इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद के समकालीन राजा हर्षवर्धन ने लगभग आधी शताब्दी तक अर्थात 590 ईस्वी से लेकर 647 ईस्वी तक अपने राज्य का विस्तार किया हर्षवर्धन ने ‘रत्नावली’, ‘प्रियदर्शिका’ और ‘नागरानंद’ नामक नाटिकाओं की भी रचना की हर्षवर्धन का राज्यवर्धन नाम का एक भाई भी था हर्षवर्धन की बहन का नाम राजश्री था उनके काल में कन्नौज में मौखरि वंश के राजा अवंति वर्मा शासन करते थे…
हर्ष का जन्म थानेसर (वर्तमान में हरियाणा) में हुआ था यहां 51 शक्तिपीठों में से 1 पीठ है हर्ष के मूल और उत्पत्ति के संदर्भ में एक शिलालेख प्राप्त हुआ है, जो कि गुजरात राज्य के गुन्डा जिले में खोजा गया है…
हर्षवर्धन ने पंजाब छोड़कर शेष समस्त उत्तरी भारत पर राज्य किया था उनके पिता का नाम प्रभाकरवर्धन था प्रभाकरवर्धन की मृत्यु के पश्चात राज्यवर्धन राजा हुआ, पर मालव नरेश देवगुप्त और गौड़ नरेश शशांक की दुरभि संधिवश मारा गया हर्षवर्धन 606 में गद्दी पर बैठा
हर्ष ने लगभग 41 वर्ष शासन किया इन वर्षों में हर्ष ने अपने साम्राज्य का विस्तार जालंधर, पंजाब, कश्मीर, नेपाल एवं बल्लभीपुर तक कर लिया इसने आर्यावर्त को भी अपने अधीन किया हर्ष को बादामी के चालुक्यवंशी शासक पुलकेशिन द्वितीय से पराजित होना पड़ा ऐहोल प्रशस्ति (634 ई.) में इसका उल्लेख मिलता है माना जाता है कि हर्षवर्धन ने अरब पर भी चढ़ाई कर दी थी…
लेकिन रेगिस्तान के एक क्षेत्र में उनको रोक दिया गया
6ठी और 8वीं ईसवीं के दौरान दक्षिण भारत में चालुक्य बड़े शक्तिशाली थे इस साम्राज्य का प्रथम शासक पुलकेसन, 540 ईसवीं में शासनारूढ़ हुआ और कई शानदार विजय हासिल कर उसने शक्तिशाली साम्राज्य की स्थापना की उसके पुत्रों कीर्तिवर्मन व मंगलेसा ने कोंकण के मौर्यन सहित अपने पड़ोसियों के साथ कई युद्ध करके सफलताएं अर्जित कीं व अपने राज्य का और विस्तार किया…
कीर्तिवर्मन का पुत्र पुलकेसन द्वितीय चालुक्य साम्राज्य के महान शासकों में से एक था उसने लगभग 34 वर्षों तक राज्य किया अपने लंबे शासनकाल में उसने महाराष्ट्र में अपनी स्थिति सुदृढ़ की व दक्षिण के बड़े भू-भाग को जीत लिया उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि हर्षवर्धन के विरुद्ध रक्षात्मक युद्ध लड़ना थी…
'कादंबरी' के रचयिता कवि बाणभट्ट उनके (हर्षवर्धन) के मित्रों में से एक थे गुप्त साम्राज्य के पतन के बाद उत्तर भारत में अराजकता की स्थिति बनी हुई थी ऐसी स्थिति में हर्ष के शासन ने राजनीतिक स्थिरता प्रदान की कवि बाणभट्ट ने उसकी जीवनी 'हर्षचरित' में विस्तार से लिखी है।