सोमवार, 14 फ़रवरी 2022

राजा बख्तावर सिंह, 1857 की क्रांति का वीर योद्धा, बलिदान पर्व - 10 फरवरी,1858 ई. इंदौर।

मध्य प्रदेश के धार जिले में विन्ध्य पर्वत की सुरम्य श्रंखलाओं के बीच द्वापरकालीन ऐतिहासिक अझमेरा नगर बसा है। 1856 में यहाँ के राजा बख्तावरसिंह ने अंग्रेजों से खुला युद्ध किया; पर उनके आसपास के कुछ राजा अंग्रेजों से मिलकर चलने में ही अपनी भलाई समझते थे।

राजा ने इससे हताश न होते हुए तीन जुलाई, 1857 को भोपावर छावनी पर हमला कर उसे कब्जे में ले लिया। इससे घबराकर कैप्टेन हचिन्सन अपने परिवार सहित वेश बदलकर झाबुआ भाग गया। क्रान्तिकारियों ने उसका पीछा किया; पर झाबुआ के राजा ने उन्हें संरक्षण दे दिया। इससे उनकी जान बच गयी।

भोपावर से बख्तावर सिंह को पर्याप्त युद्ध सामग्री हाथ लगी। छावनी में आग लगाकर वे वापस लौट आये। उनकी वीरता की बात सुनकर धार के 400 युवक भी उनकी सेना में शामिल हो गये; पर अगस्त, 1857 में इन्दौर के राजा तुकोजीराव होल्कर के सहयोग से अंग्रेजों ने फिर भोपावर छावनी को अपने नियन्त्रण में ले लिया।

इससे नाराज होकर बख्तावर सिंह ने 10 अक्तूबर, 1857 को फिर से भोपावर पर हमला बोल दिया। इस बार राजगढ़ की सेना भी उनके साथ थी। तीन घंटे के संघर्ष के बाद सफलता एक बार फिर राजा बख्तावर सिंह को ही मिली। युद्ध सामग्री को कब्जे में कर उन्होंने सैन्य छावनी के सभी भवनों को ध्वस्त कर दिया।

ब्रिटिश सेना ने भोपावर छावनी के पास स्थित सरदारपुर में मोर्चा लगाया। जब राजा की सेना वापस लौट रही थी, तो ब्रिटिश तोपों ने उन पर गोले बरसाये; पर राजा ने अपने सब सैनिकों को एक ओर लगाकर सरदारपुर शहर में प्रवेश पा लिया। इससे घबराकर ब्रिटिश फौज हथियार फेंककर भाग गयी। लूट का सामान लेकर जब राजा अझमेरा पहुँचे, तो धार नरेश के मामा भीमराव भोंसले ने उनका भव्य स्वागत किया।

इसके बाद राजा ने मानपुर गुजरी की छावनी पर तीन ओर से हमलाकर उसे भी अपने अधिकार में ले लिया। 18 अक्तूबर को उन्होंने मंडलेश्वर छावनी पर हमला कर दिया। वहाँ तैनात कैप्टेन केण्टीज व जनरल क्लार्क महू भाग गये। राजा के बढ़ते उत्साह, साहस एवं सफलताओं से घबराकर अंग्रेजों ने एक बड़ी फौज के साथ 31 अक्तूबर, 1857 को धार के किले पर कब्जा कर लिया।

नवम्बर में उन्होंने अझमेरा पर भी हमला किया। 
बख्तावर सिंह का इतना आतंक था कि ब्रिटिश सैनिक बड़ी कठिनाई से इसके लिए तैयार हुए, पर इस बार राजा का भाग्य अच्छा नहीं था। 

तोपों से किले के दरवाजे तोड़कर अंग्रेज सेना नगर में घुस गयी। राजा अपने अंगरक्षकों के साथ धार की ओर निकल गये, पर बीच में ही उन्हें धोखे से गिरफ्तार कर महू जेल में बन्द कर दिया गया और घोर यातनाएँ दीं। 

इसके बाद उन्हें इन्दौर लाया गया। राजा के सामने 21 दिसम्बर, 1857 को कामदार गुलाबराज पटवारी, मोहनलाल ठाकुर, भवानीसिंह सन्दला आदि उनके कई साथियों को फाँसी दे दी गयी, पर राजा विचलित नहीं हुए। 

वकील चिमनलाल राम, सेवक मंशाराम तथा नमाजवाचक फकीर को काल कोठरी में बन्द कर दिया गया, जहाँ घोर शारीरिक एवं मानसिक यातनाएँ सहते हुए उन्होंने दम तोड़ा। 

अन्ततः 10 फरवरी, 1858 को इन्दौर के एम.टी.एच कम्पाउण्ड में देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राजा बख्तावर सिंह को भी फाँसी पर चढ़ा दिया गया।स्वाधीनता के ये पुजारी हँसते-हँसते अपनी मातृभूमि के लिए जीवन का बलिदान कर गए।

