मंगलवार, 19 मई 2020

हिन्दू ह्रदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर विशेष


जयंती ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी मंगलवार तिथि 19 मई 2020 पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.....||
तराइन के युद्ध से देश को सन्देश..... 
जय राजपूताना…
                देश का भाग्य पलटने वाला था
आतताइयों के लंबे और असफल आक्रमण अब सफल होने वाले थे.....
हिन्दवी शौर्य धर्म और धरती अब धूल-धूसित होने ही वाली थी..
तराइन के ही मैदान में महान पृथ्वीराज और गौरी के बीच दूसरा मुकाबला होने वाला था...||

🏹 सम्राट के परमवीर सामन्त चामुंडराय नाराज होकर हथियार न पकड़ने की प्रतिज्ञा कर चुके थे...
सम्राट का एक और समर्थ वीर सामन्त हुहुलीराय राष्ट्र के दुर्भाग्य का वाहक बनकर गौरी की तरफ से लड़ने आया था...||

सम्राट को कुछ कुछ दुर्दैव का पूर्वाभास हो चुका  था..
हठी चामुंडराय को स्वयं जाकर मनाया...
किन्तु जब राष्ट्र का दुर्भाग्य शुरू होने वाला ही तो विवेक दूर चला जाता है...||

हठी चामुंडराय ने कहा कि सम्राट का आग्रह है तो मैं अपनी प्रतिज्ञा से हटकर  सिर्फ एक बाण चलाऊंगा...
युद्ध मैदान में गौरी के कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र के दुर्भाग्य का अग्रदूत घर का गद्दार हुहुलीराय भी खड़ा था...
चामुंडराय ने सम्राट से आज्ञा मांगी मेरे अचूक एक बाण से कहो तो दुष्ट गौरी के प्राण हर लूं....||

🏹सम्राट ने भावी का पूर्वानुमान लगा दिया था सोचकर बोले" एक गौरी को मार भी देंगे तो भी यह आक्रमणों का सिलसिला अनवरत रहेगा ....लेकिन घर के गद्दार को खत्म करो, अगर गद्दारी का सिलसिला रुक गया तो राष्ट्र फिर उठ खड़ा होगा...||

⚔️परमवीर के अचूक बाण ने राष्ट्रघाती के रक्त से तराइन की धरती को तृप्त कर दिया...
उसके बाद जो हुआ वो इतिहास है....||
राष्ट्र को खतरा घर के गद्दारो से है सम्राट पृथ्वीराज चौहान संकेत कर गए थे...||

                         👑राष्ट्र सर्वोपरि.. हैं।

           जय माँ भवानी            जय पिथौरा 

                             जय💪क्षात्र धर्म।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

🙏🏻 जय 🔱 भवानी। 🙏🏻
👑जय 💪🏻राजपूताना। 🔫
👑जय 💪🏻महाराणा प्रताप।🚩
🙋🏻‍♂️जय 👑सम्राट💪🏻पृथ्वीराज🎯चौहान।💣
👉🏻▄︻̷̿┻̿═━,’,’• Ⓡ︎ⓐⓝⓐ Ⓖ︎ 👈🏻