गुरुवार, 4 मई 2017

★【राशि के अनुसार जानें कौन सा रंग रहेगा लकी।】★

राशियां भविष्य के बारे में पूर्वानुमान बताती हैं। इनकी संख्या 12 होती है। लेकिन हर राशि के जातक को किसी विशेष रंग का तालमेल अपनी जिंदगी में जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने पर भविष्य में सफलताएं आपके साथ होंगी। परेशानियां दूर रहेंगी।

ठाकुर सचिन चौहान अग्निवंशी

मेष :-
इस राशि के जातक मंगल ग्रह के प्रभाव में रहते हैं। इसलिए इनके लिए लाल रंग बेहद शुभ होता है। यदि यह जातक गुलाबी रंग भी उपयोग करते हैं तो यह उन्हें शांत रखेगा।

वृषभ :-
इस राशि के जातक शुक्र ग्रह से संबंधित होते हैं। इसलिए इन्हें नीला, फिरोजी, हरे और क्रीम कलर के वस्तुएं और वस्त्रों का उपयोग करना चाहिए। यह इनके लिए हमेशा शुभ होते हैं।

मिथुन :-
बुध ग्रह के प्रभाव में रहने वाले इस राशि के जातक के लिए सफेद, क्रीम, हल्का रंग शुभ होता है।
कर्क: चंद्रमा के प्रभाव में रहने वाले कर्क राशि के जातकों के लिये पीला, सफेद, क्रीम और हल्का गुलाबी रंग शुभ होता है।

तुला :-
नारंगी और पीला रंग तुला राशि के जातकों को विशेष शुभ होते हैं। इनके अलावा हल्के गुलाबी रंग का उपयोग इन्हें शांत रखता है।

कन्या :-
ऐसे जातक जिनकी राशि कन्या है यदि वह बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनें तो शुभ होता है। इसके अलावा इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग स्वर्ग पीला, हरा और गुलाबी शुभ होता है।

तुला :-
इस राशि के जातक रोमांटिक और स्टाइलिश पर्सनेलिटी के होते हैं। इसलिए अमूमन काले, नीले और हरे रंग इनके लिए विशेष शुभ होते हैं।

वृश्चिक :-
इस राशि के जातक यदि लाल, भूरा, काल और ग्रे कलर उपयोग में लाएं तो उन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।

धनु :-
बैंगनी और सफेद रंग इस राशि के जातकों के लिए बेहतर माने जाते हैं। यह रंग इस राशि के जातकों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।

मकर :-
काला और नीला रंग इस राशि के जातकों के लिए शुभ होता है। इसके अलावा भूरे रंग का भी उपयोग कर सकते हैं।

कुंभ :- 
यह राशि शुक्र ग्रह के अंतर्गत आती है। इस राशि के जातक यदि बैंगनी और लाल रंग का उपयोग करें तो उन्हें विशेष सफलता मिलती है।

मीन :-
बृहस्पति इस घर का शासक है। इस साल पीले रंग से बचने और हल्के नीले, नीले आकाश और फ़िरोज़ा पहनने की सलाह दी जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

🙏🏻 जय 🔱 भवानी। 🙏🏻
👑जय 💪🏻राजपूताना। 🔫
👑जय 💪🏻महाराणा प्रताप।🚩
🙋🏻‍♂️जय 👑सम्राट💪🏻पृथ्वीराज🎯चौहान।💣
👉🏻▄︻̷̿┻̿═━,’,’• Ⓡ︎ⓐⓝⓐ Ⓖ︎ 👈🏻