👑🙏🏻जय मां भवानी।🙏🏻🚩

रविवार, 6 फ़रवरी 2022

चौहान वंश की कुलदेवी माता! 🚩

आशापुरा नाडोल शहर (जिला पाली..राजस्थान) का नगर रक्षक लक्ष्मण जी हमेशा की तरह उस रात भी अपनी नियमित गश्त पर थे.. नगर की परिक्रमा करते-करते लक्ष्मण जी प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचे.. पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे लक्ष्मण जी ने अपनी सतर्क नजर डाली.. तब एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आ

कर्षित किया.. वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचे और वहां रह रहे चरवाहे को बुला प्रकाशित हीरों का राज पूछा.. चरवाह भी प्रकाश देख अचंभित हुआ और झोंपड़ी पर रखा वस्त्र उतारा.. वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाह के आश्चर्य की सीमा नहीं रही.. उसे समझ ही नहीं आया.. कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था.. उस पर तो जौ के दाने चिपके थे..

लक्ष्मण जी द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया.. कि वह पहाड़ी की कन्दरा में रहने वाली एक वृद्ध महिला की गाय चराता है.. आज उस महिला ने गाय चराने की मजदूरी के रूप में उसे कुछ जौ दिए थे.. जिसे वह बनिये को दे आया.. कुछ इसके चिपक गए..जो हीरे बन गये...!!

 लक्ष्मण जी उसे लेकर बनिए के पास गया और बनिए हीरे बरामद वापस ग्वाले को दे दिये.. लक्ष्मण जी इस चमत्कार से विस्मृत थे.. अतः उन्होंने ग्वाले से कहा- अभी तो तुम जाओ.. लेकिन कल सुबह ही मुझे उस कन्दरा का रास्ता बताना जहाँ वृद्ध महिला रहती है..

दुसरे दिन लक्ष्मण जी .. जैसे ही ग्वाले को लेकर कन्दरा में गये.. कन्दरा के आगे समतल भूमि पर उनकी और पीठ किये वृद्ध महिला गाय का दूध निकाल रही थी.. उन्होंने बिना देखे लक्ष्मण जी को पुकारा- “लक्ष्मण, राव लक्ष्मण आ गये बेटा, आओ…”

आवाज सुनते ही लक्ष्मण जी आश्चर्यचकित हो गये और उनका शरीर एक अद्भुत प्रकाश से नहा उठा.. उन्हें तुरंत आभास हो गया.. कि यह वृद्ध महिला कोई और नहीं.. उसकी कुलदेवी माँ शाकम्भरी ही है.. और लक्ष्मण जी सीधे माँ के चरणों में गिर गए.. तभी आवाज आई- मेरे लिए क्या लाये हो बेटा..? बोलो मेरे लिए क्या लाये हो...?

लक्ष्मण जी को माँ का मर्मभरा उलाहना समझते देर नहीं लगी और उन्होंने तुरंत साथ आये ग्वाला का सिर काट माँ के चरणों में अर्पित कर दिया...!!

लक्ष्मण द्वारा प्रस्तुत इस अनोखे उपहार से माँ ने खुश होकर लक्ष्मण से वर मांगने को कहा.. लक्ष्मण जी ने माँ से कहा- माँ आपने मुझे राव संबोधित किया है.. अतः मुझे राव (शासक) बना दो.. ताकि मैं दुष्टों को दंड देकर प्रजा का पालन करूँ.. 

मेरी जब इच्छा हो आपके दर्शन कर सकूं.. और इस ग्वाले को पुनर्जीवित कर देने की कृपा करें..वृद्ध महिला “तथास्तु” कह कर अंतर्ध्यान हो गई.. जिस दिन यह घटना घटी वह वि.स. 1000, माघ सुदी 2 का दिन था.. इसके बाद लक्ष्मण जी नाडोल शहर की सुरक्षा में तन्मयता से लगे रहे..

उस जमाने में नाडोल एक संपन्न शहर था.. अतः मेदों की लूटपाट से त्रस्त था.. लक्ष्मण जी के आने के बाद मेदों को तकड़ी चुनौती मिलने लगी.. नगरवासी अपने आपको सुरक्षित महसूस करने लगे.. एक दिन मेदों ने संगठित होकर लक्ष्मण जी पर हमला किया.. भयंकर युद्ध हुआ.. मेद भाग गए..

लक्ष्मण जी ने उनका पहाड़ों में पीछा किया और मेदों को सबक सिखाने के साथ ही खुद घायल होकर अर्धविक्षिप्त हो गए.. मूर्छा टूटने पर लक्ष्मण जी ने माँ को याद किया.. माँ को याद करते ही लक्ष्मण जी का शरीर तरोताजा हो गया.. 

सामने माँ खड़ी थी बोली- बेटा ! निराश मत हो.. शीघ्र ही मालव देश से असंख्य घोड़ेे तेरे पास आयेंगे..तुम उन पर केसरमिश्रित जल छिड़क देना.. घोड़ों का प्राकृतिक रंग बदल जायेगा.. उनसे अजेय सेना तैयार करो और अपना राज्य स्थापित करो..अगले दिन माँ का कहा हुआ सच हुआ.. असंख्य घोड़े आये.. 

