच्च श्रेणी का ओहदा है, कुरान शरीफ और हदीस की रोशनी में उलेमा लोग मुसलमानो को गाइड करते है , और इनकी शिक्षा का स्थान होता है , मदरसा॥

जैसा कि हम बता चुके है , भारत का पहला शिक्षा अबुल कलाम आजाद मंत्री उलेमाओं के खानदान से ही था, भारत के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद इस्लाम को इतनी बारीकी से जानते थे, कि तजर्मन-ए-कुरान , और अल-हलाल जैसी पुस्तकें भी लिखी, अलहलाल नाम की इनकी एक पत्रिका भी आती थी॥

मौलाना अब्दुल कलाम के पिता थे मोहम्मद खैरुद्दीन.... उनके परिवार ने भारतीय स्वतंत्रता के पहले आन्दोलन के समय 1857 में कलकत्ता छोड़ कर मक्का चले गए॥

वहाँ पर मोहम्मद खॅरूद्दीन की मुलाकात अपनी होने वाली पत्नी से हुई, मोहम्मद खैरूद्दीन 1890 में भारत लौट गए, यहां उन्हें कलकत्ता में एक मुस्लिम विद्वान के रूप में ख्याति मिली॥

इस प्रकार एक कट्टर मुसलमान जो पहला शिक्षा मंत्री बना, जिसे अपना इतिहास ज्ञात था की राजा मानसिंह के कारण उसकी पठान कौम पूरे साम्राज्य का नाश हुआ है, तो भला वह फिर श्री मानसिंह के नाम को गुमनामी में क्यो न पहुंचाता…?

स्वयं ही विचार करने वाली बात है…
राजा मानसिंह एक ऐसे व्यक्तित्व है..... जिनका पश्चिम के द्वारिकाधीश मंदिर से लेकर, पूर्व में जगन्नाथपुरी मंदिर की रक्षा एवं जीर्णोद्धार में योगदान है, जिन्होंने मथुरा, काशी, गया, हरिद्वार जैसे तीर्थो का पुनरुद्धार किया, भला उसकी आलोचना में इतने साहित्य क्यों रच दिए गए…??

कारण सिर्फ एक ही था।

विदेशी कभी नही चाहते थे, की हिन्दू अपनी कूटनीति और बलनीति के प्राप्त हुई विजय का इतिहास पढ़े, वह केवल हमें हमारी हार पढ़वाकर , हमारा मनोबल तोड़कर, हमे गुलाम बनाकर हमपर अत्याचार ही करना चाहते है, यही कारण है कि वामपंथी और अरबी शिक्षा पद्धति ने कभी भारत के सच्चे सपूतों का इतिहास सामने नही आने दिया।

बुधवार, 7 सितंबर 2022

राजा राजेन्द्र चोल प्रथम (1012-1044)

राजा राजेन्द्र चोल प्रथम (1012-1044) :- वामपंथी इतिहासकारों के साजिशों की भेंट चढ़ने वाला हमारे इतिहास का एक महान शासक..

#राजाराजेन्द्रचोल, #चोल_राजवंश के सबसे महान शासक थे उन्होंने अपनी विजयों द्वारा चोल सम्राज्य का विस्तार कर उसे दक्षिण भारत का सर्व शक्तिशाली साम्राज्य बना दिया था।

राजेंद्र चोल एकमात्र राजा थे जिन्होंने न केवल अन्य स्थानों पर अपनी विजय का पताका लहराया बल्कि उन स्थानों पर वास्तुकला और प्रशासन की अद्भुत प्रणाली का प्रसार किया जहां उन्होंने शासन किया।

सन 1017 ईसवी में हमारे इस शक्तिशाली नायक ने सिंहल (श्रीलंका) के प्रतापी राजा महेंद्र पंचम को बुरी तरह परास्त करके सम्पूर्ण सिंहल(श्रीलंका) पर कब्जा कर लिया था।

जहाँ कई महान राजा नदियों के मुहाने पर पहुँचकर अपनी सेना के साथ आगे बढ़ पाने का हिम्मत नहीं कर पाते थे वहीं राजेन्द्र चोल ने एक शक्तिशाली नेवी का गठन किया था जिसकी सहायता से वह अपने मार्ग में आने वाली हर विशाल नदी को आसानी से पार कर लेते थे।

अपनी इसी नौसेना की बदौलत राजेन्द्र चोल ने अरब सागर स्थित सदिमन्तीक नामक द्वीप पर भी अपना अधिकार स्थापित किया यहाँ तक कि अपने घातक युद्धपोतों की सहायता से कई राजाओं की सेना को तबाह करते हुए राजेन्द्र प्रथम ने जावा, सुमात्रा एवं मालदीव पर अधिकार कर लिया था।

एक विशाल भूभाग पर अपना साम्राज्य स्थापित करने के बाद उन्होंने (गंगई कोड़ा) चोलपुरम नामक एक नई राजधानी का निर्माण किया था, वहाँ उन्होंने एक विशाल कृत्रिम झील का निर्माण कराया जो सोलह मील लंबी तथा तीन मील चौड़ी थी। यह झील भारत के इतिहास में मानव निर्मित सबसे बड़ी झीलों में से एक मानी जाती है। उस झील में बंगाल से गंगा का जल लाकर डाला गया।

एक तरफ आगरा मे शांहजहाँ के शासन के दौरान भीषण अकाल के बावजूद इतिहासकार उसकी प्रशंसा में इतिहास के पन्नों को भरने में लगे रहे दूसरी तरफ जिस राजेन्द्र चोल के अधीन दक्षिण भारत एशिया में समृद्धि और वैभव का प्रतिनिधित्व कर रहा था उसके बारे में हमारे इतिहास की किताबें एक साजिश के तहत खामोश रहीं ।

यहाँ तक कि बंगाल की खाड़ी जो कि दुनिया की सबसे बड़ी खाड़ी है इसका प्राचीन नाम चोला झील था, यह सदियों तक अपने नाम से चोल की महानता को बयाँ करती रही, बाद में यह कलिंग सागर में बदल दिया गया गया और फिर ब्रिटिशर्स द्वारा बंगाल की खाड़ी में परिवर्तित कर दिया गया, वाम इतिहासकारों ने हमेशा हमारे नायकों के इतिहास को नष्ट करने की साजिश रची और हमारे मंदिरों और संस्कृति को नष्ट करने वाले मुगल आक्रांताओं के बारे में पढ़ाया, राजेन्द्र चोल की सेना में कमांडर के पद पर कुछ महिलाएं भी थी, सदियों बाद मुगलों का एक ऐसा वक्त आया जब महिलाएं पर्दे के पीछे चली गईं ।

हममें से बहुत से लोगों को चोल राजवंश और मातृभूमि के लिए उनके योगदान के बारे में नहीं पता है। मैंने इतिहास के अलग-अलग स्रोतों से अपने इस महान नायक के बारे में जाने की कोशिश की और मुझे महसूस हुआ कि अपने इस स्वर्णिम इतिहास के बारे में आपको भी जानने का हक है।

जय भवानी।
जय राजपूताना।