लक्ष्मण जी ने केसर मिश्रित जल छिड़का.. घोड़ों का रंग बदल गया.. लक्ष्मण जी ने उन घोड़ों की बदौलत सेना संगठित की.. इतिहासकार डा. दशरथ शर्मा इन घोड़ों की संख्या 12000 हजार बताते है..तो मुंहता नैंणसी ने इन घोड़ों की संख्या 13000 लिखी है..

अपनी नई सेना के बल पर लक्ष्मण जी ने लुटरे मेदों का सफाया किया.. जिससे नाडोल की जनता प्रसन्न हुई और उसका अभिनंदन करते हुए नाडोल के अयोग्य शासक सामंतसिंह चावड़ा को सिंहासन से उतार लक्ष्मण जी को सिंहासन पर आरूढ कर पुरस्कृत किया...!!

इस प्रकार लक्ष्मण जी माँ शाकम्भरी के आशीर्वाद और अपने पुरुषार्थ के बल पर नाडोल का शासक बने.. मेदों के साथ घायल अवस्था में लक्ष्मण जी ने जहाँ पानी पिया और माँ के दुबारा दर्शन किये जहाँ माँ शाकम्भरी ने उसकी सम्पूर्ण आशाएं पूर्ण की! 

वहां राव लक्ष्मण ने अपनी कुलदेवी माँ शाकम्भरी को “आशापुरा माँ” के नाम से अभिहित कर मंदिर की स्थापना की तथा उस कच्ची बावड़ी जिसका पानी पिया था.. को पक्का बनवाया.. यह बावड़ी आज भी अपने निर्माता वीरवर राव लक्ष्मण की याद को जीवंत बनाये हुए है..

आज भी नाडोल में आशापुरा माँ का मंदिर लक्ष्मण के चौहान वंश के साथ कई जातियों व वंशों के कुलदेवी के मंदिर के रूप में ख्याति प्राप्त कर.. उस घटना की याद दिलाता है.. आशापुरा माँ को कई लोग आज आशापूर्णा माँ भी कहते है और अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते है..
कौन था लक्ष्मण ..?

लक्ष्मण शाकम्भर(वर्तमान नमक के लिए प्रसिद्ध सांभर, राजस्थान) के चौहान राजा वाक्प्तिराज का छोटा पुत्र था.. पिता की मृत्यु के बाद लक्ष्मण के बड़े भाई को सांभर की गद्दी और लक्ष्मण को छोटी सी जागीर मिली थी.. पर पराक्रमी, पुरुषार्थ पर भरोसा रखने वाले लक्ष्मण की लालसा एक छोटी सी जागीर कैसे पूरी कर सकती थी..? 

अतः लक्ष्मण ने पुरुषार्थ के बल पर राज्य स्थापित करने की लालसा मन में ले जागीर का त्याग कर सांभर छोड़ दिया.. उस वक्त लक्ष्मण अपनी पत्नी व एक सेवक के साथ सांभर छोड़ पुष्कर पहुंचा और पुष्कर में स्नान आदि कर पाली की और चल दिया..

उबड़ खाबड़ पहाड़ियों को पार करते हुए थकावट व रात्री के चलते लक्ष्मण नाडोल के पास नीलकंठ महादेव के मंदिर परिसर को सुरक्षित समझ आराम करने के लिए रुका.. थकावट के कारण तीनों वहीं गहरी नींद में सो गये.. सुबह मंदिर के पुजारी ने उन्हें सोये देखा.. 

पुजारी सोते हुए लक्ष्मण के चेहरे के तेज से समझ गया ..कि यह किसी राजपरिवार का सदस्य है.. अतः पुजारी ने लक्ष्मण के मुख पर पुष्पवर्षा कर उसे उठाया.. परिचय व उधर आने प्रयोजन जानकार पुजारी ने लक्ष्मण से आग्रह किया कि वो नाडोल शहर की सुरक्षा व्यवस्था संभाले.. 

पुजारी ने नगर के महामात्य संधिविग्रहक से मिलकर लक्ष्मण को नाडोल नगर का मुख्य नगर रक्षक नियुक्त करवा दिया.. जहाँ लक्ष्मण ने अपनी वीरता, कर्तव्यपरायणता, शौर्य के बल पर गठीले शरीर, गजब की फुर्ती वाले मेद जाति के लुटेरों से नाडोल नगर की सुरक्षा की.. और जनता का दिल जीता.. 

उस काल नाडोल नगर उस क्षेत्र का मुख्य व्यापारिक नगर था.. व्यापार के चलते नगर की संपन्नता लुटेरों व चोरों के आकर्षण का मुख्य केंद्र थी.. पंचतीर्थी होने के कारण जैन श्रेष्ठियों ने नाडोल नगर को धन-धान्य से पाट डाला था.. 

हालाँकि नगर सुरक्षा के लिहाज से एक मजबूत प्राचीर से घिरा था.. पर सामंतसिंह चावड़ा जो गुजरातियों का सामंत था.. अयोग्य और विलासी शासक था..अतः जनता में उसके प्रति रोष था.. जो लक्ष्मण के लिए वरदान स्वरूप काम आया..

चौहान वंश की कुलदेवी शुरू से ही शाकम्भरी माता रही है.. हालाँकि कब से है का कोई ब्यौरा नहीं मिलता.. लेकिन चौहान राजवंश की स्थापना से ही शाकम्भरी को कुलदेवी के रूप में पूजा जाता रहा है..

चौहान वंश का राज्य शाकम्भर (सांभर) में स्थापित हुआ तब से ही चौहानों ने माँ आद्ध्यशक्ति को शाकम्भरी के रूप में शक्तिरूपा की पूजा अर्चना शुरू कर दी थी..
माँ आशापुरा मंदिर तथा नाडोल राजवंश पुस्तक के लेखक डॉ. विन्ध्यराज चौहान के अनुसार- ज्ञात इतिहास के सन्दर्भ में सम्पूर्ण भारतवर्ष में नगर (ठी.उनियारा) जनपद से प्राप्त महिषासुरमर्दिनी की मूर्ति सवार्धिक प्राचीन है.. 

1945 में अंग्रेज पुरातत्वशास्त्री कार्लाइल ने नगर के टीलों का सर्वेक्षण किया..1949 में श्रीकृष्णदेव के निर्देशन में खनन किया गया तो महिषासुरमर्दिनी के कई फलक भी प्राप्त हुए जो आमेर संग्रहालय में सुरक्षित है..
नाडोल में भी राव लक्ष्मण ने माँ की शाकम्भरी माता के रूप में ही आराधना की थी.. 

लेकिन माँ के आशीर्वाद स्वरूप उसकी सभी आशाएं पूर्ण होने पर लक्ष्मण ने माता को आशापुरा (आशा पूरी करने वाली) संबोधित किया.. जिसकी वजह से माता शाकम्भरी एक और नाम “आशापुरा” के नाम से विख्यात हुई और कालांतर में चौहान वंश के लोग माता शाकम्भरी को आशापुरा माता के नाम से कुलदेवी मानने लगे..

भारतवर्ष के जैन धर्म के सुदृढ. स्तम्भ तथा उद्योगजगत के मेरुदंड भण्डारी जो मूलतः चौहान राजवंश की ही शाखा भी माँ आशापुरा को कुलदेवी के रूप में मानते है.. गुजरात के जडेजा भी माँ आशापुरा की कुलदेवी के रूप में ही पूजा अर्चना करते है..

माँ आशपुरा के दर्शन लाभ हेतु अजमेर-अहमदाबाद रेल मार्ग वे पर स्थित रानी रेल स्टेशन पर उतरकर बस व टैक्सी के माध्यम से नाडोल जाया जा सकता है..मंदिर में पशुबलि निषेध है...!!

          🙏🏻 जय मां आशापुरा। 🚩
          🚩 जय मां शाकम्भरी। 🚩

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

पंवार (परमार) क्षत्रिय राजवंश का इतिहास


पंवार (परमार ) राजपूतों का इतिहास काफी स्वर्णिम रहा है, यह युद्धभूमि में वीरता का परिचय देने और अपने कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते है। 

पंवार मुलतः अग्निवंश है जिसकी उत्पति आबू पर्वत पर महर्षि वशिष्ठ के यज्ञ अग्निकुण्ड से मूल पूरुष परमार से मानी गई है। प्राचीनकाल में विन्ध्यशिखर पर धारानगरी और माण्डु नामक दो नगरों की स्थापना पंवार वंश के राजाओं ने ही की थी। 

पंवार वंश में एक भोज नामक महाबली और पराक्रमी राजा हुए जिनका यश और कीर्ति आज भी इस कुल को प्रकाशमय बनाए हुए है। पंवार वंश के शासकों के अधीन महेश्वर (माहिष्मति), धारानगरी, माण्डु, उज्जयिनी, चन्द्रभागा, चित्तौड़, आबू, चन्द्रावती, महू, मैदान, पॅवारवती, अमरकोट, विखार, होहदुबी और पाटन आदि नगर रहे थे।  

मालवा के परमार मुंज ने आबू को जीतकर अपने पुत्र अरण्यराज और चन्दन को क्रमशः आबू और जवालिपुर का शासन सौंपा। इस प्रकार आबू, जालौर, सिरोही, पालनपुर, मारवाड़ और दांता राज्यों के कई गाॅवों पर इनका अधिकार हो गया। 

आबू पर्वत पर अचलगढ़ का किला और चन्द्रावती नगर परमारों ने ही बसाये थे। परमारों ने दसवीं शताब्दी में मालवा, मौर्यो से जीतकर उज्जैन नगरी को अपनी राजधानी बनाया। उसके बाद संवत् १३६८ तक आबू पर इनका राज्य रहा जो कि किसी कवि ने इस प्रकार स्पष्ट किया है:-

"पृथ्वी पुंवारों तणी, अने पृथ्वी तणो पॅवार।
एक आबूगढ़ बसाणों, दूजी उज्जैनी धार॥

आबू के प्रथम राजा सिन्धुराज सं. १००० के लगभग हुए, सिन्धुराज की पांचवी पीढ़ी में धरणीवराह पंवार हुए जिन्होंने अपने भाइयों में अपने राज्य को नौ भागों में बांटकर मारवाड़ नवकोट की स्थापना की। 

धरणीवराह के पुत्र-महिपाल, बाहड़ व ध्रुवभट्ट थे। महिपाल जो आबू के राजा थे। दूसरे पुत्र बाहड़ के तीन पुत्र सोढा़, सांखला और बाघ थे। सोढा़ से सोढा़ राजपूत व सांखला से सांखला राजपूत हुए। सोढा़ ने सिन्ध प्रान्त में अमरकोट में अपना राज्य स्थापित किया। 

वीर एवं न्यायप्रिय राजा विक्रमादित्य जिन्होंने विक्रम सम्वत की स्थापना की, वे भी पंवार वंश के राजा थे जिन्होंने उज्जैन में राज किया। मालवा के राजा उदियादीप के एक पुत्र जगदेव पंवार काफी प्रसिद्ध हुए, जिन्होंने देवी को अपना शीश अर्पण कर दिया, इस सम्बन्ध में एक कहावत है कि :—

"पुंवार नकारो नी करे, सुमेर पर्वत के हियो।
कंकाली भाटण कीरत भणे, शीशदान जगदेव दियो॥"

पंवार वंश में कुल छत्तीस शाखाएं है जिसमें विहल शाखा ही विशेष प्रसिद्ध हुई। इस शाखा के राजाओं ने काफी समय तक अरावली के पश्चिम में स्थित चन्द्रावती नगर पर राज्य किया। 

इतिहासकार व शिलालेख (आबू पर्वत वि.स.१२८७)के अनुसार इस वंश में प्रथम पुरुष का नाम धूमराज लिखा है। धूमराज के ध्रुवभट्ट और रामदेव। रामदेव के यशोधवल राजा हुए। 

यशोधवल का पुत्र धारावर्ष आबू के परमारों में बड़ा प्रसिद्ध वीर प्रराक्रमी हुआ। पंवार वंश की चार प्रमुख पाटी है, जिसमें धारानाथ की एक पाटी है। धारानाथ से हरिशचन्द्र तक वंशावली इस प्रकार है:- 

धारानाथ→ भोमरक्ष→ ध्रोमरक्ष→ इन्द्रसेन→ अभयचन्द→ नीलरक्ष→ डाबरक्ष→ छत्रनख→ चन्द्रकेशर→ हरिशचन्द्र। 

हरिशचन्द्र के दो पुत्र हुए- रोहितास व मोटाजी। रोहितास के दो पुत्र हरिश और सरिया जी हुए। हरिश जी के वंशज ही मोठिस पंवार कहलाते है। सरियाजी के वंशज जहाजपुर, खेराड़ आदि क्षेत्र में रहते है। 

मोठिस पंवार की प्रमुख शाखायें निम्नलिखित स्थानो पर निवास करती है:- हरिया जी के वंश परम्परा में बालाराव के सात पुत्र हुए, जिनमें खत्रियाम के देवाजी व सातूजी के वंशज बारह भालियों में रहते है। 

दूसरे पुत्र देवधानकजी के वंशज देवाता रहते है। तीसरे पुत्र गोपालजी के वंशज गाफा में रहते है। चौथे पुत्र रीछाजी के वंशज रीछमाल में रहते है। पांचवे पुत्र पीपहंस के वंशज पीपलबावड़ी में रहते है। छठे पुत्र दोमाजी के वंशज रडाना में रहते है। सातवें पुत्र बूड़ी के वंशज बेड़ा भायलों में रहते है। 

सातूजी के पांच पुत्र नामटजी, अणदरायजी, ददेपाल, महपाल, मालाजी(मालदेव,मोठिस वंश के कुलदेवता) और एक पुत्री इन्दो बाई (कुण्डा माता,मोठिस पंवारो की कुल देवी) हुई। अणदरायजी के लखनदेव , कोदसी व सारणसी हुए।

देहलात पंवार:- हरिशचन्द्र के मोटाजी के वंश परम्परा में बहरोवरजी का पुत्र देलजी हआ जिसके वंशज देहलात पंवार कहलाते है। देहलात अधिकतर जवाजा, विहार, रावतमाल, लस्सानी आदि क्षेत्रों में रहते है। देहलात पंवारों की कुलदेवी बिहार माता का मंदिर जवाजा में स्थित है।

कल्लावत पंवार:- राजाजी के कूकराजी और कूकराजी के कटाराजी हुए जिनके वंशज कल्लावत/कलात पंवार कहलाते है।

धोधिंग पंवार:- पीथाजी के भैराजी, भैराजी के बोहराजी और बोहराजी के धोधिंगजी हुए, जिनके वंशज धोधिंग पंवार कहलाते है।

बोया पंवार:- गुणरायजी के वंशज बोया पंवार कहलाते है।
वेरात पंवार- वेराजी के वंशज वेरात पंवार कहलाते है‌।
पंवारों की बडे़ रूप में छत्तीस शाखा है- पंवार, सांखला, भरमा, भावल, पेस, पाणिसवल, वहीया, वाहल, छाहड़, मोटसी, हूवंड, सिलोरा, जयपाल, कंठावा, काब, उमर, धांधू, धूरिया, भई, कछोड़िया, काला, कालमुह, खेरा, खूंटा, ढल, ढेसल, जागा, ढूंढा, गेहलड, कलिलिया, कुकड़, पितालिया, डोडा, बारड़।

भानजी जाड़ेजा।


इतिहास का वह महान योद्धा जिसके युद्ध कौशल और वीरता को देख अकबर को बीच युद्ध से भागना पड़ा था।
 
वैसे तो भारत की भूमि वीर गथाओ से भरी पड़ी है पर कभी-कभी इतिहास के पन्नो ने उन वीरो को सदा के लिए भुला दिया, जिनका महत्व स्वय उस समय के शासक भी मानते थे और उन वीरो के नाम से थर-थर कांपते थे।

 आज अपने इस लेख में हम आपको उन्ही में से एक ऐसे वीर की कहानी बतायेंगे जो आपने पहले शायद ही कही पढ़ी हो, वह वीर उस स्वाभिमानी और बलिदानी कौम के थे जिनकी वीरता के दुश्मन भी दीवाने थे।

जिनके जीते जी दुश्मन राजपूत राज्यो की प्रजा को छु तक नही पाये, अपने रक्त से मातृभूमि को लाल करने वाले जिनके सिर कटने पर भी धड़ लड़-लड़ कर झुंझार हो गए तो आईये जानते है इन्ही की सम्पूर्ण सच्ची कहानी।


•☞︎︎︎ वीर योद्धा : भानजी जाडेजा।

•☞︎︎︎ अकबर और भानजी जाड़ेजा के मध्य संग्राम।

•☞︎︎︎ मुगलो को दौड़ा-दौड़ा कर भगाया।

यह सच्ची कहानी है एक वीर सनातनी योद्धा की जिन्होंने अकबर को हरा कर भागने पर मजबूर किया और कब्जे में ले लिए उनके 52 हाथी 3530 घोड़े पालकिया आदि बात वक़्त की है जब विक्रम सम्वंत 1633(1576 ईस्वी) में मेवाड़ गोंड़वाना के साथ-साथ गुजरात भी युद्ध में मुगलो से लोहा ले रहा था, गुजरात में स्वय अकबर और उसके सेनापति कमान संभाले थे।

इसी बीच अकबर ने जूनागढ़ रियासत पर 1576 ईस्वी में आक्रमण करना चाहा तब वहा के नवाब ने पडोसी राज्य नवानगर (जामनगर) के राजपूत राजा जाम सताजी जडेजा से सहायता मांगी क्षत्रिय धर्म के अनुरूप महाराजा ने पडोसी राज्य जूनागढ़ की सहायता के लिए अपने 30000 योद्धाओ को भेजा जिसका नेतत्व कर रहे थे नवानगर के सेनापति वीर योद्धा भानजी जाडेजा।

सभी राजपूत योद्धा देवी दर्शन और तलवार शास्त्र पूजा कर जूनागढ़ की और सहायता के निकले पर माँ भवानी को उस दिन कुछ और ही मंजूर था। 

"अकबर और भानजी जड़ेजा के मध्य संग्राम" 

जूनागढ़ के नवाब ने अकबर की स्वजातीय विशाल सेना के सामने लड़ने से अचानक साफ़ इंकार कर दिया व आत्मसमर्पण के लिए तैयार हो गया और नवानगर के सेनापति वीर भांनजी दाल जडेजा को वापस अपने राज्य लौट जाने को कहा। 

भानजी और उनके वीर राजपूत योद्धा अत्यंत क्रोधित हुए और भान जी जडेजा ने सीधे-सीधे जूनागढ़ नवाब को राजपूती तेवर में कहा क्षत्रिय युद्ध के लिए निकलता है या तो वो जीतकर लौटेगा या फिर रण भूमि में वीर गति को प्राप्त होकर वहा सभी वीर जानते थे की जूनागढ़ के बाद नवानगर पर आक्रमण होगा आखिर सभी वीरो ने फैसला किया की वे बिना युद्ध किये नही लौटेंगे।

अकबर की सेना लाखो में थी उन्होंने मजेवाड़ी गाव के मैदान में अपना डेरा जमा रखा था अन्तः भान जी जडेजा ने मुगलो के तरीके से ही कुटनीति का उपयोग करते हुए आधी रात को युद्ध लड़ने का फैसला किया और इसके बाद सभी योद्धा आपस में गले मिले फिर अपने इष्ट का स्मरण कर युद्ध स्थल की और निकल पड़े।
 
आधी रात और युद्ध शूरू हुआ मुगलो का नेतृत्व मिर्ज़ा खान कर रहा था उस रात हजारो मुगलो को काटा गया और मिर्जा खांन भी भाग खड़ा हुआ सुबह तक युद्ध चला और मुग़ल सेना अपना सामान युद्ध के मैदान में ही छोड़ भाग खड़ी हुयी बादशाह अकबर जो की सेना से कुछ किमी की दुरी पर था वो भी उसी सुबह अपने विश्वसनीय लोगो के साथ काठियावाड़ छोड़ भाग खड़ा हुआ। 

उनके साथ युद्ध में मुग़ल सेनापति मिर्जा खान भी था इस युद्ध में भान जी ने बहुत से मुग़ल मनसबदारो को काट डाला व हजारो मुग़ल मारे गए।

"मुगलो को दौड़ा-दौड़ा कर भगाया"

नवानगर की सेना ने मुगलो का 20 कोस तक पीछा किया, जो हाथ आये वो काटे गए. अंत भानजीदाल जडेजा में मजेवाड़ी में अकबर के शिविर से 52 हाथी 3530 घोड़े और पालकियों को अपने कब्जे में ले लिया।

उस के बाद राजपूती फ़ौज सीधी जूनागढ़ गयी वहा नवाब को कायरकता का जवाब देने के लिए जूनागढ़ के किले के दरवाजे भी उखाड दिए ये दरवाजे आज जामनगर में खम्बालिया दरवाजे के नाम से जाने जाते है जो आज भी वहा लगे हुए है।

बाद में जूनागढ़ के नवाब को शर्मिन्दिगी और पछतावा हुआ उसने नवानगर महाराजा साताजी से क्षमा मांगी और दंड स्वरूप् जूनागढ़ रियासत के चुरू, भार सहित 24 गांव और जोधपुर परगना (काठियावाड़ वाला) नवानगर रियासत को दिए।

कुछ समय बाद बदला लेने की मंशा से अकबर फिर आया और इस बार उसे दुबारा तामचान की लड़ाई में फिर हार का मुह देखना पड़ा इस युद्ध वर्णन सौराष्ट्र नु इतिहास में भी दर्ज है जिसे लिखा है शम्भूप्रसाद देसाई ने साथ ही यह में भी प्रकाशित हुआ था इसके अलावा विभा विलास तथा यदु वन्स प्रकाश जो की मवदान जी रतनु ने लिखी है उसमे भी इस अदभुत शौर्य गाथा का वर्णन है।

दोस्तो ऐसे ओर भी कई गुमनाम योद्धा हमारी पावन भूमि पर हुवे है जिन्होंने अपनी वीरता की मिसाले दी है लेकिन उन वीरो की गाथा बस किस्से कहानियों में ही सीमित रह गए है तो मेरी आपसे विनती है हमे उन वीरो की वीरता के बारे में जाने और सभी को अपना गौरवशाली इतिहास बताये।

🙏🏻जय मां भवानी।🚩

"राजमाता नायिका देवी पाटन" क्षत्राणी


"चालुक्य (सोलंकी) राजपूतो का पराक्रम"

राजमाता नायिका देवी जिसने साबुद्दीन मोहम्मद गोरी को भारत में पहली पराजय का रास्ता दिखाया युद्धभूमि में धूल चटा दी थी।

राजमाता नायिका देवी ने मोहम्मद गौरी की विजय के उपलक्ष में रण हस्ति सिक्के जारी किए थे..

राजमाता नायिका देवी पाटन की सेना के सेनापति सोलंकी भीमदेव द्वितीय थे जिन्होंने अपने पराक्रम से गोरी के सेना का भागने में मजबूर कर दिया 

युद्ध में पाटन के सामंत राजाओं ने भी भाग लिया जिसमें आबू के परमार वे नाडोल के चौहानों का भी योगदान रहा..

महारानी नायिका देवी सम्राट अजयपाल सोलंकी की विधवा महारानी व बाल मूलराज जी द्वित्तीय की माता थी नायिका देवी जी  

महाराज अजयपाल जी के निधन के बाद सारा राजपाट का भार राजमाता नायका देवी के कंधों पर आ गया,

उनके पुत्र बाल मूलराज अभी बाल अवस्था में थे 

मुहम्मद गोरी का पहला आक्रमण मुल्तान और उच के किले पर था। मुल्तान और उच पर कब्जा करने के बाद, वह दक्षिण की ओर दक्षिणी राजपुताना और गुजरात की ओर मुड़ गया। उसका निशाना अनहिलवाड़ा पाटन का समृद्ध किला था 

जब गोरी ने पाटन पर हमला किया, तो यह मूलराज-द्वितीय के शासन में था, जो अपने पिता अजयपाल के निधन के बाद एक 10 वर्षीय उमर में सिंहासन पर चढ़े थे। हालांकि, यह वास्तव में उनकी मां, नयिकी देवी थी, जिन्होंने राजमाता के रूप में राज्य की बागडोर संभाली थी। दिलचस्प बात यह है कि इस तथ्य ने गोरी को अन्हिलवाड़ा पाटन पर कब्जा करने के बारे में आश्वस्त कर दिया था –

उन्होंने माना कि एक महिला और एक बच्चा बहुत अधिक प्रतिरोध प्रदान नहीं करेगा। पर गोरी जल्द ही सत्य सीख जाएगा

राजमाता नायकि देवी तलवार चलाने, घुड़सवार सेना, सैन्य रणनीति, कूटनीति और राज्य के अन्य सभी विषयों में अच्छी तरह से प्रशिक्षित थी। गौरी के आसन्न हमले की संभावना से दुखी होकर, उसने चालुक्य सेना की कमान संभाली और आक्रमणकारी सेना के लिए एकसुनियोजित विरोध का आयोजन किया।

चालुक्य सेना संख्याबल में कम होने के कारण दुश्मन सैनिकों की भारी भीड़ को हराने के लिए पर्याप्त नहीं थी, राजमाता नायिकी देवी ने सावधानीपूर्वक एक युद्ध की रणनीति बनाई। उसने गदरघाट के बीहड़ इलाके को चुना – कसाहरदा गाँव के पास माउंट आबू के एक इलाके में (आधुनिक-सिरोही जिले में) – लड़ाई के स्थल के रूप में। गदरघाट की संकरी पहाड़ी दर्रा ग़ोरी की हमलावर सेना के लिए अपरिचित ज़मीन थी, जिससे नायकी देवी को बहुत बड़ा फायदा हुआ।

और एक शानदार चाल ने युद्ध को संतुलित कर दिया। और इसलिए जब गौरी और उसकी सेना आखिर कसरावदा पहुंची, राजमाता नायिका देवी एक विशाल गजराज पर अपने पुत्र के साथ में सवार थी ई, जिससे उसके सैनिकों ने भीषण जवाबी हमला किया।

इसके बाद क्या था उस लड़ाई में, जिसे (कसारदा की लड़ाई के रूप में जाना जाता है), आगे चलकर चालुक्य सेना और उसके युद्ध के हाथियों की टुकड़ी ने हमलावर ताकत को कुचल दिया। यह वही गोरी की सेना थी जिसने एक बार मुल्तान के शक्तिशाली सुल्तानों को युद्ध में हराया था।

एक अपनी पहली हार बड़ी हार का सामना करते हुए, शहाबुद्दीन मोहम्मद गौरी मुट्ठी भर अंगरक्षकों के साथ भाग गया। उसका अभिमान चकनाचूर हो गया, और उसने फिर कभी गुजरात को जीतने की कोशिश नहीं की। इसके बजाय, उसने अगले साल खैबर दर्रे के माध्यम से उत्तर भारत में प्रवेश करने वाले अधिक संवेदनशील पंजाब की ओर देखा।

भारत के इतिहास की सबसे महान योद्धाओं में से महिलाओं में से एक, राजमाता नायिका देवी की अदम्य साहस और अदम्य भावना झांसी की पौराणिक रानी लक्ष्मी बाई, मराठों की रानी ताराबाई और कित्तूर की रानी चेन्नम्मा के बराबर हैं। फिर भी, इतिहास की किताबों में उसकी अविश्वसनीय कहानी के बारे में बहुत कम लिखा गया है।

राजमाता नायिकी देवी जैसी वीरता की मूर्ति यह साबित करती हैं की भारत में स्थायी रूप से इस्लामिक शासन कोई नहीं स्थापित कर पाया था ऐतिहासिक नक़्शे कासिम से लेकर औरंगजेब तक के शाशन काल तक का सब धोखा हैं अप्रमाणित हैं (वामपंथी इतिहासकारों ने 1957 से इतिहास लिखना शुरू किया था इन मार्क्स के लाल बंदरो ने जहा जहा मुस्लिम बहुल इलाके का नक्षा मिला 1939 से लेकर 1950 तक का उसीको औरंगजेब एवं मुग़ल , अफ़ग़ान , तुर्क इत्यादि लूटेरो की राजधानी बना दिया और उनके द्वारा शाशित किये गए राज्य बना दिए) ।

बाल मूलराज जी की मृत्यु के बाद पाटन के महान सोलंकी सम्राट भीमदेव द्वितीय बने ..

वामपंथ इतिहासकार ने इतिहास में मुगलों को भारत विजय का ताज पहना दिया हकीकत में सनातनी राजाओ एवं दुर्गा स्वरुप रानी से पराजय होकर जिहादी लूटेरो को वापस अरब के रेगिस्तान में लौटना पड़ा ।

इतिहास में दंत कथाओं के इतिहास को ज्यादा बढ़ावा मिला है लेकिन सत्य इतिहास को बहुत कम..

जय हो राजमाता नायिका देवी की! 🚩
क्षत्रिय राजपूत वंश 

🙏🏻जय मां भवानी।🚩